मोदी सरकार ने दी राहत, अब शादी के लिए निकाल सकेंगे ढाई लाख रुपए
नई दिल्ली : नोटबंदी को लेकर जब देश में हंगामा मचा हुआ है तो ऐसे में कई लोग इतने परेशान है की कुछ कहा ही नहीं जा सकता। मोदी जी के इस फैसले से कई तरह की समस्याए भी उभरकर सामने आई है। लोगो को कई तरह की परेशानियों को झेलना पड़ रहा है।
किसानों और जिनके घरों में शादी है उनके लिए मोदी सरकार ने राहत भरी खबर दी है। वित्त सचिव शक्तिकांत दास ने बताया है कि अब किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए हफ्ते में 25 हजार रुपये निकाले जा सकेंगे। जबकि जिनके घर में शादी है वो ढाई लाख रुपये तक निकाल पाएंगे, लेकिन इस रकम की निकासी एक ही खाते से होगी और कैश निकालने के लिए केवाईसी जरूरी होगा।
कल से 4500 नहीं 2000 रुपये के ही बदल सकेंगें नोट :
नए नियम के मुताबिक अब शुक्रवार से बैंकों और डाकघरों से मात्र 2000 रुपये बदले जाएंगे। गौरतलब है कि नोटबंदी के साथ सरकार ने बैंकों से नोट बदले के लिए 4000 रुपये की रकम तय की थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 4500 रुपये कर दी गई, लेकिन अब फिर से इसे घटाकर 2000 रुपये कर दिया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me