दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक को दी बधाई, गिनीज वर्ल्ड बुक में नाम है पटनायक का, पुरी के समुद्र तट पर लंबा सेंट कैस्टल बनाया।
लखनऊ: यूपी के पूर्व डीजी सुब्रत त्रिपाठी का बड़ा आरोप 100 से ज्यादा अफसरों पर भ्रष्टाचार प्रमाणित, IAS,IPS अफसरों पर भ्रष्टाचार के आरोप प्रमाणित, पिछली 3 हुकूमतों में एक्शन के आदेश नहीं हुए, जितनी बार मैंने फाइलें भेजी उसे दबाया गया, मुख्यमंत्री कार्यालय में भ्रष्टो को संरक्षण दिया था, सरकारी धन की लूट फाइलों में प्रमाणित, सीएम 2 घंटे फाइल देख लें, तो भ्रष्ट जेल में होंगे।
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी ने चीनी मिल मालिकों को चेताया, एक महीने में गन्ना बकाया भुगतान करें, मुख्य सचिव रोज भुगतान की समीक्षा करेंगे, मुख्यमंत्री योगी ने गन्ना भुगतान की समीक्षा की।
लखनऊ: यूपी मंत्रियों के विभागों में फेरबदल, समन्वय विभाग स्वामी प्रसाद मौर्या को, नगरीय रोजगार, गरीबी उन्मूलन सुरेश खन्ना को मिले, लक्ष्मीनारायण को वक्फ, हज का अतिरिक्त प्रभार, धर्मसिंह सैनी को अभाव, सहायता, पुर्नवास विभाग का राज्यमंत्री प्रभार, अनिल राजभर को खाद्य प्रसंस्करण का राज्यमंत्री प्रभार।
लखनऊ: यूपी की आईएएस श्रीमती विगनेश्वरी का केरल कैडर में ट्रांसफर, कैडर मैरिज के चलते यूपी से केरल गईं विगनेश्वरी, श्रीमती विगनेश्वरी यूपी कैडर 2015 बैच की आईएएस हैं।
लखनऊ: दो आईपीएस अफसरों की प्रतिनियुक्ति क्लीयर, अलंकृता सिंह मसूरी अकादमी में डिप्टी डॉयरेक्टर,आलोक शर्मा आईजी एसएसबी बने।
देहरादून: सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राजकीय संयुक्त चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया, मरीजों से मिलकर व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली, संबंधित अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए।
उत्तराखंड: रामनगर के कोसी नदी के बेंतखेड़ी के पास बेखौफ खनन माफियाओं का आतंक, तराई पश्चिमी वन प्रभाग की टीम पर हमला, ट्रैक्टर ट्राली से बीट वॉचर की कुचल कर हत्या की, अन्य को बंधक बनाया गया,माहौल बिगड़ा, मौके पर वन विभाग,पुलिस की टीम रवाना।
गाजियाबाद: नेशनल वॉयस की खबर का बड़ा असर पुलिसकर्मियों के युवती से अभद्रता का मामला,एसएसपी ने 3 पुलिस कर्मियों को किया निलंबित, विडियो वायरल होने के बाद की गई कार्यवाई, पार्क से जबरन बैठाया था पुलिस की गाड़ी में।
रामपुर: एक्सपायरी इंजेक्शन लगने से मरीज़ गंभीर, गुस्साए परिजनों ने अफसरों से की शिकायत, सिटी मजिस्ट्रेट,कोतवाल ने किया मेडिकल सीज, कल होगी मेडिकल में रखी दवाइयों की जांच, शहर के जेआर हॉस्पिटल का मामला।
लखनऊ-कई मंत्रियों के विभाग बदले गए,सीएम योगी के प्रस्ताव पर गवर्नर ने बदले विभाग,स्वामी प्रसाद मौर्या को समन्यव विभाग का अतिरिक्त प्रभार,नगरी रोजगार,गरीबी उन्मूलन स्वामी प्रसाद मौर्या से हटा,अब ये विभाग सुरेश खन्ना को दिए गए,लक्ष्मी नारायण चौधरी को मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग दिया,लक्ष्मी नारायण चौधरी मुस्लिम वक्फ एवं हज के कैबिनेट मंत्री,धर्म सिंह सैनी को अभाव सहायता अवैध पुनर्वास का अतिरिक्त चार्ज,अभाव सहायता एवं पुनर्वास के राज्यमंत्री भी होंगे धर्म सिंह सैनी
धर्म सिंह सैनी राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में काम करते रहेंगे,स्वतंत्र प्रभार मंत्री अनिल राजभर खाद्य प्रसंस्करण के राज्यमंत्री होंगे
लखनऊ-प्रेमी जोड़ों को परेशान न करें पुलिस-सीएम योगी,एंटी रोमियो स्क्वॉयड की कार्रवाई पर सीएम के सख्त निर्देश,आपसी सहमति से बैठे युवक-युवतियों पर कार्रवाई कतई न हो-CM,पार्कों में प्रेमी-प्रेमिकाओं को भी बेवजह परेशान कर रही पुलिस,छेड़खानी करने वाले शोहदों पर सख्त कार्रवाई हो-सीएम
लखनऊ-सीएम आदित्यनाथ योगी पर टिप्पणी करने वाले पर FIR,रियल शो होस्ट,कोरियो ग्राफर फराहा खान के पति पर मुकदमा,हजरतगंज में दर्ज हुई श्रीष कुंद्रा पर एफआईआर
लखनऊ-डिप्टी सीएम की भांजी ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र,गृहमंत्रालय के अफसरों के पर लगाया घूसखोरी का आरोप,दिल्ली के बसंत विहार में FIR भी दर्ज है, कार्रवाई नहीं,यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा की भांजी हैं मानवी शर्मा
लखनऊ-चैत्र नवरात्र को लेकर मुख्य सचिव ने जारी किए निर्देश,कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश,समस्त जिलाधिकारियों एवं SSP को जारी किए निर्देश
लखनऊ-चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री सिद्धार्थनाथ सिंह का बड़ा ऐलान,अपने सरकारी वाहन में लालबत्ती और हूटर न लगाने का लिया निर्णय सरकारी कार्यक्रमों एवं जनपदीय भ्रमण में नहीं करेंगे एम्बुलेंस का प्रयोग,प्रदेश में जल्द ही एम्बुलेंस की संख्या बढ़ाई जाएगी-सिद्धार्थनाथ सिंह,15 मिनट के भीतर जरूरतमंदों को मिलेगी एम्बुलेंस की मदद-सिद्धार्थनाथ सरकार का प्रयास प्रत्येक व्यक्ति को सस्ती और अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचे
लखनऊ-सत्ता बदलते ही यूपी के अफसरों ने किया दिल्ली का रुख,अलंकृता सिंह और आलोक शर्मा केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर,अलंकृता सिंह को LBS मसूरी में डिप्टी डायरेक्टर बनाई गई,आलोक शर्मा को एसएसबी के आईजी बयाए गए,कई और अफसर भी जाएंगे केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर
वाराणसी-मंदिर के सेवादार ने पर्यवेक्षक पर लगाया उत्पीड़न का आरोप,सेवादार ने राष्ट्रपति,पीएम,सीएम और मुख्य सचिव को भेजा पत्र,वाराणसी के बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर का मामला
बुलंदशहर-विद्युत विभाग उपखंड-2 में जलाई गई फाइलें,घोटाला छुपाने के लिए सरकारी रिकॉर्ड जलाने का आरोप,बुलंदशहर के विद्युत उपखंड 2 का मामला
रायबरेली-MSC की छात्रा ने फांसी लगा कर की आत्महत्या,फोन पर बात न करने को लेकर परिजनों ने लगाई थी डांट,ऊचॉहार थाना क्षेत्र के बाबाका पुरवा की घटना
लखनऊ-लंभुआ-कोइरीपुर रूट पर 29 मार्च से निरस्त रहेंगी 30 ट्रेनें,नॉन इंटरलॉकिंग की वजह से ट्रेनों की आवाजाही पर असर,बेगमपुरा, उपासना, हिमगिरी एक्सप्रेस रहेगी निरस्त,कुंभ, श्रमजीवी, पटना-कोटा, हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस भी प्रभावित,फरक्का,सद्भावना,हरिहर एक्सप्रेस,अमृतसर-हावड़ा पर भी असर,सुल्तानपुर-वाराणसी पैसेंजर समेत 4 पैसेंजर ट्रेने 5 अप्रैल तक रहेगी रद्द
लखनऊ-मेट्रो को एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन पहुंचने में लगेंगे 3 मिनट,ट्रॉयल रन में 90 किमी प्रतिघंटा की स्पीड से दौड़ी लखनऊ मेट्रो,कॉमर्शियल रन की तारीख टली,सीएम तय करेंगे अगली तारीख
गाज़ियाबाद-एंटी रोमियो अभियान में पुलिस वालों ने की अभद्रता,बिना महिला पुलिस के ही लड़की को पीसीआर में बैठाया,वीडियो वायरल होने पर SSP ने 3 पुलिसकर्मी किए सस्पेंड
आगरा-लेखपाल का घूस लेते वीडियो हुआ वायरल,लेखपाल की करतूत कैमरे में कैद किया साथी ने खैरागढ़ के खेड़िया ग्राम पंचायत में तैनात है लेखपाल,प्रशासनिक अधिकारियों को नहीं है जानकारी
वाराणसी-वाराणसी में जारी है शराब बंदी को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन,चेतगंज, मलदहिया, मड़ुआडीह, फुलवरिया, लोहता में प्रदर्शन,महिलाओं ने शराब बंदी को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन
मुज़फ्फरनगर-बिजली विभाग की लापरवाही 2 लाइनमैन झुलसे,शट डाउन लेकर खंभे पर काम कर रहे थे विद्युत कर्मी,अचानक करंट आने से झुलसे खंभे पर चढ़े विद्युतकर्मी,सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सुजडु बिजली घर की घटना
ग्रेटर नोएडा-अफगानिस्तान ने 3-2 से जीती एकदिवसीय मैचों की सीरीज,आज के अंतिम मैच में आयरलैंड को सात विकेट से हराया,शतकीय पारी खेलने वाले रहमत शाह बने मैन ऑफ द मैच,आयरलैंड के पॉल स्ट्रलिंग बने मैन ऑफ द सीरीज
सुल्तानपुर-चूरन खाने से 5 बच्चे बीमार,निजी अस्पताल में चल रहा इलाज,सरपतहा थाने के भैंसौली का मामला
गोरखपुर- सीएम बनने के बाद योगी आदित्यनाथ का प्रथम गोरखपुर दौरा आज,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज और कल गोरखपुर में रहेंगे,सीएम आज 3.30 बजे लखनऊ से गोरखपुर के लिए प्रस्थान करेंगे,शाम 4.40 बजे गोरखपुर पहुंचेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ,5.30 बजे एमपी कॉलेज में नागरिक अभिनंदन समारोह में रहेंगे,गोरखनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम करेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ,26 मार्च को 11 बजे पुण्यतिथि समारोह में सम्मिलित होंगे सीएम,3.30 बजे बीजेपी दफ्तर बेनीगंज में कार्यकर्ताओं से मिलेंगे सीएम,4.30 बजे जीडीए सभागार में मंडलीय समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री,सायं 5.30 बजे गोरखपुर से लखनऊ प्रस्थान करेंगे सीएम योगी
लखनऊ- सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज सुबह 11 बजे,समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित होगी बैठक,प्रो. रामगोपाल के हस्ताक्षर से जारी हुआ बैठक का पत्र,सदस्यता भर्ती अभियान,पार्टी के संविधान संशोधन पर होगी चर्चा,सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश समेत 50 प्रतिनिधि रहेंगे मौजूद
लखनऊ- सीएम योगी आदित्यनाथ ने जारी किए सख्त निर्देश,सरकारी कार्यालयों में लगेंगी बायोमेट्रिक हाजिरी की मशीनें,कार्यालयों में उपस्थिति दर्ज कराने के,लिए होगी बायोमेट्रिक व्यवस्था,मुख्यमंत्री,कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के दिए गए निर्देश,सीएम आदित्यनाथ योगी ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश,जनता की समस्याओं का त्वरित एवं गुणात्मक निस्तारण करें-सीएम,पीएम आवास योजना का कार्य अब आवास विकास विभाग करेगा
लखनऊ- डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने किया ट्वीट,सभी विश्वविद्यालय कैम्पस में मिलेगी वाई-फाई की सुविधा,सबसे पहले लखनऊ यूनिवर्सिटी से शुरू होगी सुविधा
लखनऊ- महिला गुहार लगाने पहुंची CM योगी के दरबार,गोसाईगंज पुलिस के न सुनने पर पहुंची CM दरबार,प्रधान की छेड़छाड़ की शिकायत करने महिला पहुंची,प्रधान पर दुष्कर्म की कोशिश का लगा रही आरोप,VVIP पर मौजूद अफसरों ने SO गोसाईगंज को किया तलब
लखनऊ- आईएसआई एजेंट इम्तियाज अली को 13 वर्ष की सजा,UPATS की पैरवी के चलते मिली 13 साल की कठोर सजा,कानपुर के सचेंडी से 2009 में अरेस्ट हुआ था इम्तियाज,अली के पास कानपुर,झांसी आर्मी यूनिट के नक्शे-सूचनाएं मिली थीं,वेस्टर्न मनी के जरिए पाकिस्तान से भेजी जाती थी रकम,पैरवी व विवेचना करने वाली टीम को IG ATS करेंगे सम्मानित
लखनऊ- आईपीएस हिमांशु कुमार जांच में दोषी पाए गए,IG कार्मिक की जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की संस्तुति,शासन ने आईपीएस पर कार्रवाई के लिए सीएम को भेजी रिपोर्ट,सीएम का अनुमोदन होते ही हिमांशु कुमार पर होगी कार्रवाई
लखनऊ- विशाल चौहान को UPPCL एमडी का अतिरिक्त प्रभार,उत्पादन निगम एमडी का अतिरिक्त प्रभार भी मिला,पॉवर ट्रांसमिशन के एमडी हैं विशाल चौहान,एपी मिश्रा के इस्तीफे से खाली हुए हैं दोनों पद
लखनऊ- चलती ट्रेन में रेप पीड़िता को तेजाब पिलाने का मामला,जीआरपी ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार,डीजीपी के आदेश को भी एसपी रायबरेली भुला बैठे थे,डेढ़ महीने पहले डीजीपी ने किया था एसपी रायबरेली को आगाह,पीड़िता और उसके परिवार की सुरक्षा को लेकर दिए थे निर्देश,तत्कालीन SP रायबरेली ने की थी डीजी के आदेशों की अनदेखी,अब पूरे मामले की जांच आईजी जोन लखनऊ को दी गई,दर्ज मुकदमों के साथ पुलिसिया लापरवाही की भी होगी जांच
नोएडा- तेज रफ्तार कार की टक्कर से बीटेक छात्र की मौत,पुलिस ने कार सहित चालक को हिरासत में लिया,सेक्टर-20 थाना क्षेत्र के सेक्टर-18 का मामला
सुल्तानपुर- जहरीला चूरन खाने से 6 लोगों की हालत बिगड़ी,इलाज के दौरान एक बच्चे की अस्पताल में मौत,चार बच्चों समेत महिला की हालत गंभीर,सुल्तानपुर जिला अस्पताल में चल रहा है इलाज,जौनपुर के सरपतहा थाने के भैंसौली का मामला
मेरठ- सीएम के आदेशों का मेरठ में नहीं कोई असर,स्वास्थ्य विभाग ने रोक के बावजूद भी कराया साक्षात्कार,शिकायत के बाद जिला प्रशासन,सीएमओ से जवाब तलब
बिजनौर- अलमारी का ताला तोड़कर चोरों ने की चोरी,25 हजार की नकदी,लैपटॉप किया साफ,रेहड़ थाना क्षेत्र की घटना
आगरा- ज़िला पंचायत अध्यक्ष के पति पर मुक़दमा,सपा नेता राजपाल,दो साथियों सहित 125 अज्ञात पर केस,किसान की हत्या के विरोध में सड़क जाम में फंसे सपाई,ताज गंज थाना क्षेत्र का मामला
मथुरा- शिवसेना सांसद रवीन्द्र गायकवाड़ ने ख़ुद को बताया बीमार,बीपी हाई होने की शिकायत पर मथुरा स्टेशन पर इलाज,प्लेन में बैन के बाद अगस्त क्रांति राजधानी से मुंबई जा रहे थे गायकवाड़,रेलवे चिकित्सकों की जांच में स्वस्थ निकले गायकवाड़,जांच के बाद अगस्त क्रांति राजधानी ट्रेन से ही रवाना हुए एमपी गायकवाड़
लखनऊ- प्रेमी की बेवफाई से दुखी युवती ने लगाई फांसी,घर में फांसी लगा दी जान,प्रेमी को ठहराया जिम्मेदार,पुलिस ने केस दर्ज कर युवक को गिरफ्तार किया,ठाकुरगंज के बलवानह इलाके की घटना
रामपुर- बूचड़खानों पर लगी रोक पर आजम खां का बयान,बूचड़खानों पर कोई रोक नहीं है- आजम खां,ये वैध और अवैध क्या होता है?- आजम खां,मोहसिन रजा के भड़कने पर भी बोले आजम,मैं आजम भी हज का चेयरमैन हूं- आजम,मैं चुना हुआ चेयरमैन हूं- आजम खां
लखनऊ- ट्रेलर न छोड़ने पर दारोगा को धमकाने वाले पर FIR,दारोगा ने लिखाई धमकी देने वाले ट्रेलर मालिक पर FIR,ट्रेलर को न छोड़ने पर दे रहा था सस्पेंड करने की धमकी,ग़ाज़ीपुर थाना क्षेत्र के पॉलिटेक्निक चौराहे की घटना
फिरोजाबाद- कार्यवाही के नाम पर एसपी फिरोजाबाद की खानापूर्ति,अवैध वसूली के आरोपियों को सिर्फ लाइनहाजिर की सजा,13 थानों के 46 पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिर,योगी सरकार के खौफ में कार्रवाई का दिखावा
मऊ- नाबालिग के साथ युवक ने किया दुष्कर्म,पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार,दक्षिण टोला थाना क्षेत्र का मामला
लखीमपुर- आधा दर्जन से बदमाशों ने प्रधान के घर बोला धावा,लूटपाट के बाद बदमाशों ने की प्रधान के भाई की हत्या,मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी,निघासन कोतवाली के कुसहा गांव का मामला
एटा- धक्का मुक्की के बाद व्यापारी नेता पुलिस हिरासत में,पीड़ित की शिकायत को लेकर पहुंचे थे कोतवाली,व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ की जमकर नारेबाजी,एटा नगर कोतवाली का मामला
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me