उत्तर प्रदेश | (एएनएस )। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि राज्य के आगामी विधानसभा चुनाव के लिये समाजवादी पार्टी :सपा: प्रत्याशियों में फेरबदल को लेकर कोई मतभेद नहीं है। अखिलेश ने संवाददाताओं से बातचीत में कई सीटों पर सपा के उम्मीदवार बदले जाने को लेकर मतभेद उजागर होने के सवाल पर कहा, ‘‘बवाल तो आप लोग (मीडिया) मचाये हुए हैं। पार्टी के लोग चाहते हैं कि सरकार बने, उससे भी ज्यादा जनता ऐसा चाहती है। पार्टी में तो यह सब (प्रत्याशियों में बदलाव) चला करता है।’’उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक टिकट की बात है तो हमें जो राय और सुझाव देने होंगे वह हम राष्ट्रीय अध्यक्ष जी (मुलायम सिंह यादव) को देंगे। कौन चाहता है कि हारने वाले को टिकट मिले। हम उन्हीं को लड़ाएंगे जो जीतेंगे।’’ सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव द्वारा कल सात विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों में बदलाव को लेकर अपनी नाराजगी के बारे में पूछे जाने पर अखिलेश ने कहा, ‘‘आप कैसे कह सकते हैं कि वे (घोषित उम्मीदवार) मेरे नहीं हैं। आप कुछ ही चीजों के बारे में मेरी राय जानते हैं। सारी चीजों के बारे में नहीं।’’ सपा द्वारा सोमवार को सात विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों में बदलाव किया गया है। माना जा रहा है कि इस कवायद में अखिलेश के कई करीबियों के टिकट कट गये हैं, जिससे वह नाराज हैं। यह पूछे जाने पर कि वर्ष 2012 में हिस्ट्रीशीटर डीपी यादव को टिकट देने से मना करने वाले अखिलेश ने माफिया अतीक अहमद के साथ-साथ जघन्य अपराधों के आरोपों का सामना कर रहे मुख्तार अंसारी के भाई को टिकट दिये जाने को कैसे बर्दाश्त कर लिया, मुख्यमंत्री ने कोई सीधा जवाब नहीं दिया। कांग्रेस से गठबंधन के सवाल पर अखिलेश ने कहा, ‘‘वैसे तो समाजवादी लोग बहुमत की सर
Blog
▼
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me