Blog

रविवार, 23 अक्टूबर 2016

तीखी आवाज़

शिवपाल समेत 4 मंत्रियों को कैबिनेट से हटाया गया है......

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने सरकारी आवास पर विधायकों की बैठक बुलाई है. बैठक में शिवपाल सर्मथकों को नहीं बुलाया गया है. बैठक में किसी को भी फोन ले जाने की अनुमति नहीं दी गई है. अखिलेश ने बैठक में कहा कि जो भी अमर सिंह के साथ है उनको हटाया जाएगा. जिस व्यक्ति ने पार्टी में झगड़े पैदा किए उनको माफी नहीं दी जाएगी. बड़ा फैसला लेते हुए शिवपाल समेत 4 मंत्रियों को कैबिनेट से हटाया गया है.

इस बैठक में शामिल होने के लिए 16 एमएलए और 6 एमएलसी को न्योता नहीं भेजा गया. वहीं दूसरी तरफ पार्टी के वरिष्ठ नेता रेवती रमन सिंह, नरेश अग्रवाल और माता प्रसाद पांडेय मुलायम सिंह मुलाकात के लिए उनके आवास पहुंचे हैं.  पार्टी चीफ मुलायम सिंह ने 24 अक्टूबर को पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है. उससे एक दिन पहले अखिलेश यादव ने सभी पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों और विधायकों की मीटिंग बुलाकर विवाद बढ़ने के संकेत दे दिए.

शनिवार को समाजवादी पार्टी के 4 वरिष्ठ नेता किरणमय नंदा, बेनी प्रसाद वर्मा, रेवती रमन सिंह और नरेश अग्रवाल पहले पार्टी चीफ मुलायम सिंह यादव से लखनऊ में मिले. फिर सीएम अखिलेश यादव के साथ इनकी लंबी बैठक हुई. अखिलेश और सपा के इन 4 नेताओं के बीच 90 मिनट तक तमाम मुद्दों को लेकर बातचीत हुई. मुलायम के साथ बैठक में शिवपाल यादव भी मौजूद थे.

सुलह के फॉर्मूले पर बैठकों का दौर
मीटिंग में मुलायम सिंह लगातार बोलते रहे. उन्होंने इन नेताओं के सामने अपनी भड़ास निकाली. इसी बीच दो बार शिवपाल यादव को भी मीटिंग में बुलाया गया जहां शिवपाल यादव ने अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश भी की लेकिन बैठक में सुलह का क्या फॉर्मूला हो इसपर कुछ भी फैसला नहीं हो सका. बहरहाल मुलायम सिंह यादव से मीटिंग के बाद जब इन नेताओं ने अखिलेश से मुलाकात का प्रस्ताव रखा तो मुलायम सिंह ने अपनी नाराजगी के बावजूद तुरंत मिलने और कोई फॉर्मूला ढूंढने की सलाह दी.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me