Blog

गुरुवार, 1 दिसंबर 2016

तीखी आवाज़

लखनऊ-सीएम अखिलेश ने किया मेट्रो के ट्रायल रन का उद्घाटन,मुलायम सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया मेट्रो का उद्घाटन,सांसद डिंपल यादव,प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव भी मौजूद,मुख्य सचिव राहुल भटनागर,कैबिनेट मंत्री आजम खां भी मौजूद,26 मार्च से शहरवासी कर सकेंगे मेट्रो की सवारी,2 महीने तक जारी रहेगा लखनऊ मेट्रो का ट्रायल,मेट्रो का संचालन करेंगी महिला पायलट,पायलट प्राची और प्रतिभा चलाएंगी लखनऊ मेट्रो,मेट्रो के 4 कोचों का 6 किलोमीटर ट्रायल रन,दो महिला पायलट ट्रायल रन में चलाएंगी मेट्रो,प्रथम चरण में ट्रांसपोर्ट नगर से मवैया तक ट्रायल रन,इलाहाबाद की प्राची और प्रतिभा ट्रायल रन में चलाएंगी मेट्रो,सांसद डिंपल यादव ने महिला पायलटों को सौंपी मेट्रो की चाबी

लखनऊ-मेट्रो उद्घाटन समारोह में सीएम अखिलेश यादव का बयान-मेट्रो कोर्पोरेशन से जुड़े सभी लोगों का अभिवादन,समय से काम पूरा करने पर मेट्रो कोर्पोरेशन को बधाई,मेट्रोमैन श्रीधरन का भी शुक्रिया,कम समय में काम पूरा कर देश के सामने उदाहरण दिया,मेट्रो शुरू होने से लोगों को जाम की समस्या से मिलेगी निजात,घोषणा पत्र में किए गए सभी वादे पूरे किए,मौका मिला तो वाराणसी में भी चलाएंगे मेट्रो,कम समय में एक्सप्रेस वे का भी निर्माण कराया,बिजली और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी काम किए,आज हम ट्रेन में नहीं बैठेंगे,जनता के साथ करेंगे सवारी,नोटबंदी के मामले में लोगों को वेतन निकालने में हो रही परेशानी,सपा जमीन न देती तो गोरखपुर में नहीं बनता एम्स,पहले केंद्र ने 50 दिन मांगे थे,अब कह रहे महीनों लगेंगे,नोटबंदी कर केंद्र ने जनता को उलझाने का काम किया,बैंकों की ब्रांचों में नहीं पहुंच रही नई करेंसी

लखनऊ-सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह का बयान-मेट्रो से जुड़े सभी अधिकारियों का शुक्रिया,मेट्रो समय पर शुरू होने पर मुझे खुशी है,गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कार्यक्रम में आने से मना किया,सपा की कथनी और करनी में कोई भेद नहीं,कथनी-करनी में भेद करने वाले भ्रष्टाचारी होते,उत्तर प्रदेश के लिए आज का दिन ऐतिहासिक,नौजवानों को रोजगार मिलना चाहिए,4 लाख लोगों को हमने रोजगार दिया,11 लाख बेरोजगारों को काम देना बाकी है,सरकार बनी तो बेरोजगारी की समस्या दूर करेंगे,सीमा पर जवानों की बेरहमी से हो रही हत्या दुखद,भारत की सेना सबसे बहादुर सेना है,सेना को छूट दे दी जाए तो पाकिस्तान खत्म हो जाएगा,सभी को रोजगार देना हमारा उद्देश्य,सभी मजदूरों को लगातार काम मिलना चाहिए,हर कीमत पर बेरोजगारों को काम मिलना चाहिए,लोहिया जी ने हिंदू-मुस्लिम दंगे रोके थे,इंसानों के बीच भेदभाव नहीं होना चाहिए,मेट्रो का काम देश के सामने उदाहरण है,जो काम यूपी में हो रहा,भारत के किसी राज्य में नहीं हुआ,कोई नहीं कह सकता यूपी में काम नहीं हुआ,मेट्रो के लिए मुख्यमंत्री और अधिकारियों को बधाई,मुख्यमंत्री के साथ कई अनुभवी मंत्री काम कर रहे,मुख्यमंत्री के कामों की हर तरफ होती है तारीफ,कार्यकर्ताओं के काम नहीं हो पा रहे,यही मेरी शिकायत है,देश के जवानों ने फायरिंग का दिया मुंहतोड़ जवाब,मैं जवानों के साथ लद्दाख में रात बिताई,उनकी कठिनाई देखी,सीमा की सुरक्षा के मामले में यूपी सबसे आगे,देश की सीमा पर यूपी के सबसे अधिक जवान तैनात,जिस बोफोर्स तोप की आलोचना हुई,वो सीमा पर तैनात,मतभेद दूर कर कार्यकर्ता चुनाव प्रचार में जुटें,यूपी में समाजवादी पार्टी की सरकार को वापस लाना है

लखनऊ-लखनऊ मेट्रो के निर्माण और संचालन में कब क्या हुआ जानिए,फरवरी 2013 में बजट भाषण में लखनऊ मेट्रो की घोषणा हुई,शासन ने 3 मई 2013 को मेट्रो सेल का गठन किया,27 जून 2013 को 23 किमी लंबे नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर का अनुमोदन,8 नवम्बर 2013 को शासन ने MLRC के गठन की स्वीकृति दी,25 फरवरी 2014 को मेट्रो मैन ई श्रीधरन प्रधान सलाहकार नियुक्त,3 मार्च 2014 को सीएम अखिलेश ने मेट्रो डिपो का किया शिलान्यास,27 सितम्बर 2014 को ट्रॉन्सपोर्टनगर-चारबाग तक निर्माण कार्य शुरु,4 अक्टूबर 2016 ट्रॉन्सपोर्टनगर से मवईया तक ट्रैक वर्क का कार्य पूरा,20 नवम्बर 2016 ट्रॉन्सपोर्टनगर मेट्रो डिपो में ट्रेन का पहला सेट प्राप्त,1 दिसम्बर 2016 को ट्रेन डिपो का लोकार्पण,ट्रायल रन का शुभारम्भ  

हमीरपुर-ट्रक और टैम्पो की टक्कर में 2 महिलाओं की मौत,आधा दर्जन यात्री गंभीर घायल,अस्पताल में भर्ती,कोहरे के चलते ट्रक और टैम्पो में हुई भीषण टक्कर,राठ कस्बे के संकटमोचन मंदिर के पास की घटना

इटावा-बदमाशों ने सिपाही की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या की,मथुरा के बरसाना थाने में तैनात था सिपाही सुधीर यादव,इटावा के नगला सेमर गांव का रहने वाला था मृतक,वेदपुरा के अदियापुरा गांव के पास देर रात की घटना 

लखनऊ-रेलमंत्री सुरेश प्रभु राजधानी में कल करेंगे सौगातों की बारिश,लखनऊ को 1 दर्जन से ज़्यादा योजनाओं का मिलेगा तोहफ़ा,गृहमंत्री राजनाथ सिंह,मनोज सिन्हा रहेंगे कार्यक्रम में मौजूद,गोमतीनगर टर्मिनल स्टेशन का कल होगा शिलान्यास,गोमतीनगर स्टेशन की नई बिल्डिंग का भी शिलान्यास,गोमतीनगर विभूतिखण्ड के प्रवेश गेट का शिलान्यास,लखनऊ जंक्शन के एक्सलेटर का भी होगा शुभारंभ,पिपराघाट के नये रेल ब्रिज का भी होगा उद्धाटन,आलमनगर-ट्रांसपोर्टनगर नई रेल लाइन की आधारशिला,चारबाग़ रेलवे स्टेशन को मिलेगी पर लिफ़्ट की सौगात,चारबाग़ रेलवे स्टेशन पर एक्सलेटर कार्य का शुभारंभ,चारबाग़ यार्ड रिमॉडलिग का भी कल होगा शुभारंभ,लखनऊ-कानपुर फोर लाइन की आधारशिला,ऐशबाग़ रेलवे स्टेशन प्रवेश द्वार का भी लोकार्पण

लखीमपुर खीरी-दबिश देने गई पुलिस ने वृद्ध को जमकर पीटा,शिकायत करने गए वृद्ध की कोतवाली में मौत,परिजन लगा रहे पुलिस पिटाई से मौत का आरोप,हिस्ट्रीशीटर बदमाश को पकड़ने गई थी पुलिस,धौरहरा कोतवाली के करौंहा गांव का मामला

इलाहाबाद-ससुर ने बहू की गोली मारकर की हत्या,गृह कलह के चलते ससुर ने की हत्या,आरोपी ससुर तमंचे के साथ पहुंचा थाने,घूरपुर थाने के सारंगापुर गांव की घटना

उन्नाव-पुलिस ने 58 कछुओं के साथ 3 तस्करों को किया अरेस्ट,नेपाल तस्करी कर ले जा रहे थे दुर्लभ प्रजातियों के कछुए,बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के बेहटा से पुलिस ने की अरेस्टिंग

कानपुर-स्टेशन पर चेकिंग अभियान में पकड़े गए 391 बेटिकट यात्री,बेटिकट यात्रियों से वसूला गया 1.68 लाख रुपए का जुर्माना

महोबा-फौजी की शादी समारोह में दबंगों का कहर,शादी समारोह में दबंगों ने की लूटपाट,विरोध पर महिलाओं को जमकर पीटा,दबंगों ने मारपीट के बाद की हवाई फायरिंग,मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल,चरखारी कोतवाली के गोरखा गांव की घटना

बुलंदशहर-कोहरे के चलते NH-91 पर 1 दर्जन गाड़ियों में टक्कर,हादसे में 1 की मौत,15 लोग गंभीर रूप से घायल,घायल लोगों का अस्पताल में चल रहा इलाज,खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के NH-91 की घटना 

आगरा-डेढ़ महीने में तीसरी हत्या से क्षेत्र में दहशत,लालकिले के पीछे लाश मिलने से सनसनी,तीनों लाशें लालकिले के पीछे एक ही स्पॉट पर पाई गई,सिर कुचलकर पहचान छुपाने की कोशिश,रकाबगंज थाना क्षेत्र में मिली तीसरी लाश 

प्रतापगढ़-केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्रा का बयान-विपक्ष का संसद ना चलने देना दुर्भाग्यपूर्ण,केंद्र ने मेट्रो के लिए दिया पैसा,सपा करा रही ट्रायल,उत्तर प्रदेश में बनेगी भाजपा की सरकार,कानून व्यवस्था,विकास,नोटबंदी के मुद्दे पर लड़ेंगे चुनाव,नोटबंदी के होगे ऐतिहासिक फ़ायदे,जनता 1000-500 के नोट बंद होने पर सरकार के साथ

अमरोहा-कार सवार बदमाशों ने व्यापारी से की लूट,हजारों की नकदी,जेवरात और कार लूटकर फरार,लूट के बाद व्यापारी के परिवार को हाई-वे पर फेंका,गजरौला थाना क्षेत्र के NH-24 की घटना

शामली-बैंक में कैश खत्म होने पर लोगों का हंगामा,बैंक में ताला डालकर मैनेजर मौके से फरार,भवन क्षेत्र के ओरिएण्टल बैंक शाखा का मामला

ग्रेटर नोएडा-डिवाइडर से टकराया कैंटर,NH 91 पर लगा जाम,बादलपुर थाना क्षेत्र के छपरोला गांव के पास हादसा

शामली-बैंक में कैश खत्म होने पर किसानों ने किया हंगामा,बैंक के बाहर बैठे धरने पर,हाई-वे पर लगाया जाम,भवन क्षेत्र के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का मामला 

मेरठ-पेड़ से लटकता मिला युवक का शव,हत्याकर पेड़ से लटकाए जाने की आशंका,अहार थाना क्षेत्र के चरोरा गांव की घटना

बुलंदशहर-कोहरे के चलते 1 दर्जन वाहन आपस में भिड़े,चालक की मौत,1 दर्जन लोग घायल,अस्पताल में भर्ती,बुलंदशहर के खुर्जा सिटी क्षेत्र के हाईवे पर हुई घटना

बाराबंकी-SBI,बैंक ऑफ इंडिया की मनमानी से उपभोक्ता परेशान,बैंक करेंसी चेस्ट से ग्रामीण बैंक को नहीं दे रहे भुगतान,जिले में ग्रामीण बैंक की सार्वाधिक 102 बैंक शाखाएं,ग्रामीण बैंक में सबसे ज्यादा 6.50 लाख ग्रामीणों के खाते,करेंसी चेस्ट से ग्रामीण बैंक को 10 फीसदी का भुगतान 

लखनऊ-मेट्रो रेल के ट्रॉयल रन में महिला सशक्तिकरण की झलक,2 महिला पायलट ट्रैक पर दौड़ाएंगी लखनऊ मेट्रो को,इलाहाबाद की प्राची अग्रवाल,प्रतिभा दौड़ाएंगी मेट्रो को,2 किमी मेट्रो रुट पर ट्रॉयल रन आज से शुरु होगा,अगले 2 महीने तक जारी रहेगा मेट्रो ट्रॉयल रन,मार्च के आखरी हफ्ते से जनता कर सकेगी सफर

लखनऊ-आधी अधूरी योजनाओं का श्रेय लेने की जल्दी में सरकार,लखनऊ मेट्रो के ट्रायल रन पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया,चुनावी माहौल में योजनाओं को भूनाने में लगी यूपी सरकार,लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे की तरह मेट्रो का भी काम अधूरा

बदायूं--मामूली विवाद में दबंगों ने युवक को मारी गोली,युवक की हालत गंभीर,जिला अस्पताल में भर्ती,शहर कोतवाली के मोहल्ला नाहर का सराय की घटना

अलीगढ़-कोहरे के चलते जीटी रोड पर हादसा,रोडवेज बस-ट्रक की आमने सामने टक्कर,हादसे में 8 लोग घायल,जिला अस्पताल में भर्ती,अकराबाद थाना के खेरा नारायण सिंह की घटना

लखनऊ-CM अखिलेश कल छात्र छात्राओं को बाटेंगे लैपटॉप,लोकभवन में शाम 4.30 बजे कार्यक्रम का आयोजन,2015-16 के पासआउट बच्चों को बाटेंगे लैपटॉप,10 वीं,12वीं के 255 बच्चों को दिया जायेगा लैपटॉप

लखनऊ-बैंक से सैलरी निकालने की सुविधा को मुख्य सचिव के निर्देश,CS राहुल भटनागर ने बैंक के अधिकारियों को जारी किए निर्देश,पर्याप्त मात्रा में कैश रखने के बैंक अधिकारियों को दिए गए निर्देश

मथुरा-4 सुरक्षा कर्मी पेट्रोल चुराते पकड़े गए,80 लीटर चोरी का पेट्रोल भी बरामद,HPCL डिपो से चोरी कर रहे थे पेट्रोल,रिफाइनरी के HPCL डिपो का मामला

लखीमपुर खीरी-भतीजे ने चाची की फरसे से काटकर की हत्या,शराब पीने और टोकाटोकी करने से था परेशान,मैगलगंज थाना क्षेत्र के बाईकुंआ गांव की घटना 

मथुरा-विश्व दिव्यांग दिवस पर निकली अनोखी रैली,कई स्कूलों के बच्चे और दिव्यांग ने निकाली रैली,वृंदावन के वात्सल्य ग्राम से निकाली गई रैली 

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला,शादीशुदा महिला का दूसरे पुरुष के साथ संबंध अवैध,लिव इन रिलेशनशिप को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला,लिव इन में रहते कोर्ट से नहीं कर सकता सुरक्षा की मांग,याची महिला की याचिका इलाहाबाद हाईकोर्ट ने की खारिज

⏺सहारनपुर अस्पताल पुल 20 के लिए बंद,पुल बंद होने से शहर में लगा लंबा जाम,मरम्मत के कार्य के चलते बंद किया गया पुल

इलाहाबाद के लाल ने किया धमाल,इंडियन इंजीनियरिंग सर्विसेज में 49वीं रैक हासिल की,जीवेश नंदन ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में कामयाबी हासिल की

प्रतापगढ़-रोटावेटर में फंसकर किशोर की दर्दनाक मौत,खेत में जोताई के समय रोटावेटर में फंसा किशोर,रोटावेटर पर बैठकर किशोर करा रहा था जोताई,रानीगंज थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में हादसा

कुशीनगर-नोटबंदी से जिले में गई एक और जान,पुराने नोट देख निजी अस्पताल ने मरीज को लौटाया,बिना प्राथमिक इलाज के भेजा सरकारी अस्पताल,गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में मौत,नेबुआ नौरंगिया के खजुआ गांव की घटना

बुलंदशहर-रोडवेज बस खड़े ट्रक में घुसी,हादसे में 1 यात्री का मौत,12 यात्री घायल,कोतवाली देहात के दरियापुर के पास हादसा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me