Blog

रविवार, 5 फ़रवरी 2017

ठाणे भाजपा के 20 पदाधिकारियों ने इस्तीफे दिये

भाजपा की शहर इकाई के करीब 20 पदाधिाकारियों ने आज पार्टी नेताओं की कथित ‘मनमानी’ और आगामी ठाणे नगर निगम चुनावों में समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को टिकट नहीं दिये जाने के खिलाफ अपने पदों से इस्तीफा दे दिया।

ठाणे नगर निगम का चुनाव 21 फरवरी को होना है।

पदाधिकारियों ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन किया और टिकट आवंटन करने वाली पार्टी की समिति के सदस्यों के खिलाफ मनमानी के गंभीर आरोप लगाये।

इन पदाधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पार्टी की एक रैली में घोषणा की थी कि केवल निष्ठावान और जिताउ कार्यकर्ताओं को टिकट दिये जाएंगे और पारदर्शिता रखी जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me