बदलापुर थाना क्षेत्र सुल्तानपुर गांव निवासी सेना का जवान आशुतोष यादव 27 वर्ष मंगलवार की भोर में श्रीनगर के बांदीपुरा में सेना के जवान व आतंकवादियों में हुई मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गया है। जिसकी खबर लगते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गयी है।
उक्त गांव निवासी स्वर्गीय लाल साहब यादव का ज्येष्ठ पुत्र आशुतोष यादव 27 वर्ष श्रीनगर के बांदीपुर क्षेत्र में 111 राकेट रेजीमेंट में सिपाही था । जहां मंगलवार की भोर में जवानों व आतंकवादियों में शुरु मुठभेड़ में शहीद हो गया। इसकी खबर लगते ही गांव सहित क्षेत्र में शोक की लहर फैल गयी। आशुतोष की अभी अप्रैल 2016 में ही मधु पुत्री रतीराम यादव निवासी डेल्हूपुर महराजगंज के साथ शादी हुई थी। परिवार में मां शीला देवी के अलावा छोटा भाई संदीप व बहने पूनम व पूजा हैं। शव बुधवार शाम तक हेलीकाप्टर से आने की सम्भवना थी ,लेकिन किन्ही कारणवश न आकर एंबुलेंस द्वारा बाई रोड आज सुबह सुल्तानपुर गांव पहुंचा आक्रोशित गांव वालों ने मुख्यमंत्री से कुछ मांग करते हुए एक प्रार्थना पत्र दिया अधिकारीयो के काफी समझाने के बाद और प्रार्थना पत्र स्वीकार करने के साथ लोगों ने जाम को खुलवाया
Blog
▼
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me