Blog

सोमवार, 10 अक्टूबर 2016

तीखी आवाज़

विद्यालय की लापरवाही से छात्रों का भविष्य लटका अधर में।

विद्यालय पर हूआ जमकर हंगामा हंगामा॥

जौनपुर 7अक्टूबर॥लाइन बजार थाना अन्तर्गत शीतला चौकीया चौराहे पर स्थिति बाबा बजरंग दास उमा विद्यालय की लापरवाही से लगभग आधा दर्जन हाई स्कूल के विज्ञान वर्ग के छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया हैं इस बात को लेकर विद्यालय पर दो दिन पूर्व जमकर हंगामा हूआ।आस पास गाँव के काफी लोग जमा हों गये। विद्यालय प्रशासन 650 रुपया शुल्क लेने के बाद भी इन छात्रों का 2016 का हाई स्कूल परीक्षा फार्म नहीँ भरवाया।समस्त छात्रों का कहना हैं प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह ने छः अक्टूबर 2016 को समस्त छात्रों को बुलाकर उनका 650 रुपया शुल्क वापस कर दिया औऱ कहा की तुम लोगों का परीक्षा फार्म नहीँ भरा पाया।इतना सुनते ही सभी छात्र रोने लगे ,भविष्य खराब होने की दुहाई देने लगे परंतु प्रधानाचार्य ने कहा अब कुछ नहीँ हों सकता,क्या करें छूट गया  तो अगले साल औऱ तैयारी करके परीक्षा देना।इतना सुनते ही रंजीत यादव,सुजीत यादव,शिवम कश्यप,मोनू यादव,नीरज यादव आदि छात्रों से विद्यालय प्रशासन की तीखी नोक झोंक भी हुई।देखते ही देखते छात्रों के गाँव से भी कई लोग जमा हों गये।हंगामा होने लगा। अंत में कुछ लोगों के समझाने पर छात्र विद्यालय से हटे,छात्रों में घोर निराशा देखने को मील रही हैं चिंता की बात तो यहीं हैं की अब एक साल बच्चो का खराब चला जायेगा।फिलहाल विद्यालय प्रशासन इस मामले में चुप्पी साड़ी हुए हैं ।

क्या बोले प्रिँसीपल-------प्रिन्सिपल नरेंद्र सिंह से इस बाबत पूछने पर उन्होने कहा की ऑनलाइन फार्म भरवाया जा रहा था पता नहीँ कैसे छूट गया मिस्टेक हों गई ,अब क्या करें ,गलती तो हों.ही गई।

फिलहाल छात्रों तथा उनके घर वालों में आक्रोश व्याप्त हैं ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me