प्रतापगढ़
अखिलेश को साइकिल मिलने पर सपाइयों ने मनाया जश्न
चुनाव आयोग द्वारा अखिलेश यादव को साइकिल चुनाव चिह्न आवंटित करने पर यहां सपाइयों ने जश्न मनाया। एक-दूसरे को मिठाई खिला कर जिंदाबाद के नारे लगाए।
सोमवार की शाम जैसे ही चुनाव आयोग का फैसला मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पक्ष में आया, यहां सपाइयों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वैसे भी यहां के तीनों विधायक के साथ ही अधिकांश सपाई अखिलेश यादव के ही पाले में थे। ऐसे में उन्हें चुनाव आयोग के फैसले का बेसब्री से इंतजार था। चुनाव आयोग का फैसला आने पर अंबेडकर चौराहे पर सपा अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी, लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव अमित सिंह की अगुवाई में एक दूसरे को मिठाई खिला कर जश्न मनाया गया। दिनेश तिवारी ने कहा कि अधिकांश विधायकों के साथ दिग्गज नेता मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ हैं, ऐसे में फैसला मुख्यमंत्री के पक्ष में आने की उम्मीद थी। अमित सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पांच साल में खुद को विकास पुरुष के रूप में स्थापित किया है और जनता भी उन्हें पसंद करती है। अखिलेश यादव को साइकिल चुनाव चिह्न मिलने का लाभ चुनाव में मिलेगा। इस मौके पर सपा के जिला उपाध्यक्ष वासिक खान, सदर विधायक के प्रतिनिधि मुन्ना यादव, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष हरीश शुक्ला, अनुज सिंह, श्याम, प्रिंस सिंह, अनिल यादव आदि मौजूद रहे।
समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष सद्दाम हुसैन की अगुवाई में पुराना माल गोदाम तिराहे पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर नदीम रियाज, भानू यादव,सुरेश मोदनवाल,
विवेक सोनी, राम यादव, सुनील माली, विकास पटेल आदि मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me