Blog

मंगलवार, 20 दिसंबर 2016

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़

औपचारिक रूप से ट्रामा सेंटर का हुआ शिलान्यास

गड़वारा पूरे केशवराय में छह महीने से चल रहे निर्माण कार्य के बीच सोमवार को ट्रामा सेंटर का औपचारिक रूप से शिलान्यास हो गया। वैसे ट्रामा सेंटर का भवन तैयार है। अब इसमें प्लास्टर करने आदि का काम ही बाकी है।

कार्यक्रम में सदर विधायक नागेंद्र यादव मुन्ना मुख्य अतिथि रहे। ट्रामा सेंटर का शिलान्यास करते हुए विधायक ने कहा कि जल्द ही सदर क्षेत्र में एक इंजीनियरिंग कालेज की भी स्थापना कराई जाएगी। आचार संहिता लगने से पूर्व गायघाट-सड़वा चंद्रिका मार्ग के चौड़ीकरण की भी मंजूरी लेने का प्रयास किया जा रहा है। सभा को सूर्यकांत त्रिपाठी, लाल साहब सिंह, वजीर हसन अच्छे ने भी संबोधित किया। संचालन पारसनाथ यादव ने किया। इस मौके पर दिनेश सिंह , विजय बहादुर सिंह, मुन्ना यादव, छोट्टन सिंह, डबलू सिंह, अंजनी सिंह, मीडिया प्रभारी अनूप पांडेय मौजूद रहे।

------

पंडित को दिया पुराना नोट

गड़वारा शिलान्यास के समय सदर विधायक ने पंडित को पांच सौ रुपये के पुराने नोट चढ़ा दिए। जिसे देख सभी लोग मुस्कराने लगे। हालांकि पूजन करा रहे पंडित ने कहा कि कोई बात नहीं है। इसे बैंक जमा करके नई नोट निकाल लूंगा।

-----

सपाइ-भाजपाइ करने लगे नारेबाजी

गड़वारा चुनाव आयोग की घोषणा भले ही न हुई हो, लेकिन लोगों में चुनाव का खुमार चढ़ने लगा है। सोमवार को जब ट्रामा सेंटर का शिलान्यास कार्यक्रम चल रहा था, तभी उधर से एक भाजपा नेता का काफिला प्रतापगढ़ की ओर जाने लगा। पूरे केशवराय पहुंचने पर कार्यकर्ता भाजपा व नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। इस पर सभी कार्यकर्ता भी तैश में आ गए और माइक पकड़ कर मुन्ना यादव, मुलायम सिंह जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। यह सिलसिला लगभग 15 मिनट चला।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me