दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार के साथ लंबे समय से चले आ रहे टकराव के बीच उप राज्यपाल नजीब जंग ने गुरुवार (22 दिसंबर) को इस्तीफा दे दिया। जंग के कार्यालय ने कहा कि उन्होंने केंद्र सरकार को इस्तीफा सौंप दिया है। उनके इस्तीफे की वजह नहीं बताई गई है। पूर्व आईएएस अधिकारी नजीब जंग (65) ने 9 जुलाई, 2013 को उप राज्यपाल का पदभार संभाला था। उप राज्यपाल के कार्यालय ने एक बयान में कहा, ‘उप राज्यपाल नजीब जंग ने भारत सरकार को इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान मिली हर तरह की मदद और सहयोग के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया।’ उनके इस चौंकाने वाले कदम के पीछे की वजह के बारे में फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
बयान में कहा गया, ‘जंग ने अपने कार्यकाल खासकर दिल्ली में एक साल के राष्ट्रपति शासन के दौरान मिले सहयोग एवं स्नेह के लिए जनता का धन्यवाद किया। राष्ट्रपति शासन के दौरान जंग को जनता से सतत समर्थन मिला और इस वजह से दिल्ली में सहजता और आसानी से प्रशासन चलाने में मदद मिली।’ जंग ने पिछले दो वर्ष साथ काम करने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को धन्यवाद किया। उनके कार्यालय ने कहा, ‘जंग अपनी उस पहली पसंद की तरफ लौट रहे हैं जो कि शिक्षण है।’
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me