जौनपुर (एनएसएन)। पूर्व विधायक व स्वतंत्रता सेनानी पं. सूर्यनाथ उपाध्याय की 19वीं पुण्यतिथि पर रविवार को उनके पैतृक गांव गोपालपुर में श्रद्धाजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमे तमाम गणमान्य लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस गांव में स्थित क्षेमकरण पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव ने कहा कि पं. सूर्यनाथ उपाध्याय जी सच्चे जनसेवक के रुप में गंगा जमुनी तहजीब के वाहक थे वे समाज के दबे कुचले, गरीबों को न्याय दिलाने के लिए वे सदैव संघर्षरत थे। देश से फिरंगियों को भगाकर आजादी दिलाने में उनका अहम योगदान रहा है। ऐसी विभूतियों के आदर्शों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विशिष्ट अतिथि कोआपरेटिव चेयरमैन दीपक सिंह ने कहा कि स्व. उपाध्याय जी क्षेत्र ही नहीं जनपद के गौरव थे। अध्यक्षता कर रहे पूर्व प्रमुख सुधाकर उपाध्याय ने कहा कि स्वतंत्र भारत का आज हर एक नागरिक पं. सूर्यनाथ उपाध्याय जी सरीखे अमर सेनानियों का ऋणी है जिन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन देश के प्रति न्योछावर कर दिया उन्हें उनके संस्मरण व कृत्यों को याद कर उनके बताये रास्ते पर चलने से ही उनके प्रति श्रद्धाजलि होगी। संजय उपाध्याय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने स्वागत भाषण से अभ्यागतों का स्वागत किया। अवनीश उपाध्याय लल्ला, अविनाश उपाध्याय कान्हा,अनिल उपाध्याय व सत्येंद्र सिंह ने लोगो का माल्यार्पण कर स्वागत किया। वक्ताओं में प्रधानाचार्य ईश्वरी मिश्र, श्याम नारायण उपाध्याय, राम मिलन पाठक, रामचरित्र निषाद, बैजनाथ यादव, गुलाब यादव, बनवारी यादव, महाबीर यादव, राधेश्याम उपाध्याय, जयप्रकाश मिश्र, ओम प्रकाश सिंह, अमर सिंह आदि रहे। संचालन अशोक मिश्र ने किया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me