Blog

मंगलवार, 13 दिसंबर 2016

बृजेश पाण्डेय

पिता की तहरीर पर पति जेठ व सास के बिरूद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज -
✍�वृजेश पाण्डेय
मुगराबादशाहपुर (जौनपुर )|स्थानीय थानान्तर्गत बेरमांव गांव मे बीते 5/6 दिसम्बर की रात हुई 26  वर्षीय बिवाहिता प्रीति गुप्ता पत्नी रमेश गुप्ता की संदिग्ध परिस्थितियो मे मौत के पश्चात मृतका के पिता अशोक कुमार गुप्ता निवासी ग्राम पूरेबघेला थाना सिकरारा की तहरीर पर मंगलवार को मुगरा बादशाहपुर पुलिस ने पति ,जेठ सास के साथ ही अगुवा के बिरूद्ध दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है |इस बाबत मृतका के पिता अशोक कुमार ने पुलिस को दिये तहरीर मे बताया है कि प्रीति की शादी 6 मई 2011 को हिन्दू रीति रिवाज के साथ हुई थी |शादी के दौरान सगुन मे तय सुदा रकम भी दी गयी थी |लेकिन शादी के बाद ही प्रीति की सास पति व जेठ उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहे |प्रीति के ससुराल वाले दहेज मे अब 5 लाख की मांग कर रहे थे जिसकी पूर्ति करने मे अस्मर्थता बताने पर पति रमेश गुप्ता ,जेठ राजेश कुमार अगुवा मानिक चन्द व सास (नाम अज्ञात ) ने बीते 5/6 दिसम्बर की रात उसकी हत्या कर दी |पिता की तहरीर पर मुगरा पुलिस ने चारो के बिरूद्ध सुसंगत धारा मे मुकदमा पंजीकृत कर लिया |मृतका  दो बच्चे आनन्द 2वर्ष व अंतिका एक वर्ष की मां थी |

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me