Blog

मंगलवार, 4 अक्टूबर 2016

तीखी आवाज़

कानपुर-मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कानपुर को दी सौगात,मेट्रो समेत 115 योजनाओं का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास,78 योजनाओं का मुख्यमंत्री ने लोकार्पण भी किया,कानपुर को करीब 25 हजार करोड़ की सीएम ने दी सौगात,15,000 करोड़ की सिग्नेचर ग्रीन सिटी का किया शिलान्यास,क्रिस्टल नवीन मार्केट का सुन्दरीकरण का किया शिलान्यास,फूलबाग और मोतीझील समेत 78 कार्यों का लोकार्पण किया

मेरठ-परतापुर पुलिस ने कसाना गेस्ट हाउस में मारा छापा,आधा दर्जन से ज्यादा युवक-युवतियां हिरासत में लिए,पुलिस ने युवतियों के परिजनों को दी सूचना 

संभल-लाउडस्पीकर बजाने को लेकर 2 पक्षों में मारपीट,पुलिस मौके पर,इलाके में तनाव,नखासा क्षेत्र के ईटापुर गांव का मामला

सुल्तानपुर-विद्युत तार खेत में टूटकर गिरने से हादसा,करंट की चपेट में आने महिला की मौत,करौंदीकला क्षेत्र के रामसापुर की घटना 

सोनभद्र-मामूली विवाद में 2 पक्षों में मारपीट,मारपीट के बाद क्षेत्र में तनाव,पुलिस तैनात,घोरावल बाजार में 2 पक्ष भिड़े 

बहराइच-प्राइवेट बस पलटने से एक यात्री की मौत,दो दर्जन यात्री घायल,अस्पताल भेजे गये,जरवल रोड थाना क्षेत्र के कस्बे की घटना 

इलाहाबाद-फायर ब्रिगेड में संसाधनों की कमी का मामला,हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से तीन हफ्ते में मांगा हलफनामा,फायर ब्रिगेड में रिक्त पदों को भरे जाने का निर्देश,संसाधनों की कमी को पूरा करने का भी आदेश,17 अक्टूबर को होगी मामले की अगली सुनवाई, याचिकाकर्ता लोकेश खुराना ने दाखिल की थी याचिका,जस्टिस अरुण टण्डन,जस्टिस सुनीता अग्रवाल की बेंच का आदेश 

         

झांसी - प्रेमनगर पुलिस ने 3 लुटेरों को किया गिरफ्तार,लूटे गए जेवरात पुलिस ने किए बरामद,पल्लमपुर रोड से पुलिस ने लुटेरों को किया अरेस्ट

         

कानपुर देहात-दीक्षांत समारोह में राज्यपाल राम नाईक का बयान-शिक्षा के क्षेत्र में नकल बहुत बड़ा कैंसर,नकल विहीन परीक्षा कराने को मैने सख्त कार्रवाई की है,ब्लैकलिस्टेड कॉलेजों के खिलाफ जांच चल रही,कुलपति को सस्पेंड भी किया गया है,जिस तरह से बेटियां आगे बढ़ रही हैं,आगे पुरुषों को आरक्षण की जरुरत पड़ेगी  

संभल-तहसील दिवस में गैरहाजिर अधिकारियों पर कार्रवाई,डीएम ने 5 अधिकारियों के वेतन काटने का दिया आदेश,तहसील दिवस में गैरहाजिर रहे थे 5 अधिकारी 

प्रतापगढ़-स्वास्थ्य मंत्री शिवकांत ओझा का बयान-200 बेड का नया अस्पताल बनेगा,15 दिनों में डॉक्टरों की कमी होगी पूरी,2 माह में पूरे प्रदेश में डॉक्टरों कमी दूर होगी

मुजफ्फरनगर-कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का बयान-मोदी सरकार ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया,मोदी ने 15 लोगों का 1.10 लाख करोड़ का कर्जा माफ किया,मोदी पर दबाव डालने के लिए किसान यात्रा निकाली है,मोदी सरकार किसानों का कर्ज माफ करे,मोदी को झूठ बोलना बंद करना चाहिए,किसानों का गन्ना भुगतान का पैसा बकाया है 

लखनऊ-UPSRTC चेयरमेन ने कैसरबाग बस अड्डे का किया निरीक्षण,निमार्णाधीन बस अड्डे का काम 1 माह में पूरा करने के दिए निर्देश,बेसमेंट पार्किंग स्टैण्ड में खड़े ऑटो-टैंपो पर उठाये सवाल,पैसेंजर के लिए बने पार्किंग में अवैध रुप से ऑटो कैसे खड़े,पार्किंग की जांच हो,अवैध पार्किंग ठेका निरस्त किया जाये 

पीलीभीत-पूरनपुर पुलिस का नया कारनाम ऊजागर,शिकायत करने गई विधवा को थाने से भगाया,शादी का झांसा देकर युवक ने किया यौनशोषण,पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार,पूरनपुर कोतवाली इलाके का मामला 

इलाहाबाद-शिक्षकों की बीएलओ ड्यूटी को चुनौती देने का मामला,इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को दिया निर्देश,शिक्षकों से शिक्षण कार्य के अतिरिक्त न लें कोई अन्य कार्य,शिक्षा का अधिकार कानून के कड़ाई से पालन का निर्देश, याचिकाकर्ता रमाकान्त राय ने दाखिल की थी याचिका,जस्टिस अरुण टण्डन,जस्टिस सुनीता अग्रवाल की बेंच का आदेश 

अमरोहा-मंत्री महबूब अली के भाई की पत्नी फातिमा अली हारी,जिला पंचायत सदस्य के उपचुनाव में मिली हार,महबूब अली के बेटे के एमएलसी बनने पर खाली थी सीट

बांदा-बिसंडा,बहेटा में डेंगू,चिकनगुनिया,मलेरिया का कहर,स्वास्थ्य विभाग के दावे फेल,1 की मौत,4 मरीज भर्ती

कन्नौज-3 बच्चों के गंगा नदी में डूबने का मामला,1 बच्चे का शव 7 घंटे बाद ग्रामीणों ने निकाला,2 बच्चों को गोताखोरों ने निकाला बाहर,गुरसहायगंज थाने के सद्दुपुर घाट का मामला

लखनऊ-नगराम के देवीखेड़ा में युवक पर फायरिंग का मामला,1 लाख की सुपारी देकर शूटरों से करवाया गया था हमला,इनामी बदमाश राकेश राजपूत उर्फ भुजंग किया गया अरेस्ट,एक तरफा प्यार में रची थी सुपारी कीलिंग की प्लानिंग,राकेश राजपूत पर जयपुर से कानपुर तक हत्या लूट के 24 केस,क्राइम ब्रांच ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार

मिर्ज़ापुर-आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत,एक ग्रामीण झुलसा,अस्पताल भेजा गया,लालगंज थाना क्षेत्र के कनौही गांव की घटना

इलाहाबाद-मथुरा में बाबा जयगुरुदेव ट्रस्ट के मठ निर्माण पर लगी रोक,इलाहाबाद हाईकोर्ट ने निर्माण पर लगायी रोक,कम्पाउण्डिंग की चल रही प्रक्रिया पर भी लगाई गई रोक,HC ने राज्य सरकार,मथुरा वृन्दावन अथॉरिटी से मांगा जवाब ,ट्रस्ट चेयरमैन पंकज यादव से भी कोर्ट ने मांगा जवाब,मथुरा वृन्दावन अथॉरिटी ने जारी की है नोटिस,पट्टे की भूमि पर बगैर नक्शा पास हो रहा था निर्माण

सोनभद्र-ट्रक चालक की संदिग्ध हालात में मौत,परिजनों ने पुलिस पिटाई से मौत होने का आरोप लगाया,परिजनों ने हंगामा करके चोपन रोड किया जाम,जुगैल थाना क्षेत्र के महलपुर की घटना 

इलाहाबाद-फर्जी प्रमाण पत्र से नौकरी ज्वाइन करने का मामला,इलाहाबाद HC ने विभागीय बर्खास्तगी आदेश को किया बहाल,ट्रिब्यूनल के आदेश को हाईकोर्ट ने किया रद्द,कानपुर ऑर्डीनेन्स फैक्ट्री में 2004 में हुई थी नियुक्ति

वाराणसी-बौद्ध कॉन्क्लेव में संदिग्ध पुलिसकर्मी पकड़े जाने का मामला,पकड़ा गया पुलिसकर्मी केराकत थाना के गद्दी चौकी का है इंचार्ज,SI ने एसपी ट्रैफिक पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप,SP ट्रैफिक के खिलाफ SI ने आलाधिकारियों से की शिकायत

लखनऊ-प्रधानमंत्री के लखनऊ दौरे को लेकर IG पहुंचे रामलीला ग्राउंड,रामलीला ग्राउंड की भौगोलिक स्थिति को समझने के लिए पहुंचे,11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी आएंगे ऐशबाग रामलीला ग्राउंड

लखनऊ-प्रधानमंत्री के लखनऊ दौरे को लेकर कल गृह विभाग की बैठक,मुख्य सचिव राहुल भटनागर के साथ होगी समन्वय समिति की बैठक,बैठक में डीजीपी के साथ इंटेलीजेंस,सुरक्षा शाखा के भी अफसर

रामपुर-विलासपुर थाना के दारोगा की गुंडई,होटल मालिक को पूछताछ के दौरान SI ने पीटा,SI की पिटाई से होटल मालिक के 3 दांत टूटे,गंभीर घायल,होटल मालिक ने SP से की दारोगा की शिकायत

सहारनपुर-लुधियाना में पटरी से ट्रेन के डिब्बे उतरने का मामला,कामाख्या एक्सप्रेस समेत आधा दर्जन ट्रेनें रद्द की गईं,एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनें लेट, कईयों का रुट डायवर्ट 

बांदा-आशा बहुओं ने रेलवे ट्रैक पर लगाया जाम,आशा बहुओं और पुलिस के बीच नोकझोंक,शहर मुख्यालय के रेलवे स्टेशन के पास प्रदर्शन

पीलीभीत-आकाशीय बिजली गिरने से 7 लोग झुलसे,खेत में काम करते वक्त गिरी आकाशीय बिजली,सातों लोगों को पूरनपुर CHC में भर्ती कराया गया,पूरनपुर क्षेत्र के हुसैनपुर गांव की घटना 

लखनऊ-बीटीसी अभ्यर्थियों ने लक्ष्मण मेला मैदान से निकाला जुलूस,लक्ष्मण मेला मैदान से परिवर्तन चौक तक निकाला जुलूस,बीटीसी अभ्यर्थियों के जुलूस से लगा लम्बा जाम 

जौनपुर-नाले में डूबने से दो बच्चियों की मौत,खेलते वक्त नाले में गिरीं दोनो बहनें ,लाइन बाजार क्षेत्र के कलीचाबाद की घटना

हमीरपुर-यमुना पर बने पुल के टूटने का मामला,PNC कंपनी ने टूटे ब्रिज पर बनाया अस्थाई पुल,नदी पार रोकी जा रही बसें,यात्री पुल कर रहे पैदल पार ,पुल की मरम्मत होने में लगेंगे 2 हफ्ते 

मऊ-मोबाइल चोरी के आरोप में युवक की हत्या,दबंगों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर की हत्या,आरोपी फरार,मोहम्मदाबाद के रसूलपुर की घटना 

भदोही-सरकारी स्कूलों के बच्चों को नहीं मिली नि:शुल्क किताबे,सरकार बांटती है सरकारी स्कूल के छात्रों को किताबे,स्कूल सत्र के 4 महीने गुजरने के बाद भी नहीं बटी किताबे

लखनऊ-गाजियाबाद के विजयनगर पुलिस का अजब-गजब कारनामा,बिना कप्तान के जानकारी के एक साथ 7 FIR हुई दर्ज,विजयनगर थाने में एक व्यक्ति पर 7 मुकदमे कर लिए दर्ज,सीओ इंद्रपाल सिंह का भूमिका पर उठे सवाल,पीड़ित ने लगाई डीजीपी ऑफिस में गुहार,जांच के आदेश,मुकदमे दर्ज के बाद गैंगस्टर की थी अगली कार्रवाई

लखनऊ के 6 स्कूलों की मान्यता खत्म करने की मांग,RTE का उल्लंघन करने वाले स्कूलों पर हो कार्रवाई,सामाजिक कार्यकर्ता संदीप पांडेय ने सरकार से की मांग,मांग के समर्थन में शिक्षा भवन में अभिभावकों के साथ प्रदर्शन

झांसी-महिला थानाध्यक्ष पूनम शर्मा की दबंगई,महिला आरक्षी को थाने में जमकर पीटा,कम्प्यूटर सेक्शन में कार्यरत है महिला आरक्षी,दबंग पूनम शर्मा का कोई नहीं करता विरोध 

लखनऊ-72825 शिक्षक भर्ती पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई कल,शिक्षक भर्ती की प्रगति रिपोर्ट रखी जाएगी कोर्ट में,शिक्षा विभाग के अफसर आज रवाना होंगे दिल्ली

मैनपुरी-झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से मासूम की मौत,परिजनों ने डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कराया,पुलिस ने झोलाछाप डॉक्टर को लिया हिरासत में ,बिसवां थाना क्षेत्र के किसौली गांव का मामला 

इलाहाबाद-तबादले पर पुलिस कर्मियों के आवास न खाली करने का मामला,इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यथा स्थिति बनाए रखने के दिए आदेश,प्रमुख सचिव गृह को चार माह में पॉलिसी बनाने का आदेश,याचियों के प्रत्यावेदन पर चार माह में निर्णय लेने का आदेश,निस्तारण तक पैनल रेन्ट वसूली,आवास खाली करने पर रोक

अमरोहा-पंचायत उपचुनाव में धारा 144 का उल्लंघन,कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर की पत्नी के भाई ने किया उल्लंघन,नदीम चौधरी ने हजारों लोगों को लेकर गाड़ी से निकाला जुलूस,जिला पंचायत सदस्य की मिली जीत पर निकाला जुलूस ,कमाल अख्तर के करीबी सुबूर चौधरी को मिली जीत,कैबिनेट मंत्री महबूब अली के भाई के पत्नी को हराया 

कानपुर-मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बयान-कानपुर को बहुत-बहुत मुबारक और बधाई,केंद्र से उम्मीद मेट्रो के लिए मदद करेगी,विकास कार्यों में समाजवादियों ने सहयोग किया,पिछली सरकार ने एम्स के लिए जमीन नहीं दी थी,सपा सरकार ने एम्स के लिए जमीन दी,रायबरेली में एम्स का निर्माण शुरू हो गया है,गोरखपुर में सबसे महंगी जमीन एम्स के लिए दी,विकास के लिए केंद्र को पूरी मदद करेंगे,अपने संसाधनों से 108, 102 एम्बुलेंस चलाई,बीजेपी के सबसे ज्यादा सांसद यूपी से,यूपी को सबसे ज्यादा पैसा भी मिलना चाहिए,यूपी को जितना पैसा मिलना चाहिए उतना नहीं मिला,कानपुर के लोग पहले से स्मार्ट, गुटखा और खैनी खिला रहे,कानपुर ने दुनिया के कई कोनो में गुटखा,खैनी पहुंचाया,कानपुर के लोगों पर गर्व है, पीछे नहीं होने देंगे,कानपुर में भी तेजी से मेट्रो का काम होगा,सबसे ज्यादा लैपटॉप हमने बांटे,घोषणापत्र में नहीं लिखा फिर भी मेट्रो बना रहे हैं,कानपुर में बिजली ज्यादा देने का काम हमने किया

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me