फाइनल मुकाबले में बंधवा ने खेतासराय की टीम को हरा कर प्रतियोगिता पर कब्जा
सिंगरामऊं -मेढ़ा क्रिकेट एसोसियसन - सत्य नारायण मिश्र, टिकाऊं सिंह स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बंधवा ने खेतासराय की टीम को हरा प्रतियोगिता पर कब्जा जमाया। समापन समारोह में टीमों एवं खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। फाइनल मैच में टॉस जीतकर बंधवा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओव्हर में 116 रन बनाए। इसके जवाब में खेतासराय की टीम 111 रन पर ही आल आउट हो गयी। इस तरह इस मैच को बंधवा ने 5 रन से जीत लिया। इस क्रिकेट प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि आवास विकास राज्य मंत्री प्रेम प्रकाश दुबे एवं कार्यक्रम अध्यक्ष मदन सिंह तथा विशिष्ठ अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य श्री प्रकाश तिवारी थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रेम प्रकाश दुबे ने कहा कि बंधवा की टीम ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। ग्रामीण अंचलों में भी क्रिकेट को लेकर अच्छा रूझान है। ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों की प्रतिभाएं निखरती है। विशिष्ठ अतिथि श्री प्रकाश तिवारी ने कहा कि इस सुदूर अंचल में इतने अच्छा खेल कराना अपने आप में बहुत बड़ी बात है।समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि ने विजयी टीम को शील्ड प्रदान कर पुरष्कृत किया, तथा प्रतियोगिता के संरक्षक अखिलेश मिश्र ने विजेता टीम को तीस हजार एंव उप विजेता टीम को बीस हजार रूपये की नगद धनराशि तथा फ्रीज ,घड़ी सहित अन्य सामान पुरष्कार के रूप में देकर उत्साह वर्धन किया। मैन आफ दि मैच विजेता टीम के रवी तथा मैन आफ दि सिरीज विक्की , तथा स्कोरर गौरव राना एंव अंपायर विनय पंडित और सुजीत फौजी तथा कमेेंटेटर की भूमिका में शेषमणि यादव, अतुल दुबे तथा सोनू यादव रहे।प्रबंधक संतोष दुबे, दिनेश मिश्र, अरुण जायसवाल , विनोद सिंह तथा आयोजक अखिलेश मिश्र ने संयक्त रूप से सबका आभार व्यक्त किया ,इस मौके पर काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me