Blog

शनिवार, 10 दिसंबर 2016

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़

दहेज के लिए विवाहिता को जिन्दा जलाया, मौत

पट्टी कोतवाली क्षेत्र के तातो मुरैनी गांव में दहेजलोभियों ने विवाहिता को जलाकर मार डाला। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ससुर समेत चार लोगों के खिलाफ पट्टी कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पट्टी कोतवाली क्षेत्र के तातो मुरैनी गांव निवासी रियाज पुत्र अमीन की शादी लगभग दो वर्ष पूर्व उस्माना बानो पुत्री निजामुद्दीन निवासी ग्राम सधईपुर कस्बा कोतवाली पट्टी से हुई थी। आरोप है कि शुक्रवार की सुबह आठ बजे विवाहिता अपने ससुराल में खाना बना रही थी। इसी दौरान ससुराल जनों ने उससे कहासुनी की और केरोसिन डालकर आग लगा दिया। विवाहिता के पिता निजामुद्दीन ने बताया कि रियाज व उसका पिता शादी के बाद से ही लगातार पचास हजार नकदी के साथ एक बाइक की मांग कर रहे थे, लेकिन मैं दहेज देने में असमर्थ रहा। इसे लेकर मेरी बेटी को प्रताड़ित करते रहते थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me