प्रतापगढ़
सड़क हादसे में दूध विक्रेता के पुत्र की मौत
जौनपुर सिंगरामऊ से बाइक से देवसरा थाने ढकवा बाजार के पास नगर गांव में अपने रिश्तेदार के घर जा रहे एक दूध विक्रेता के पुत्र को ट्रेलर ने रविवार रात रौंद दिया। इससे उसकी मौत हो गई। दूध विक्रेता प्रमोद कुमार यादव पुत्र रमाशंकर अपने घर सिंगरामउ जौनपुर से बाइक से देवसरा थाने के नगर गांव में अपने रिश्तेदार के घर जा रहा था। रिश्तेदार के घर के करीब ही सुल्तानपुर की ओर से आ रहे ट्रेलर ने उसे रौंद दिया। इससे उसकी मौत हो गई। दूध विक्रेता की उम्र 25 साल थी। मौके पर डायल 100 की पुलिस टीम पहुंच गई व शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के मोबाईल द्वारा परिजनों से संपर्क कर पुलिस ने दुर्घटना की जानकारी दी ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me