Blog

रविवार, 20 नवंबर 2016

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़

जयंती पर याद की गई इंदिरा गांधी

देश की एकता और अंखडता के लिए स्व.इंदिरा गांधी ने अपने प्राणों की बलि दी। यह विचार उरकी सौवीं जयंती पर कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष नरसिंह प्रकाश मिश्र ने व्यक्त किया। इस मौके पर उपस्थित पार्टीजनों ने उन्हें याद करते हुए उनके प्रति पुष्पांजलि अर्पित की। देवी शंकर पांडेय, सेवादल के अध्यक्ष यमुना प्रसाद पांडेय, सिराजुद्दीन, भानु प्रताप मराल, मदन सिंह, रोहित कुमार शुक्ल, सरदार जोगिन्दर सिंह आदि मौजूद रहे।

तीखी आवाज प्रतिनिधि के अनुसार कांग्रेस सेवा दल के तत्वावधान में बनी तेरहमील में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई। अध्यक्षता हीरा सिंह ने व संचालन पट्टी ब्लाक अध्यक्ष गंगा प्रसाद ओझा ने किया। इस मौके पर टीआर पाल, रामलखन वर्मा, राजबली यादव, राजेंद्र यादव, आशीष सिंह, विजय प्रकाश पाण्डेय, रामआसरे सरोज, मुन्नीलाल गौतम, भारत वर्मा आदि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me