मोहाली। भारत-इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन भारत ने अपनी पहली इनिंग में 5 विकेट के नुकसान पर 182 रन बना लिए हैं। विराट (50) और अश्विन (15) क्रीज पर हैं। पार्थिव पटेल 42 रन के स्कोर पर रशीद का शिकार बने।इससे पहले भारत ने इंग्लैंड को सिर्फ 4 ओवर खेलने दिए और 283 रन पर ऑलआउट कर दिया। मो. शमी ने दूसरे दिन दोनों ही विकेट लेकर इंग्लैंड को जल्दी निपटाया।
पहले शमी ने रशीद को पार्थिव के हाथों कैच कराया और उसके बाद उन्होंने बैटी को LBW कर टीम को ऑलआउट किया।
पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने खराब शुरुआत के बाद अच्छी वापसी करते हुए आठ विकेट के नुकसान पर 268 रन बना लिए थे।
टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरूआत काफी खराब रही और उसके चार विकेट काफी जल्दी-जल्दी गिर गए लेकिन इसके बाद मेहमान टीम न धैर्य दिखाते हुए मैच में वापसी करते हुए आठ विकेट के नुकसान पर 268 रन बनाए थे।
पहले दिन इंडिया के बॉलरों ने बढ़िया प्रदर्शन किया,उमेश यादव, जयंत और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिए जबकि रविचन्द्रन अश्विन को एक और मोहम्मद शमी को तीन विकेट मिला।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me