Blog

बुधवार, 22 फ़रवरी 2017

उत्तर प्रदेश की बड़ी ख़बरें


 लखनऊ-समाजवादी पार्टी से महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रंजना बाजपेई बर्खास्त,रंजना बाजपेई समाजवादी पार्टी से 6 साल के लिए बर्खास्त की गईं,सपा से बगावती तेवर दिखाने पर पार्टी ने सभी पदों से बर्खास्त किया,यूपी सरकार में महिला आयोग की अध्यक्ष भी रह चुकी है रंजना बाजपेई,अखिलेश सरकार में राज्यमंत्री का दर्जा भी रंजना बाजपेई को प्राप्त था

इलाहाबाद-सीएम अखिलेश-राहुल के रोड-शो के लिए बना टेंट गिरा,टेंट गिरने से 3 लोग मामूली रुप से घायल,कार्यकर्ता के रुकने के लिए लगाया गया था टेंट,रोड-शो के अंतिम पड़ाव पर बनाया गया था टेंट,गिरे टेंट से 3 किमी पहले ही खत्म हुआ था रोड-शो,5 बजने के कारण अखिलेश-राहुल का रोड शो हुआ खत्म

इलाहाबाद-राहुल-अखिलेश का रोड शो नहीं तय कर सका पूरा रास्ता,बीच रास्ते पर ही बंद करना पड़ा रोड शो,आचार संहिता के चलते 5 बजते ही DM ने रुकवाया रोड शो,राहुल और अखिलेश एयरपोर्ट के लिए रवाना 

लखनऊ-राहुल गांधी कल अमेठी में करेंगे जनसभाएं,गौरीगंज और जगदीशपुर में राहुल की जनसभाएं,प्रियंका गांधी भी हो सकती हैं शामिल

मेरठ-चौधरी चरण विवि का अजब-गजब कारनामा,वर्ष 2015 के 2000 छात्रों को फेल कर नोटिस थमाया,विवि के कारनामे से छात्रों में मचा हड़कम्प,मार्कशीट जारी करने वाली कम्पनी ने पास की दी थी मार्कशीट,अब विवि फेल हुए छात्रों का दोबारा कराएगी एग्जाम,BA,BSc,MSc समेत कई कोर्सों के छात्रों का मामला

गाजियाबाद-प्रापर्टी डीलर के ऑफिस में घुसकर बदमाशों ने की लूट,70 हजार लूटकर बाहर से ऑफिस लॉक कर भागे बदमाश,साहिबाबाद इलाके के शालीमार गार्डन की घटना

औरैया-निर्माणाधीन मकान में करंट लगने से 4 युवक झुलसे,गंभीर हालत में 1 युवक को सैफई रेफर किया गया,अछल्दा थाना क्षेत्र के ब्लॉक कस्बे की घटना

इलाहाबाद-चौथे चरण का मतदान थमने से सैलानियों को परेशानी,शहर के किसी भी होटल में रुकने की नहीं है अनुमति,होटलों की जांच के लिए शहर भर में टीमें रवाना

मेरठ-टीचर पर छठी क्लास के छात्र को पीटने का आरोप,छात्र के कान में आई चोट,अभिभावक पहुंचे थाने,नौचन्दी थाना क्षेत्र स्थित एमपी स्कूल का मामला

लखीमपुर-सीडीओ के निरीक्षण में नदारद मिले आठ अफसर,सीडीओ ने विकास भवन का किया औचक निरीक्षण, डीपीओ,समाज कल्याण अधिकारी भी मिले थे नदारद,सभी अफसरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया

चित्रकूट-2 बच्चों को कमर में बांधकर मां कुएं में कूदी,तीनों की कुएं में डूबकर मौत,पुलिस मौके पर,भरतकूप चौकी क्षेत्र के कमरार गांव की घटना

लखनऊ-कांग्रेस मुख्यालय में सपा-कांग्रेस की संयुक्त प्रेस वार्ता,पीसी में सेना के पूर्व अधिकारियों ने खोला मोर्चा,केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर निकाली भड़ास,मेजर जनरल सत्यवीर सिंह की अगुवाई में पूर्व सैनिकों ने खोला मोर्चा,केंद्र सरकार पर पूर्व सैनिकों ने लगाया वादा खिलाफी का आरोप,फौजियों से सपा-कांग्रेस गठबंधन का साथ देने की अपील,यूपी में 40 लाख फौजियों की संख्या 80 सीटों को प्रभावित करेगी,पूर्व मेजर जनरल सत्यवीर सिंह का बयान,वन रैंक वन पेंशन पर झूठ बोल रहे पीएम मोदी-सत्यवीर

लखनऊ-कांग्रेस मुख्यालय में सपा-कांग्रेस की संयुक्त प्रेस वार्ता,सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी का बयान,RSS के लोग पूरे समाज में दहशत फैला रहे-चौधरी,राजेन्द्र चौधरी ने RSS की तुलना आतंकवादियों से की,ईस्ट कम्पनी का भारतीय संस्करण है आरएसएस-चौधरी,आरएसएस खतरनाक लोगों से ट्रेनिंग लेती है-चौधरी,''मोदी के पूर्वजों ने स्वतंत्रता संग्राम में कोई हिस्सा नहीं लिया''

नोएडा-ऑनलाइन लाइक के नाम पर 260 करोड़ की ठगी का मामला,दोनों डायरेक्टरों की 4 दिन की पुलिस कस्टडी कोर्ट ने की मंजूर,अनुराग,सन्देश वर्मा की 4 दिन की पुलिस कस्टडी को मंजूरी,कल सुबह 10 बजे से पुलिस दोनों को जेल से रिमांड पर लेगी

रामपुर-बदमाशों ने घर में महिला को मारी गोली,महिला की हालत गम्भीर,एम्स के लिए किया रेफर,रामपुर के टांडा कोतवाली क्षेत्र की घटना

लखनऊ-दोबारा परीक्षा कराये जाने पर बोले AKTU के वीसी,पहले हुई परीक्षा में प्रश्न हुए थे रिपीट-वीसी,एक हफ्ते पहले मामले में दिए थे जांच के आदेश,प्रश्न रिपीट होने पर परीक्षा की थी निरस्त,पूरे यूपी में 500 छात्र दे रहे हैं दोबारा परीक्षा
 
इलाहाबाद-अल्पसंख्यक कॉलेजों को इलाहाबाद हाईकोर्ट से झटका,तकनीकी कोर्स में नहीं कर सकेंगे अपनी मर्जी से छात्रों का प्रवेश,डीएलएड( बीटीसी) कोर्स में सभी सीटें भरने की छूट देने पर रोक,10 जून 2015 के शासनादेश पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक,सभी सीटें भरने की छूट देना राष्ट्र और छात्र हित के खिलाफ,कोर्ट ने कहा ऐसा करना अनुच्छेद 14 का भी है उल्लंघन,शमा परवीन गर्ल्स डिग्री कॉलेज की याचिका जनहित याचिका में तब्दील

बलरामपुर-कांग्रेस पार्टी के आब्जर्वर की मीटिंग में हंगामा,महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष ने लगाया आरोप,प्रत्याशी शिवलाल पर लगाया अपमानित करने का आरोप,मीटिंग में काफी देर तक चला गाली-गलौज का दौर,24 फरवरी को राहुल गांधी की जनसभा को लेकर थी बैठक

प्रतापगढ़-प्रतापगढ़ के पट्टी में सांसद डिम्पल यादव का बयान,बीजेपी ने एक भी वादा पूरा नहीं किया-डिम्पल,मोदी की नोटबंदी ने जनता को लाइन में खडा़ किया,पत्थर वाली सरकार ने सिर्फ हाथी बनवाया-डिम्पल,सपा-कांग्रेस गठबंधन से विपक्षियों को लगा इंजेक्शन-डिम्पल,सपा दोबारा भारी बहुमत से बनाएंगी सरकार-डिम्पल,किसान दुर्घटना में 7.5  लाख का बीमा देगी सरकार-डिम्पल

कानपुर-नोटबंदी के दौरान आए आंकड़ों से आयकर विभाग हैरान,2.5 लाख खातों में जमा हुआ 7 हजार करोड़ रुपए की रकम,आयकर की खूफिया विभाग की जांच में हुआ मामले का खुलासा,2.5 लाख से अधिक रकम हर खाते में की गई थी जमा,आयकर ब्योरा जुटाने में लगा,जांच के बाद होगी कार्रवाई

लखनऊ-शाम 5 से बजे 12 जिलों की 53 सीटों पर थमा चुनाव प्रचार,प्रचार के अंतिम दिन राजनीतिक पार्टियों ने झोंकी पूरी
ताकत,प्रतापगढ़,इलाहाबाद,कौशाम्बी,रायबरेली में थमा चुनाव प्रचार,बांदा,हमीरपुर,ललितपुर,फतेहपुर,जालौन,महोबा में भी प्रचार बंद,झांसी और चित्रकूट में भी आज शाम 5 बजे से थमा चुनाव प्रचार,23 फरवरी को 12 जिलों की 53 वि.स. सीटों पर होगा मतदान

प्रतापगढ़-महिला से अज्ञात बदमाशों ने 10 लाख की मांगी रंगदारी,रंगदारी ना देने पर डॉक्टर को जान से मारने की धमकी,महिला डॉक्टर ने एसपी से की शिकायत,जिला महिला अस्पताल में तैनात है मीनाश्री पांडेय

वाराणसी-केंद्रीय वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना,राहुल ने घोषणाएं बहुत कीं शिलान्यास का तमाशा भी किया-ईरानी,रायबरेली हो या अमेठी विकास मोदी सरकार में हो रहा-स्मृति,राजीव गांधी पेट्रोलियम विवि. को केंद्र ने 360 करोड़ दिए-ईरानी,मीदी सरकार ने  आटीआई के अफसरों को वेतन दिया-स्मृति,कांग्रेस से राज में बंद की गई टेक्सटाइल मिल-स्मृति ईरानी,हमारी सरकार ने मिल खुलवाने का प्रयास किया-स्मृति,'अखिलेश यादव ने राजीव गांधी फाउंडेशन की जमीन हड़पी',सबसे पहले सीएम अखिलेश किसानों की जमीन लौटाएं-ईरानी

चित्रकूट-मानिकपुर मतदाता सूची में बड़ी खामी उजागर,नगर पालिका अध्यक्ष का नाम सूची से गायब,सैकड़ों ग्रामीणों के नाम भी सूची से गायब,प्रशासन बेखबर

देवारिया-बीएसपी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा का बयान,2 घोटालेबाजों का गठबंधन हुआ है- सतीश,बीजेपी का अर्थ है भारतीय झूठ पार्टी-सतीश,यादव परिवार के लिए बना है आगरा एक्सप्रेस-वे -सतीश

अमेठी-चेकिंग के दौरान पकड़ी गई बीजेपी की प्रचार सामग्री,जामो थानाक्षेत्र के सम्भई चौराहे पर कार से बरामदगी

महोबा-बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष महोबा पहुंची,स्वाति सिंह ने सदर प्रत्याशी के लिए किया प्रचार,गायत्री प्रजापति की जेड प्लस सुरक्षा पर उठाए सवाल

अलीगढ़-अनियंत्रित ट्रक ने 2 बाइक सवारो को रौंदा,1 की मौके पर मौत 1 गम्भीर रूप से घायल,कोतवाली के मथुरा रोड की घटना

मथुरा-राजकीय शिशु सदन में बच्ची के झुलसने का मामला,डीएम ने प्रभारी अधीक्षक और 2 नर्सों को किया सस्पेंड,डीपीओ के खिलाफ कार्रवाई की दी संस्तुति,सदर थाना क्षेत्र के राजकीय शिशु सदन का मामला 

रायबरेली-केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना,रायबरेली के लोगों को अब तक कांग्रेस ने ठगा-स्मृति,विकास का मुद्दा सिर्फ चुनाव में याद आता है -स्मृति

हाथरस-तेज़ रफ्तार जीप से कुचलकर किशोर की मौत,तहसीलदार सिकंदराराऊ की जीप से हुआ हादसा,गुस्साए ग्रामीणों ने NH-91 पर लगाया जाम,हसायन क्षेत्र के गाँव सुआ मोहनपुर की घटना

इलाहाबाद-पूर्व महाधिवक्ता वीसी मिश्रा बीजेपी में शामिल,150 समर्थकों के साथ BJP में शामिल हुए वीसी मिश्रा

लखनऊ-23 फरवरी को राहुल गंधी अमेठी में करेंगे जनसभा,गौरीगंज,अमेठी,जगदीशपुर में राहुल करेंगे जनसभा,24 फरवरी को महसी,बलरामपुर में रहेंगे राहुल गांधी,25 फरवरी को कादीपुर में जनसभा करेंगे राहुल गांधी

लखनऊ-अशोक गहलोत और राजेन्द्र चौधरी की प्रेस कांफ्रेंस,कांग्रेस कार्यालय में हो रही है संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस,पहली बार कांग्रेस मुख्यालय से हो रही है साझा पीसी

गोरखपुर-भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने जारी किया विवादित पोस्टर,सपा-कांग्रेस गठबंधन को बताया रंगा बिल्ला की जोड़ी,पोस्टर में सपा-कांग्रेस को चोर चोर मौसेरे भाई बताया,महंत आदित्यनाथ को क्रांतिवीर के रूप मे किया प्रदर्शित

मैनपुरी-ग्रामीणों ने पुलिस पर मारपीट,तोड़फोड़ का लगाया आरोप,वोटिंग को लेकर पुलिस-ग्रामीणों के बीच विवाद का मामला,ग्रमीणों ने पुलिस के अधिकारियों से लगाई न्याय की गुहार,ओछा थाना क्षेत्र के भगवतपुर गांव का मामला

मैनपुरी-ग्रामीणों ने पुलिस पर मारपीट,तोड़फोड़ का लगाया आरोप,वोटिंग को लेकर पुलिस-ग्रामीणों के बीच विवाद का मामला,ग्रमीणों ने पुलिस के अधिकारियों से लगाई न्याय की गुहार,ओछा थाना क्षेत्र के भगवतपुर गांव का मामला

लखनऊ-लालू यादव की प्रेस कांफ्रेंस कल,कांग्रेस कार्यालय में करेंगे प्रेस कांफ्रेंस,कल 4.30 बजे गठबंधन के लिए करेंगे पीसी 

वाराणसी-घर से निकली स्कूटी सवार लड़की लापता,परिजनों ने लगाया अपहरण का आरोप,पुलिस मामले की छानबीन में जुटी,लंका थाना क्षेत्र के चितईपुर की घटना

आगरा-बाइक सवार पिता-पुत्र डिवाइडर से टकराए,पुत्र की मौत,पिता गंभीर घायल,फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के किरावली की घटना

आगरा-फौजी की पत्नी का शव घर में लटकता मिला,मायके वालों ने फौजी पर लगाया हत्या का आरोप,9 साल पहले फौजी की हुई थी शादी,सदर थाना क्षेत्र के सुरक्षा विहार की घटना

लखीमपुर-तालाब में अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी,राजापुर चौकी के मंडीगेट के सामने तालाब में मिली लाश

सोनभद्र-मानव तस्करी का शिकार बच्चा केरल से बरामद,बाल कल्याण समिति ने बच्चे को परिजनों को सुपुर्द किया,दुद्धी के जाबर गाँव से पिछले 8 महीने से गायब था बच्चा

सीतापुर-रोडवेज बस-टैंपो की टक्कर में आधा दर्जन लोग घायल,शहर कोतवाली क्षेत्र के टेड़वा चिलौला में हुआ हादसा

इटावा-अनियंत्रित तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई,1 की मौके पर मौत 1 गम्भीर रूप से घायल,सैफई PGI रेफर,चौबिया इलाके की घटना

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me