Blog

शनिवार, 25 फ़रवरी 2017

उत्तर प्रदेश की बड़ी ख़बरें


आगरा-दो लड़कियों के कंकाल मिलने से मचा हड़कम्प,बंद कमरे से दुर्गंध आने पर लोगों ने पुलिस को बताया,पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर निकाले कंकाल,दोनों लड़कियों की हत्याकर कमरे में शव रखने की आशंका,शाहगंज थाना क्षेत्र के अर्जुनगर इलाके की घटना

हापुड़-प्रसव के दौरान बच्चे की मौत पर परिजनों का हंगामा,परिजनों ने CMO कार्यालय पर जमकर किया हंगामा,डॉक्टर पर लापरवाही,पैसे मांगने का लगा रहे आरोप,हापुड़ के शहर कोतवाली की घटना 

हमीरपुर-प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी और प्रेमिका ने खाया जहर,प्रेमिका की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत,प्रेमी गम्भीर हालत में झांसी मेडिकल कालेज रेफर,हमीरपुर के राठ कोतवाली कस्बे का मामला

लखनऊ-कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति पर रेप के आरोप का मामला,CJM कोर्ट में दर्ज कराया गया पीड़िता का बयान,164 के तहत पीड़ित महिला का बयान दर्ज  

लखीमपुर खीरी-बाघिन शावक की मौत का मामला,वन प्रभाग के अफसरों की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल,खेत में मिला था खून से सना बाघिन का शव,बाघों वाइल्ड लाइफ को लेकर सचेत नहीं रहता फारेस्ट स्टाफ,अफसरों को ख़बर ही नहीं थी बाघ शावक है साहबगंज जंगल में

कानपुर-ATM मशीन तोड़कर पैसा निकालने की कोशिश,असफल होने पर बैटरी चुराकर फरार हुए चोर,सीसीटीवी में कैद हुई चोरों की करतूत,नौबस्ता थाना क्षेत्र के खाड़ेपुर का मामला   

कानपुर-क्रासिंग पार करते वक़्त माँ-बेटा ट्रेन की चपेट में आये,माँ की मौत,गंभीर घायल बेटा निजी अस्पताल में भर्ती,गोविन्दनगर थाना क्षेत्र के रेलवे क्रासिंग का मामला

एटा-सिंथेटिक दूध बनाने वाली फैक्ट्री में प्रशासन की टीम का छापा,टैंकर से 2000 लीटर नकली दूध बरामद,एक आरपी गिरफ्तार,50 भरे और 50 खाली पाउडर के बोरे भी हुए बरामद,SDM सदर और सीओ मौके पर कर रहे छानबीन,देहात कोतवाली क्षेत्र के रामपुर उजेपुर में चल रही थी फैक्ट्री 

कानपुर-2 दिन पूर्व हुई गार्ड की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा,पैसे के लेनदेन में हुई थी हत्या,आरोपी गौरव गिरफ्तार,गोविन्दनगर थाना क्षेत्र के दादानगर में मिला था गार्ड का शव

बुलंदशहर-NH-91 पर बोरे में बंद युवक का शव मिला,शव की नहीं हुई शिनाख्त,पुलिस मौके पर,खुर्ज़ा देहात के लालपुर चितोला के पास का मामला 

हमीरपुर-घर में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,पुलिस मामले की छानबीन में जुटी,सुमेरपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर गाँव की घटना 

गोंडा-पुरानी रंजिश में युवक की हत्या से सनसनी,गला दबाकर हत्या की वारदात को दिया अंजाम,तरबगंज थाना क्षेत्र के भिखारीपुर की घटना

सहारनपुर-अनियंत्रित स्कूल अनियंत्रि होकर पलटी,हादसे में 10 बच्चे मामूली रुप से घायल,एके पब्लिक स्कूल की बस पलटने से हादसा,सहारनपुर के सरसावा इलाके में हुआ हादसा

अमेठी-चेकिंग के दौरान कार से अवैध शराब बरामद,पुलिस ने केसरिया झंडे,78 हजार कैश किया बरामद,मोहनगंज थाने में 2 आरोपियों पर दर्ज हुआ मुकदमा

दिल्ली-गाजीपुर में बीजेपी को लगा बड़ा झटका,पूर्व MLA राजकुमार गौतम ने भेजा BJP आलाकमान को इस्तीफा,राजकुमार गौतम के सपा में शामिल होने की अटकलें,पहले टिकट नहीं मिलने और अब BJP में का उपेक्षा का आरोप

ललितपुर-अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी,2 गंभीर घायल,आधा दर्जन लोग घायल,अस्पताल में भर्ती ,बांधपुर कस्बे के पास की घटना 

बुलंदशहर-ट्रैक्टर ने बाइक सवार 3 कांवड़ियो को रौंदा,गंभीर हालत में तीनों कांवड़िये हायर सेंटर रेफर,आहार के अंबकेश्वर महादेव मंदिर से लौट रहे थे कांवड़िये,आहार थाना क्षेत्र में मोरहसा गाँव के पास हुआ हादसा 

मिर्जापुर-बंदरों के आतंक से परेशान छात्राओं ने लगाया जाम,बीएचयू साउथ कैंम्पस में बंदरों से छात्राएं परेशान,अब तक तीन छात्राओं पर बंदर कर चुके हैं हमला,मिर्जापुर-सोनभद्र रोड पर छात्राओं ने लगाया जाम

लखनऊ-BJP सांसद मनोज तिवारी जनसभाओं को करेंगे संबोधित,बहराइच के बलहा में चुनावी जनसभा को करेंगे संबोधित,2.30 बजे सिद्धार्थनगर के इटवा में भी करेंगे चुनावी जनसभा,बासी में भी 3.30 बजे BJP प्रत्याशी के समर्थन में करेंगे जनसभा

हमीरपुर-ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने की आत्महत्या,पुलिस ने मौके पर शव को लिया कब्जे में,सुमेरपुर क्षेत्र के फैक्ट्री एरिया के पास का मामला

बरेली-शादी में हो रहे अश्लील डांस पर जमकर बवाल,अश्लील डांस रुकवाने पहुंची पुलिस पर हमला,पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया,प्रधान समेत 25 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज,मीरगंज थाना क्षेत्र के सैजना गांव की घटना

मुरादाबाद-प्रशासन ने 3 ईंट भट्ठा स्वामियों पर दर्ज कराया मुकदमा,बगैर रॉयल्टी अदा किये मिट्टी खनन करने का आरोप,छापेमारी के दौरान 39 लाख ईंटें की गयी बरामद,छजलैट थाना क्षेत्र स्थित ईंट भट्ठों पर हुई कार्रवाई 

आगरा-बहन से छेड़छाड पर शोहदे को भाई ने जमकर पीटा,एत्माउद्दौला थाना क्षेत्र में शोहदे की हुई पिटाई

आगरा-प्रेमी की मां की गोली मारकर हत्या,प्रेमिका के भाई ने घर में घुसकर मारी गोली,कुछ दिन पहले प्रेमी के साथ बहन हुई थी फरार,आगरा के सीकरी गांव का मामला 

कानपुर-मुआवजे की मांग को लेकर लोगो ने किया हंगामा,दुकाने बन्द कराने के दौरान व्यापारियो से झड़प,कल पत्थर से दब कर हुई थी युवक की मौत,जूही थाना क्षेत्र के मार्बल मार्केट का मामला

लखनऊ-बीएसपी सुप्रीमो मायावती की कल दो जनसभाएं,बलिया के हैबतपुर में मायावती करेंगी जनसभा,गोरखपुर के चम्पादेवी मार्ग में होगी माया की जनसभा 

पीलीभीत-डा. एसएन वर्मा पर मरीज ने लगाया आरोप,पैसे देने वालों को ही रैबीज इंजेक्शन देने का आरोप,पूरनपुर सीएचसी में तैनात डा. एसएन वर्मा पर आरोप

फिरोजाबाद-ट्रक की टक्कर से महिला की मौके पर मौत,बाइक सवार युवक घायल,अस्पताल में भर्ती,नारखी के दौलतपुर गांव के पास हुआ हादसा

अयोध्या-भाजपा नेता डॉ.दिनेश शर्मा ने अयोध्या में किया रोडशो,बीजेपी के रोडशो में गूंजा जयश्रीराम का घोष,बीजेपी नेता दिनेश शर्मा का बयान,यूपी में बन रही भाजपा सरकार-दिनेश शर्मा,दो कमजोर लोगों ने किया गठबंधन-दिनेश शर्मा,राम मंदिर आस्था का विषय-दिनेश शर्मा 

आगरा-हर्ष फायरिंग की वारदातों को लेकर डीआईजी नाराज,रेंज के एसएसपी से मांगा हर्ष फायरिंग का ब्यौरा,पिछले तीन सालों में वारदातों का ब्यौरा किया तलब,हर्ष फायरिंग के आरोपियों पर कार्रवाई की मांगी डिटेल,फतेहपुर सीकरी की घटना के बाद डीआईजी सख्त

लखनऊ-शाम 5 बजे थम जाएगा 5वें चरण के प्रचार का शोर,11 जिलों की 51 सीटों पर 27 फरवरी को डालें जाएंगे वोट,
1.84 करोड़ मतदाता करेंगे 607 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला,99 लाख पुरुष,85 हज़ार महिलाएं करेंगी मताधिकार का प्रयोग,अंबेडकरनगर की अलापुर सीट पर 9 मार्च को होगा मतदान,अलापुर में प्रत्याशी की मौत के बाद चुनाव आयोग का फैसला,बलरामपुर, गोंडा, फ़ैजाबाद, अम्बेडकरनगर में थमेगा प्रचार,बहराइच, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, बस्ती में भी थमेगा प्रचार

,संतकबीरनगर, अमेठी और सुल्तानपुर में शाम 5 बजे तक प्रचार,राजनीतिक पार्टियों ने प्रचार के अंतिम दिन झोंकी ताकत

गोरखपुर-केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का बयान-आजम खां NDA में शामिल होना चाहें तो उनका स्वागत-अनुप्रिया,यूपी में एनडीए के पक्ष चल रही है हवा-अनुप्रिया पटेल,बसपा और सपा भ्रष्टाचार में आकंठ रही डूबी-अनुप्रिया,राहुल गांधी को उनके ही पार्टी के नेता कहते हैं अपरिपक्व-अनुप्रिया,अखिलेश यादव खुद को कहते थे ट्रेनी मुख्यमंत्री-अनुप्रिया,जनता को अब नहीं चाहिए ट्रेनी मुख्यमंत्री-अनुप्रिया पटेल,महिलाओं को विरोधी दल दे रहे हैं प्रेशर कुकर का लालच-अनुप्रिया 

सिद्धार्थनगर-सिद्धार्थनगर के कंदवा में सीएम अखिलेश की जनसभा,बुआ से सावधान रहने की जरूरत-अखिलेश यादव,कब रक्षाबंधन मना लें किसी को पता नहीं-अखिलेश,100 नम्बर पर 24 घंटे लोगों को सेवा मिलेगी-अखिलेश,पीएम मोदी को यूपी 100 के बारे में पता नहीं-अखिलेश,यूपी 100 में कोई भ्रष्टाचार नहीं हो सकता-अखिलेश,'100 नम्बर डायल करने पर को मदतमीजी नहीं होगी',यूपी 100 में 1000 गाड़ियां और बढ़ाएंगे-अखिलेश,कोई भी 100 नम्बर डायल करके देख सकता है-अखिलेश,10वी,12वीं के नम्बरो के आधार पर पुलिस भर्ती होगी-अखिलेश,भर्तियों में कोई भ्रष्टाचार नहीं हो सकता-अखिलेश यादव,गरीबों को पेंशन देने का काम कर रहे-अखिलेश,'प्राथमिक स्कूलों में बच्चों के लिए अच्छी व्यवस्था कर रहे',महिलाओं को प्रेशर कुकर देंगे-अखिलेश यादव,हमने यूनिवर्सिटी देने का काम किया-अखिलेश यादव,वादा नहीं,जमीन पर काम कर के दिखाया-अखिलेश,बेरोगारों को रोजगार देने का काम कर रहे-अखिलेश,हम स्किल डेवलपमेंट का काम कर रहे-अखिलेश,लोग नाराजगी भुलाकर हमारी मदद करें-अखिलेश,सपा गरीबों,किसानों की पार्टी है-अखिलेश यादव,बीजेपी को लोग लोगों को गुमराह कर रहे-अखिलेश,बीजेपी के झांसे में लोग न फंसे-अखिलेश यादव,सरकार आने पर गरीबों के लिए और काम करेंगे-अखिलेश,समाजवादी सहयोग और मदद से सरकार बनाएगी-अखिलेश,विरोधी लोगों को वोट के लिए बांट रहे-अखिलेश यादव

अम्बेडकरनगर-शिवबाबा मैदान में अमित शाह की चुनावी जनसभा,बुआ और भतीजे ने यूपी को बर्बाद कर दिया-शाह,अखिलेश बाबू कर रहे काम बोलता है-अमित शाह,सपा सरकार में काम नहीं अपराध बढ़े-अमित शाह ,'रेप,चोरी,डकैती की वारदातों में यूपी को नम्बर वन बनाया','दो पार्टियों का मिलन नहीं,दो भ्रष्टाचारी कुनबों का मिलन',एक से मां और दूसरे से पिता परेशान है-अमित शाह,'कांग्रेसी अब 27 की जगह 17 साल यूपी बेहाल कह रहे',राहुल गांधी ने स्वीकार किया यूपी में बेरोजगारी है-शाह,ये गठबंधन यूपी का भला नहीं कर सकता -अमित शाह,गरीब के घर में पानी,बिजली शौचालय,चूल्हा नहीं-अमित शाह,2 करोड़ गरीबों के घर में गैस का चूल्हा पहुंचाया-अमित शाह,मोदी सरकार देश के गरीबों की मदद कर रही-अमित शाह,मोदी सरकार हर 15 दिन में एक योजना लेकर आई-शाह,लखनऊ में यूपी सरकार का ट्रांसफार्मर फुंक गया है-शाह,सपा को हटा कर बीजेपी की सरकार यूपी में लाएं-शाह,5 साल में यूपी को देश का नम्बर वन राज्य बना देंगे-शाह,बीजेपी की सरकार आते ही किसानों का ऋण माफ होगा-शाह,गन्ना किसानों का पेमेंट समय पर किया जाएगा-अमित शाह,बच्चियों की कॉलेज तक की पढ़ाई मुफ्त होगी-अमित शाह,भेदभाव के बिना युवाओं को लैपटॉप बांटेंगे-अमित शाह,आजम खां की भैंस मिलती है,किसान का बैल नहीं-शाह,बीजेपी की सरकार बनते ही कत्लखाने बंद होंगे-अमित शाह,हम खून की नहीं खीर और दूध की नदियां बहाएंगे-अमित शाह,आप ने सपा,कांग्रेस को मौका दिया अब मोदी को दें-शाह

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me