महराजगंज जौनपुर
यूबीआई महराजगंज शाखा की कार्य शैली से परेशान खाता धारको मे गहरा आक्रोश है खाता धारको के समर्थन मे किसान एकता मंच महराजगंज के अध्यछ अशोक सिह ने बैक मैनेजर और तैनात कर्मियो भाषा मे भाषा मे सुधार और तीन दिन के भीतर एटीएम मशीन को दिन मे चालू रखने की भी चेतावनी दी है
खाता धारक ऊषा देवी शीला देवी ब्रम्हदेव यादव सुरेश कुमार प्रधान अमृतलाल यादव अजय कुमार नो शाखा प्रबन्धक पर आरोप लगाते हुए बताया कि नये मैनेजर और उनके कर्मचारी बैक मे अभद्र ब्यवहार करते हुए डाट कर भगा देते है बैक की ब्यवस्था सुचारू रूप से न होने के कारण आये दिन मारपीट होती रहती है जिससे ग्राम प्रधानो और महिलाओ मे भारी आक्रोश है
किसान एकता मंच के अध्यछ अशोक सिह का कहना है कि मैनेजर धनउगाही के चक्कर मे कुछ दलालो के माध्यम से कैश का लेन देन करता है बाकी लाईन मे खडी महिलाए परेशान हो बेहोश हो जाती है कुछ को मिला तो मिला बाकी खाली हाथ वापस घर लौट जाती है
एटीएम मशीन को जानबूझ कर दिन भर बंद रखा जाता है शाम सात बजे केवल आधे धंटे के लिए कभी कभी खुलती है बाकी बंद ही रहती है आये दिन खाताधारको को बैक कर्मचारियो द्वारा अपमानित किए जाने पर खफा किसान मंच अध्यछ अशोक सिह अखिलेश यादव ब्रम्हदेव लालमनि सुजीत कुमार ने तीन दिन के भीतर एटीएम मशीन दिन भर चालू रखने और बैक के अन्दर बैठे मैनेजर समेत कर्मचारियो मे सुधार लाने का अल्टीमेटम शाखा प्रबन्धक को दिया
रिपोर्टर-अमित यादव महराजगंज
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me