सुजानगंज - - मुंगरा विधानसभा की वर्तमान विधायक सीमा द्विवेदी की सासू मां का निधन बुधवार को सुबह लखनऊ के एक निजी अस्पताल में हो गया। जिसकी सूचना मिलते ही उनके गांव अचिकारी के साथ साथ पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक कमला देवी (उम्र लगभग 70 वर्ष एवं सेवा निवृत्त शिक्षिका ) पत्नी जगदीश प्रसाद द्विवेदी (पूर्व सह सम्पादक अमृत प्रभात) की तबियत कुछ दिनों में खराब चल रही थी और उनका इलाज लखनऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। जहां मंगलवार शाम उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उन्हें सघन चिकित्सा कक्ष में इलाज शुरू किया लेकिन अंततः बुधवार सुबह छः बजे उनकी मौत हो गई। शव लेकर परिजन घर आये। जहां अंतिम दर्शन के लिए क्षेत्रीय जनता के साथ गणमान्य लोग भी मौके पर पहुंचे कर शव यात्रा मे शामिल हुए। प्राप्त जानकारी के अनुसार शव का अंतिम संस्कार इलाहाबाद के गंगा तट पर किया जाएगा।
Blog
▼
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me