Blog

रविवार, 26 फ़रवरी 2017

अमित शाह के ‘कसाब’ वाले बयान पर डिंपल ने कहा, “विपक्षी क से पता नहीं क्या बोल रहे हैं, हमें तो स्कूल में क से कबूतर पढ़ाया गया

कानून व्यवस्था पर विरोधियों के आरोपों पर डिंपल ने जवाब देते हुए कहा, ”महिला अपराध में यूपी 28वें नंबर पर है, बीजेपी शासित प्रदेश पहले दूसरे तीसरे नंबर पर हैं. यूपी में 100 नंबर पुलिस की गाड़ियां इसलिए काले रंग की है क्योंकि यूपी को किसी की नजर ना लगे.

डिंपल यादव ने आज जौनपुर में पीएम मोदी और मायावती पर जमकर हमला बोला. डिंपल ने कहा, ”हम काम कर रहे हैं और वो बदनाम कर रहे हैं.”

चुनाव में एंबुलेंस से समाजवादी शब्द हटाने पर भी डिंपल ने बीजेपी बीएसपी को आड़े हाथों लिया. डिंपल ने कहा, ”अगर एंबुलेंस पर समाजवादी नहीं लिख सकते तो नोट पर हाथी और कमल का निशान क्यों है?”

. हम अपने बच्चों को क से कसाब नहीं कंप्यूटर पढ़ाना चाहते हैं. स से स्मार्ट फोन और ब से बहनों को पेंशन बताना चाहते हैं.”

डिंपल ने कहा, ”अच्छे दिन वाले मंत्रियों के न अच्छे बोल, न अच्छी वाणी और न अच्छी भाषा, झूठ बोलते हैं. मंच से गलत आंकड़े पेश करते हैं.”

आज भी ‘भाभी’ को फैन कार्यकर्ताओं ने किया परेशान
जौनपुर की रैली में भी डिंपल यादव को कार्यकर्ताओं के अतिउत्साह का सामना करना पड़ा. डिंपल के मंच पर पुंचने के बाद कार्यकर्ता लगातार नारे लगा रहा थे. डिंपल ने कई बार उंगली से चुप रहने का इशारा भी किया. डिंपल के भाषण के दौरान कई बार माइक भी खराब हुआ.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me