Blog

सोमवार, 16 जनवरी 2017

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़

घर में ही फांसी पर लटका मिला व्यापारी

बाबागंज संदिग्ध दशा में एक व्यापारी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जान दे दी। दूसरी ओर उसके कमरे में मिले खून के छींटे घटना को रहस्यमय बना रहे हैं। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के रामगंज धनगढ़ गांव के छोटे लाल केसरवानी (37) पुत्र हीरालाल ने अवसानगंज बाजार में गल्ले की दुकान खोल रखी थी। वहीं पत्नी व बच्चों के साथ रहता भी था। एक पखवारा से पत्नी मायके गई हुई थी। शनिवार की दोपहर छोटे लाल ने पत्नी को फोनकर बात की और देर रात फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह जानकारी होने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल परिजनों की मानें तो उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता था। इलाज चल रहा था। फांसी वाले कमरे मे कुछ जगह खून के छींटे दिखाई पड़ रहे थे। छोटेलाल की पत्नी बबली घटना की सूचना पाकर अपने तीन वर्षीय बेटे रीतेश के साथ ससुराल आई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me