Blog

शुक्रवार, 2 दिसंबर 2016

तीखी आवाज़

घने कोहरे की वजह से बारातियों से भरी बोलेरो पलटी लोग बाल- बाल बचे।

सिंगरामऊ / जौनपुर - स्थानीय सिगरामऊ थाना मे   भीषण कोहरे के चलते क्षेत्र में दो जगहों पर बारात से वापस लौट रही बारातियों से भरी बोलेरो गाड़ियां पलट गयी जिसमें सवार लोगों को हल्की फुल्की चोटें आयी है,बाकी लोग बाल- बाल बच गये। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के महमूदपुर गॉव में आयी बारात से वापस जाते समय रात में बहरीपुर नहर पर घने कोहरे की वजह से दिखायी न देने के कारण चालक गाड़ी लेकर नहर में पलट गया, गाड़ी मैं बैठे यात्रिय़ो की चीख पुकार सुन आस- पास के लोगों ने पहुँच कर किसी तरह गाड़ी से बाहर निकाला,कुछ लोगों को हल्की खरोच लगी थी बाकी सभी सवार सुरक्षित थे,सभी को दूसरी गाड़ी से भेजा गया।वहीं दूसरी घटना गुरूवार सुबह सिगरामऊ ,नेशनल हाइवे पर हरिहरपुर पेट्रोल पंप के समीप बारातियों से भरी बोलेरो और।बदलापुर सेन्टजीविएस  स्कूल बस से भीड़ंत हो गयी जिससे बोलेरो सड़क के किनारे गढ्ढे में पलट गयी,उसमें सवार पाॅच लोगों को मामूली चोट लगी तो चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे प्रतापगढ़ के एक निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया बताया जाता है कि सभी बाराती सुलतानपुर जनपद के चॉदा थाना क्षेत्र के शाहपुर गॉव के निवासी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me