💥हत्या के तीन आरोपियों को आजीवन कारावास 💥
25.500- 25.500हज़ार रू अर्थ दण्ड
संदेह का लाभ पाकर आरोपी देवदत्त बरी
जौनपुर। खिंचाव थाना क्षोत्र मे 15 वर्ष पूर्व मन्दिर के सामने मिट्टी डालने के विवाद को लेकर गोली मार कर रामनाथ की हत्या करने के मामले मे गुरूवार को स्पे० जज ईसी एक्ट बशंबहादुर यादव ने तीन आरोपी को दोषी क़रार देते हुए खुले न्यायालय मे आजीवन कारावास एवं हज़ार रू अर्थ दण्ड की सज़ा सुनाई। जबकी आरोपी देवदत्त को संदेह का लाभ देकर बरी कर दिया।
अभियोजन कथानक के अनुसार खुटहन थाना क्षेत्र के गभिरन (भैरवा) निवासी ओमप्रकाश यादव पुत्र राम नाथ यादव ने थाने मे इस आशय की रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि 06/06/2001 को 11:30 बजे दिन मेरे घर के सामने मंदिर के सामने सुरेंद्र यादव ट्रेक्टर ट्राली से मनौती की मिट्टी गिराए। जिसे मेरे पिता रामनाथ मिट्टी को बराबर करने लगे। तो गाँव के ही देवदत्त , उदयराज पुरानी रंजिश को लेकर हाथ मे लाइसेंसी बन्दूक लेकर मेरे पिता जी को गाली देते हुए मिट्टीबराबर करने से मना किए। उन्हें कसराज यादव व हरीलाल ने ललकारा कि मारो सालों को जिसपर उदयराज व देवदत्त ने अपनी बन्दूक़ से मेरे पिता के उप्र फ़ायर कर दिया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल होकर ज़मीन पर गिर गए और मेरी माँ घायल हो गई। बचाने मेरी और शीला पहुँची तो उसे कसंराज ने लाठी से मारने लगे। शोर सुनकर गाँव के राममिलन रामअवध आदि आ गए। आरोपीगण गालियाँ देते हुए भाग गए। उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई।
जबकि इसके क्रास केस मे संदेह का लाभ देते हुए सभी आरोपी बरी कर दिए गए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me