Blog

बुधवार, 1 फ़रवरी 2017

विद्दालय में हुआ धार्मिक कार्यक्रमबसंत पंचमी पर विद्यालय में सरस्वती पूजन


सिंगरामऊ(जौनपुर) 1फरवरी।बाजार के स्टेशन रोड स्थित मेजर अमर बहादुर सरस्वती सिंह गर्ल्स सेन्ट्रल एकेडमी में बसंत पंचमी पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सरस्वती पूजन का कार्यक्रम सुबह माँ की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। सरस्वती वंदना की प्रस्तुति उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पुरस्कृत  गायिका सुनिधी प्राची दुबे द्वारा किया गया। इसके बाद धार्मिक कार्यक्रम के तहत सुंदरकांड पाठ का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय की प्रबंध निदेशिका बबली सिंह  ने माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया।  प्रधानाचार्या अंतिमा सिंह, शिक्षक, शिक्षिकाओ, ने पुष्प अर्पित किया। सभी ने एक साथ मिलकर सरस्वती वंदना की। अंत में शिक्षिका पारुल दुबे ने कहाकि माँ सरस्वती को ज्ञान तथा विद्या की देवी कहा जाता है। इनकी आराधना करने से सद्बुद्धि औऱ  ज्ञान बढ़ता है। अंत में प्रबंधक ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद स्वरूप मिठाइयाँ बाटी गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me