Blog

बुधवार, 22 फ़रवरी 2017

उत्तर प्रदेश की बड़ी ख़बरें


जौनपुर-3 दिन तक युवती को बंधक बनाकर गैंगरेप की वारदात,गैंगरेप के बाद मड़ियाहू में बदमाशों ने युवती को फेंका,ऑर्केस्ट्रा में काम कराने के नाम पर 3 दिन तक गैंगरेप ,पुलिस ने गैंगरेप के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

फैजाबाद-नाबालिग को अगवाकर रेप की वारदात,बेहोशी की हालत में झाड़ियों में किशोरी को फेंका,कल शाम से घर से लापता थी किशोरी,कोतवाली नगर के दक्षिणी मौदहा की घटना

शामली-युवती और प्रेमी को चाचा ने की ताबड़तोड़ फायरिंग,दोनों की हालत गंभीर,अस्पताल में भर्ती कराया गया,जिला पंचायत सदस्य का भाई है आरोपी,भावन थाना क्षेत्र के सोंटा रसूलपुर गांव की घटना

चंदौली-ट्रेन की चपेट में आने से रेलकर्मी की मौके पर मौत,सूचना पर पहुंचे परिजनों ने जमकर किया हंगामा,मुगलसराय स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 7 की घटना

ग़ाज़ियाबाद-भोजपुर फर्जी एन्काउंटर का मामला,मामले में सीबीआई कोर्ट आज आरोपियों को सुनाएगी सजा,20 साल पूर्व फर्जी एन्काउंटर में चार युवकों को मारा था,कोर्ट में सुनवाई के बाद 4 पुलिस कर्मी हो चुके हैं दोषी करार  

दिल्ली-72825 यूपी TET शिक्षकों की भर्ती का मामला,मामले पर सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई,ज्यादातर शिक्षकों की हो चुकी है नियुक्ति,सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हो चुकी है नियुक्ति

दिल्ली-मुख्तार अंसारी की पैरोल का मामला,चुनाव आयोग की याचिका पर सुनवाई आज,दिल्ली हाईकोर्ट में होगी याचिका पर सुनवाई,आयोग ने HC से की है पैरोल रद्द करने की मांग,हाईकोर्ट ने पैरोल पर आज तक के लिए लगा रखी है रोक

दिल्ली-यूपी में शिक्षक भर्ती के नियम को रद्द करने का मामला,नियम रद्द करने के खिलाफ याचिका पर सुनवाई आज,याचिका में 16वें संशोधन को लागू करने की मांग,TET पास,योग्यता को आधार बनाकर नियुक्ति की मांग,HC के फैसले के बाद 1 लाख सहायक अध्यापकों पर लटकी तलवार,HC ने 16वें संशोधन के अन्तर्गत 1 लाख शिक्षकों की भर्ती रद्द की थी

लखनऊ-लखनऊ एयरपोर्ट पर विदेशी फ्लाइट पर नया बोर्डिंग नियम,इंटरनेशनल फ्लाइट के यात्रियों को 5 घण्टे पहले मिलेगी बोर्डिंग, दूर जिलों से आने वाले यात्रियों को टर्मिनल के बाहर नहीं रुकना होगा,पहले यात्रियों को 1 घण्टे पहले दिया जाता था प्रवेश,अब टर्मिनल वन पर यात्री 5 घण्टे पहले कर सकेंगे प्रवेश

देवरिया-बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की दो जनसभाएं कल,पथरदेवा में अमित शाह जनसभा को करेंगे संबोधित,सदर विधानसभा में भी अमित शाह करेंगे जनसभा

कुशीनगर-BSP महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा की आज की जनसभाएं,रामकोला विस में जनसभा करेंगे सतीश चंद्र मिश्रा,तमकुहीराज विस में आज होगी सतीश चंद्र मिश्रा की जनसभा

कुशीनगर-सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा की जनसभाएं,हाटा, फाजिलनगर विस में जनसभा करेंगे किरनमय नंदा,भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह भी साथ में रहेंगे मौजूद 

प्रतापगढ़-सासाराम में बस की ट्रक से टक्कर का मामला,चारों मृतक प्रतापगढ़ के महेशगंज के रहने वाले,बाबा वैजनाथ धाम जा रहे थे श्रद्धालु,बिहार के सासाराम में हुआ दर्दनाक हादसा

उन्नाव-लूट के विरोध पर चाकू से किसान पर हमला,किसान की हालत गंभीर,अस्पताल में भर्ती,अजगैन थाना क्षेत्र के कुसुंभी की घटना

हापुड़-भदस्यना में गोली लगा शव मिलने का मामला,पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत एक युवक को पकड़ा,बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के भदस्यना में मिला था शव

पीलीभीत-अनियंत्रित होकर टेम्पो पलटा,3 लोग गभीर घायल,घायलों को CHC में भर्ती कराया गया,बीसलपुर थाना क्षेत्र रसिया खानपुर के पास की घटना

आगरा-पूर्वी गेट से विदेशी ने ताजमहल के ऊपर उड़ाया ड्रोन,CISF ने ड्रोन उड़ा रहे आरोपी को हिरासत में लिया,ताज महल की सुरक्षा में एक बार फिर लगी सेंध

लखनऊ-13484 फ़रक्का एक्सप्रेस आज रद्द, रेलवे ने तकनीकी कारणों से किया रद्द,फ़रक्का एक्सप्रेस रद्द होने से यात्री परेशान

मथुरा-फरियादी को थप्पड़ मारने पर मुंशी सस्पेंड,एसएसपी ने दिए कार्रवाई के आदेश,2 दिन पहले हाइवे थाने पर फरियादी को मारा था थप्पड़

फर्रुखाबाद-घर में घुसकर बदमाशों ने लूट के विरोध पर की फायरिंग,बदमाशों के हमले में घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती,घर से लाईसेंसी बन्दूक भी लूट ले गए बदमाश,कोतवाली मोहम्मबाद के गैसिंगपुर गांव की घटना

मुरादाबाद-ईवीएम मशीनों की सुरक्षा में तैनात किया गया लंगूर,बन्दरों को भगाने के लिए प्रशासन ले रहा लंगूर की मदद,मझोला थाना क्षेत्र स्थित मंडी परिसर का मामला

हाथरस-बाइक में पेट्रोल भरवाने के दौरान लगी आग,कर्मचारियों की सूझ बूझ से टला बड़ा हादसा,सादाबाद के आगरा रोड स्तिथ पेट्रोल पम्प की घटना

बागपत-रोडवेज कर्मी की पिटाई का मामला,जाम के दौरान भीड़ ने की थी पिटाई,गिरफ्तारी की मांग को लेकर रोडवेज कर्मियों की हड़ताल,बडौत डिपो पर जाम लगाकर कर्मचारियों का प्रदर्शन

मथुरा-शातिर अपराधी ने खुलेआम इलाके में लहराये असलहे,इलाके में दहशत का महौल,पुलिस तलाश में जुटी,गोविन्द नगर थाना क्षेत्र के पुष्प बिहार का मामला 

जौनपुर-बालू लदा ट्रक पलटने से बच्ची घायल,गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया,मड़ियाहूं के स्थानीय कस्बे में हुआ हादसा

सोनभद्र-पेढ़ गाँव में मगरमच्छ घुसने से ग्रामीणों में हड़कंप,मगरमच्छ को वन विभाग टीम ने पकड़ा,घोरावल थाना क्षेत्र के पेढ़ गाँव का मामला 

बदायूं-तालाब किनारे झोपड़ी में सो रहे ग्रामीण की हत्या,टोकने पर बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम,उझानी कोतवाली क्षेत्र के देहमु गाँव की घटना 

गोरखपुर-पूर्व छात्रनेता अमर पासवान समेत 3 पर केस दर्ज,प्रदर्शन के दौरान समर्थकों के साथ जाम किया था सड़क,छात्रसंघ अध्यक्ष अमन यादव के पक्ष में किया प्रदर्शन,कैंट थाने में पूर्व छात्रनेता समेत 3 पर दर्ज हुआ मुकदमा 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me