Blog

शुक्रवार, 3 फ़रवरी 2017

बहू अनिता ने रोका तो दानबहादुर ने उसे धक्का दे

             स्थानीय क्षेत्र के मीरगंज गोधना मार्ग पर स्थित अगहुआ गांव में पत्तरा रखने के जमीनी विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के 4 लोगों पर बहू को धक्का देने से गर्भ पात होने का मुकदमा थाने में दर्ज करा दिया।
                  बताते हैं कि वादी धर्मकिशोर यादव के अनुसार -
           बुधवार की शाम आरोपी दान बहादुर यादव , शैलेश यादव , कमला देवी, मीरा देवी ने विवादित भूमि पर पत्तरा रखने  लगे । जिसे बहू अनिता ने रोका तो दानबहादुर ने उसे धक्का दे दिया। जिससे वह गिर गयी और उसके पेट में दर्द होने लगा । दर्द इस तरह बढ़ा की उसका गर्भ गिर गया।
              इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष मीरगंज योगेन्द्र सिंह ने पूछताछ के दौरान बताया कि वादी धर्म किशोर की तहरीर पर 4 आरोपियों के विरुद्ध धारा 352, 315, 406 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me