Blog

मंगलवार, 28 फ़रवरी 2017

गरीबी, कुपोषण, भ्रस्टाचार, जैसे मुद्दों की किसी दल को फ़िक्र नहीं - जयंत चौधरी

महाराजगंज(जौनपुर) महराजगंज क्षेत्र के कडेरेपुर गांव मे आयोजित जनसभा में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी ने कहाकि बदलापुर विधानसभा को मजबूत करने व सवारने की जरुरत है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, व् मायावती को किसान विरोधी बताते हुए उन्होंने कहाकि भजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है। सिर्फ जुमले बजी से कम चला रहे हैं। ये सभी लोग जाति-धर्म की राजनीति करते हैं। प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है। गरीबी, कुपोषण, भ्रस्टाचार, जैसे मुद्दों की किसी दल को फ़िक्र नहीं है उन्होंने कहा जब किसान खुशाल होगा सभी गांव और प्रदेश में सारी होगी आज किसान बेहाल है उसे अपना हक नहीं मिल पा रहा है नोट बंदी से किसान ही सबसे ज्यादा परेशान हुआ है लोगों में बदलाव की इच्छा है नौजवानों की बात करते हुए उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश आज भी गांव में बसता है 75 फीसद लोग गांव में रहते हैं जब किसान की जेब में पैसा आएगा सभी व्यापारियों की दुकानें चलेंगी तब मजदूर की मजदूरी मिलेगी किसान की जेब में पैसा नहीं आएगा तो विकास होने वाला नहीं है हमें तरक्की तभी मिलेगी निजाम खुशहाल होगा रालोद प्रत्याशी को जिताने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे प्रत्याशी को भारी मतों से विजई बनाइए हम किसानों की लड़ाई गरीब मजलूमों की लड़ाई लड़ने के लिए हमेशा तैयार है इस विधानसभा को मॉडल विधानसभा बनाने के लिए हम प्रतिबद्ध होंगे चुनाव अन्य पार्टियों के लिए परीक्षा है तो हम लोगों के लिए एक मुद्दा प्रदेश में संपूर्ण विकास तभी होगा जब सुशासन के नाम पर लोग किसान गरीब मजदूर की बात करें सिर्फ जुमलेबाजी से काम नहीं चलने वाला जनता एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं बड़े नेताओं को बड़ी बारीकी से देख रही है। 8 मार्च को मौका आने पर इसका बदला जरूर लेंगे सत्ता पर काबिज होने के लिए समाज को बांटने में जुटी है सपा भाजपा बसपा इनका कोई मुद्दा नहीं है यह वही पुराना राग अलापते हुए एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप कर रहे हैं एक से एक रंगीन सपने दिखाकर लोगों से वोट लेने की फिराक में जुटे हुए हैं। जनता तमाम बातों को ठीक तरह से समझ रही है और वह फैसला देते समय सब पर विचार करके कदम उठाएगी। किसानों की आवाज बुलंद करने वाले रालोद प्रत्याशी मृगेंद्र सिंह, शिवबाबा को विजयी बनाकर कर विधानसभा भेज दीजिए। तो ये विधान सभा में बदलापुर का नाम रोशन करेंगे।  इसके पूर्व निर्धारित समय से वे हेलीकॉप्टर से कडेरेपुर गांव में उतरे तो समर्थकों ने जमकर नारेबाजी किया। जनसभा को कुँवर जय सिंह जय बाबा, प्रत्याशी कुंवर मृगेंद्र सिंह, शिव बाबा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ.मसूद अहमद, विधान परिषद सदस्य मुस्ताक अहमद, पूर्व एमएलसी त्रिलोक त्यागी, जिलाध्यक्ष डॉ.सतेंद्र सिंह, ने संबोधित किया। अध्यक्षता राम लखन पाल, संचालन राय अविंद्र प्रताप सिंह ने किया। वहाँ भारी संख्या में समर्थक व् कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me