Blog

रविवार, 12 मार्च 2017

रामपुर से सपा विधायक आजम खां एक मंच पर रोते नजर

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दलों ने मोदी लहर पर सवार होकर शनिवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रतिद्वंद्वी सपा-कांग्रेस गठबंधन और बसपा का सूपड़ा साफ कर दिया। जहां भाजपा को 403 सदस्‍यीय विधानसभा में 325 सीटें मिली हैं वहीं समाजवादी पार्टी को सिर्फ सिर्फ 47 सीटें। इस हार से समाजवादी पार्टी में मातम मच गया है। इस दौरान रामपुर से सपा विधायक आजम खां एक मंच पर रोते नजर आए।

आजम खान ने नौजवानों से कहा कि उन्होंने जो वायदे किये थे वो पूरे नहीं कर पाएंगे। आजम खान ने जीत के बाद रामपुर में समाजवादी पार्टी के कार्यालय में जनसभा की और बसपा सुप्रीमो मायावती के सुर में सुर मिलाते हुए नजर आये।

आजम खान ने कहा कि दुनिया के कई हिस्सों में ईवीएम मशीन का सिस्टम ख़त्म कर बैलेट पेपर का सिस्टम दुबारा शुरू किया गया है। आज़म ने कहा मायावती ने ईवीएम मशीनों को लेकर आवाज़ उठाई है जो सही हो सकता है! आजम खान ने आरोप लगाया कि हर मशीन में 20000 वोट पहले से डाल दिए गए। आज़म खान ने कहा अगर ऐसे ही करना था तो वोटिंग का सिस्टम ख़त्म कर देना चाहिए। इसे भी पढ़ें- लोकसभा, राज्यसभा के बाद यूपी से भी बसपा का अंत

EVM को लेकर क्‍या कहा था मायावती ने

मायावती ने पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सहित भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं को चुनौती देते हुए कहा था कि वोटिंग मशीनों में गड़बड़ी की गई है। वोटिंग मशीन का चुनाव रद्द कराकर पुरानी व्यवस्था बैलेट पेपर से चुनाव कराएं, दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा।' उन्होंने कहा, ... मैं खुली चेतावनी देती हूं यदि वे सही मायने में ईमानदार हैं तो मुख्य चुनाव आयोग को लिखकर दें कि इस चुनाव में उनको सही वोट पड़ा है।

यदि इनमें थोड़ी सी भी ईमानदारी है तो घबराना नहीं चाहिए और बैलेट पेपर के माध्यम से चुनाव कराएं। मायावती ने संवाददाताओं से कहा, 'मुस्लिम बहुल इलाकों में भी ज्यादातर वोट भाजपा को ही चले गए, जिससे इस आशंका को और बल मिलता है कि वोटिंग मशीनों को अवश्य ही मैनेज किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me