Blog

शनिवार, 25 फ़रवरी 2017

उत्तर प्रदेश की बड़ी ख़बरें


 बस्ती -मुख्यमन्त्री अखिलेश यादव की कल 2 जनसभाएं,3.50 पर सदर के GIC इंटर कॉलेज में करेंगे जनसभा
4.45 पर महादेवा के गायघाट पर करेंगे जनसभा

देवारिया-देवारिया मे कल कई दिग्गज नेताओं का होगा जमावड़ा,सदर विधानसभा के मंडी में आज 11 बजे बसपा सुप्रीमो मायावती की जनसभा,सलेमपुर विधानसभा में बीजेपी अध्य़क्ष अमित शाह की जनसभा,सलेमपुर के बापू इंटर कॉलेज में 1 बजे होगी अमित शाह की जनसभा,रामपुर के कारखाना के डुमरी में 1 बजे कांग्रेस प्रदेश अध्य़क्ष राजबब्बर की होगी जनसभा

लखनऊ-मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता 26 फरवरी को,सीएम अखिलेश यादव सपा दफ्तर में करेंगे प्रेस वार्ता,सुबह 10 बजे सीएम अखिलेश पत्रकारों से होंगे रूबरू,मुख्यमंत्री महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पत्रकारों से करेंगे बात

लखनऊ-बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने मोदी सरकार पर बोला हमला,एच-1बी अमेरिकी वीजा मामले में केंद्र का रवैया निराशाजनक-मायावती,करीब 3 लाख भारतीयों को अमेरिका से लौटना पड़ सकता है-माया,केंद्र की नीतियों की वजह से वापस लौटना पड़ सकता है-मायावती,अमेरिका में भारतीय इंजीनियर की हत्या मामले में केंद्र पर बोला हमला,देशहित त्याग शमशान-कब्रिस्तान की राजनीति कर रही है बीजेपी-मायावती,नोटबंदी का मुद्दा बीजेपी की लुटिया डुबो रहा-मायावती,साम्प्रदायिक बयानबाजी से चुनाव प्रभावित करने का प्रयास कर रही बीजेपी,बीजेपी की साम्प्रदायिक राजनीति से सावधान रहने की जरूरत-माया

देवरिया- गृहमंत्री राजनाथ सिंह का बयान,कांग्रेस ने लाखों करोड़ों का किया घोटाला-राजनाथ,भारत किसी को छेड़ता नहीं है-गृहमंत्री राजनाथ,भारत को जो छेड़ता है उसका छोड़ता नहीं है- राजनाथ ,पाकिस्तान को भारत ने बेनकाब किया-राजनाथ,4 माह पूर्व ही कांग्रेस ने पकट ली खाट-राजनाथ ,बीएसपी ने हाथी को खूब पैसा खिलाया है-गृहमंत्री,''यूपी की राजनीत में सपा,बसपा,कांग्रेस ने कीचड़ कर दिया'',यूपी के कीचड़ में अब कमल खिलाना जरुरी है-राजनाथ 

मऊ -बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का बयान,'UP में दो तिहाई बहुमत से BJP की सरकार बनने जा रही','पूर्वांचल का भाग्य बदलने के लिए बीजेपी को वोट दीजिए','सपा सरकार ने UP को हत्या और रेप में नम्बर वन बना दिया',यूपी अभी तक एक से ही परेशान था अब दो हो गए हैं-शाह,'गरीबों का पैसा सपाइयों ने अपना घर बनाने में लगा दिया',बीजेपी की सरकार बनी तो यूपी नम्बर वन राज्य बनेगा-शाह,प्रदेश में खून की नहीं दूध की नदियां बहाएंगे- अमित शाह

बलरामपुर- कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का बयान,यह चुनाव विचार धाराओं की लडाई है- राहुल गांधी,सबको साथ लेकर चलने वाली विचारधारा -राहुल,यूपी में 90 प्रतिशत युवा बेरोजगार हैं- राहुल गांधी,'मोदी ने 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था',लेकिन किसी भी युवा को रोजगार नहीं मिला- राहुल ,मोदी का हर दावा खोखला साबित हुआ- राहुल गांधी,मोदी जी मेक इन इण्डिया की बात करते हैं-राहुल गांधी,गठबंधन की सरकार बनी तो यूपी का विकास होगा-राहुल,पांच वर्षों में यूपी को विश्व का मार्केट बनाएंगे- राहुल गांधी

गाजियाबाद- रिंगिंग बेल के एमडी मोहित गोयल एक दिन की रिमांड पर,पुलिस ने 3 दिन की रिमांड के लिए कोर्ट में की थी अपील,धोखाधड़ी के आरोप में कल पुलिस ने किया था गिरफ्तार,251 रुपए में मोबाइल देने के वादे से चर्चा में आई थी कम्पनी

लखनऊ-बाराबंकी में हुए हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैडिंग पर बोले आजम खां,हेलीकॉप्टर के पंख अपने आप हो गए थे बंद-आजम खां,पंखों की बेरिंग खराब होने पर करानी पड़ी इमरजेंसी लैडिंग-आजम,मेरे साथ हेलीकॉप्टर में बैठे सभी लोग सुरक्षित-आजम खां,अपने आवास पर ईटीवी से आजम ने की खास बातचीत 

मेरठ-लक्ष्मीकांत बाजपेई ने पुलिस कर्मियों को दी धमकी,पशुचोरी के मामले में लालकुर्ती थाने का घेराव करने पहुंचे थे बाजपेई,आरोपियों पर कार्रवाई न होने पर पुलिस पर भड़के एलके बाजपेई,अगर आप कार्रवाई न कर पाओ तो हम कर लें-बाजपेई ,''पुलिस कर्मियों को वर्दी उतारकर अंडरवियर में खड़े होते देखा है''

बस्ती-सपा प्रत्याशी राज किशोर के भाई बृज किशोर सिंह पर हमला,बृज किशोर सिंह दर्जा प्राप्त मन्त्री है,भाजपा नेता पर मारपीट का केस दर्ज,परशुराम थाना के मलनी गांव के पास का मामला

कासगंज-बारात निकासी के दौरान मकान का छज्जा गिरा,मलबे में दबकर 9 लोग घायल,2 की हालत गंभीर,जिला अस्पताल अलीगढ रेफर किया गया,गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के छितैरा गांव की घटना 

लखनऊ-आचार संहिता उलंघन करने वालों पर आयोग की सख्ती

,आयकर विभाग और पुलिस की बड़ी कार्रवाई,आज की कार्रवाई में 2.42 करोड़ रुपए हुए सीज,अब तक 115.67 करोड़ रुपए हुए सीज
,
बैनर्स पोस्टर लगाने वाले 836 लोगों पर FIR,
लाल, नीली बत्ती,लाउडस्पीकर लगाने वालों पर भी चला डंडा

,अबतक  38894 मामलों में 1719 लोगों पर FIR,अब तक 8.66 लाख लाइसेन्सी हथियार जमा

 अबतक 942 असलहों के लाइसेन्स निरस्त

,अबतक IPC धारा 107, 116 में 35.84 लाख लोग पाबन्द

,अबतक 21715 व्यक्तियों को गैर जमानती वारंट जारी

,अबतक 20986 को कराया गया तामील

आगरा-रिफाइनरी से तेल चोरी के मामले में कार्रवाई,मनोज गोयल के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई,2 असलहों के लाइसेंस जिलाधिकारी ने किए सस्पेंड,आगरा का बड़ा पेट्रोल कारोबारी है मनोज गोयल

उन्नाव-पुरानी रंजिश में दो पक्षों में जमकर मारपीट,एक व्यक्ति की मौत, 4 लोग गंभीर रुप से घायल,चारों को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया,अजगैन थाना क्षेत्र के दरबारीखेड़ा की घटना

प्रतापगढ़- कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान जमकर हुआ अश्लील डांस,कार्यक्रम में बार बालाओं ने जमकर लगाए ठुमके ,संग्रामगढ़ के देव नारायण इंटर कालेज गोदाही का मामला 

कासगंज- आतिशबाजी बनाते समय हुआ विस्फोट,विस्फोट में युवक की दर्दनाक मौत,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए,कासगंज कोतवाली के नदरई की घटना 

लखनऊ- राजभवन में शाक-भाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी 26-27 फरवरी को,प्रदर्शनी में औषधीय पौधों का भी लगाया जाएगा स्टाल,औषधीय पौधों के प्रयोग से संबंधित पत्रक का भी होगा वितरण

रायबरेली-पति से नाराज महिला ने कुएं में लगाई छलांग,गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया,पति की प्रताड़ना से परेशान होकर लगाई छलांग,सलोन थाना क्षेत्र के जोधीपुर गांव की घटना 

सहारनपुर- आवारा कुत्तों ने मासूम बच्ची की ली जान,मासूम बच्ची को नोच-नोच कर मार डाला,नगर निगम की लापरवाही से गई मासूम की जान,थाना देहात के वरदान पैलेस की पास घटना

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me