गाजियाबाद। बुधवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गाजियाबाद में एक रैली को संबोधित किया। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में गाज़ियाबाद में भी चुनाव होना है और यहां पर 5 सीटो में से एक भी बीजेपी के पास नही हैं। वैसे तो गाज़ियाबाद बीजेपी का गढ़ माना जाता है, जिसमे एमपी और महापौर बीजेपी के है। यदि बीजेपी को 265 प्लस करना है तो गाज़ियाबाद जीतना जरुरी है और इसी वजह से देश के प्रधानमंत्री ने यहां पर चुनावी रैली को संबोधित किया।
पीएम मोदी ने सबसे पहले गाज़ियाबाद में आगमन पर सभी को नमस्कार किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर बुधवार को जोरदार प्रहार किया और कहा कि अखिलेश ने उप्र का विनाश कर दिया है। उन्होने अपने संबोधन के दौरान उप्र में सत्तासीन समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला।
मोदी ने सपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि "अखिलेशजी आपने पिता का क्या किया, चाचाजी का क्या किया? बहु-बेटियों और भाइयों का क्या किया? यह सब जनता जानती है।"
मोदी ने कहा, "अखिलेश आया तो सोचा नौजवान है। पढ़ा-लिखा है और कुछ अच्छा करने की कोशिश करेगा पर निराश कर दिया और उप्र का विनाश कर दिया।"
उन्होंने कहा, "आजकल मैं भाषण सुन रहा हूं। 10 मिनट दिल्ली सरकार को गाली देते हैं, लेकिन पांच मिनट अपना हिसाब भी तो देख लो। अगर सही सरकार बने तो उत्तर प्रदेश हिंदुस्तान का उत्तम प्रदेश बन सकता है। 2019 के लोकसभा चुनाव आएंगे तो सामने से आकर अपने कामों का हिसाब दूंगा।"
मोदी ने कहा, "जो विकास का वनवास 14 साल से खत्म है, उस विकास को वापस लाना है। बच्चियां स्कूल जाने से डरती हैं, समाजवादी पार्टी ने गुंडों को पाल रखा है और उप्र का यह हाल कर रखा है।" इसके अलावा पीएम मोदी ने कांग्रेस और बसपा पर हमला बोलते हुए कहा कि बसपा की बात की जाए तो सभी को मालूम है कि मायावती दौलत की बेटी बन गई है वहीं कांग्रेस ने तो सालों साल देश को लूटा है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me