प्रतापगढ़
चोरों व ग्रामीणों के बीच तड़तड़ाई गोलियां, दहशत
डेरवा चोरी के इरादे से घर के पास बैठे चोरों की ग्रामीणों से भिड़ंत हो गई। दोनों ओर से हवाई फायरिंग शुरू हुई तो चोर फायरिंग के साथ-साथ बम भी फोड़ने लगे।
जेठवारा थाना क्षेत्र के डेरवा बाजार निवासी व्यापारी केशव प्रसाद गुप्ता की पत्नी बुधवार की रात घर पीछे पशु शाला में मवेशियों को चारा देने गई थीं, जहां पर कुछ लोगों की आवाज सुनी तो वह डर गई। लौटकर घर में आकर अपने परिजनों से बताया। जानकारी होते ही आसपास के लोगों के साथ ग्रामीण भी पशुशाला के आसपास पहुंच गए और आवाज लगाने लगे। इस बीच चोरों ने जमा हुई भीड़ को देखते हुए हवाई फायरिंग करना शुरू कर दिया। जवाब में ग्रामीणों ने भी लाइसेंसी बंदूक व पिस्टल से फायर करना शुरू किया तो बदमाश फायरिंग के साथ बम भी फोड़ने लगे। यह देख आसपास जमा लोगों में सनसनी फैल गई। इसी बीच किसी तने घटना की सूचना जेठवारा पुलिस को दे दी। सूचना पर पुलिस पहुंचने से पहले चोर ग्रामीणों को चकमा देकर भागने में सफल रहे। इस दौरान पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहा। उधर, चोरों की आमद देख ग्राम सभा प्रधान सजन लाल ने पुलिस चौकी के लिए पंचायत भवन दे दिया, जिससे बाजार में पुलिस गश्त कर सके और चोरों पर निगाह रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me