निकाला मौन जुलूस, फूंका पाक का पुतला
बाघराय पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान द्वारा की जा रही नापाक हरकत से नाराज बिहार विकास क्षेत्र के बारौं बुधई का पुरवा के युवाओं का गुस्सा फूट पड़ा। युवाओं ने देश की सुरक्षा में शहीद सेना के जवानों को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पाकिस्तान का पुतला फूंका व पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इसके बाद क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं ने कैंडल मार्च निकाला जिसमें शामिल युवा हाथ में तिरंगा झंडा लेकन मौन होकर चल रहे थे।
युवाओं का कहना था कि वह पाकिस्तान को करारा जवाब देने के लिए सेना में भर्ती होने को तैयार हैं। लोसनापुर, खरेला एवं ब्लाक ग्राउंड पर प्रशिक्षण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सेना की भर्ती निकाले, क्षेत्र के युवा सेना में भर्ती होकर देश सेवा का कार्य करने को तैयार हैं। इस मौके पर मनोज यादव, बीडीसी मुन्ना, आशीष यादव, आदित्य यादव, राहुल यादव, आकर्षित, विनोद कुमार, अनुराग, अभिषेक यादव, अतुल सिंह, सुधीर ओंकार, श्याम सुंदर, दिलीप कुमार, डा. राम सुंदर यादव, विजय यादव, राम नरेश पटेल, भोले शर्मा, रमन पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me