Blog

रविवार, 27 नवंबर 2016

रामसेवक विश्वकर्मा

.
.
.प्रतापगढ़

एसपी आवास के निकट फायरिंग

एसपी आवास के निकट आजाद नगर में शनिवार की शाम दस राउंड फायरिंग की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नजदीकी मकान में छिपे दो युवकों को हिरासत में ले लिया। नगर कोतवाली क्षेत्र के बराछा में शनिवार को दिन में दो बाइक से पहुंचे आजाद नगर के पांच युवकों ने फायरिंग कर दहशत फैलाई थी। पुलिस मामले की जांच कर वापस लौटी ही थी कि लगभग घंटे भर बाद एसपी आवास के निकट बदमाशों ने दस राउंड फायर कर यहां भी दहशत फैलाई। जानकारी मिलने पर शहर कोतवाल ज्ञान सिंह यादव, मकंद्रूगंज चौकी प्रभारी सियाराम वर्मा के साथ ही सीओ नगर शशिशेखर दीक्षित मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि वहां कोई फायरिंग नहीं हुई। बराछा में फायरिंग के बाद मामले की जांच के लिए बराछा के कुछ लोगों के साथ पुलिस आजाद नगर पहुंची तो दो लड़के बाइक छोड़कर भागने लगे। उनसे पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। मौके पर मौजूद लोग वहां भी फायरिंग होने की बात कह रहे थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me