लखनऊ-बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का सीएम अखिलेश यादव पर आरोप,सीएम बताएं कहां छुपा बैठा है गायत्री प्रजापति- केशव मौर्या,गायत्री अगर विदेश भागा तो सीएम जिम्मेदार होंगे- केशव,केशव मौर्या ने ट्वीट कर सीएम अखिलेश पर लगाए आरोप
बागपत-4 माह पहले युवक की हत्या का मामला,पुलिस के खिलाफ आक्रोशित लोगों का प्रदर्शन,पुलिस पर हत्या का फर्जी खुलासा करने का आरोप,पुलिस ने मृतक के चाचा को ही भेज दिया जेल,रमाला थाना क्षेत्र के बूढ़पुर गाँव में हुई थी हत्या
भदोही-सीएम की जनसभा खत्म होते ही सभा स्थल की बाउंड्री गिरी,अखिलेश के जाने के बाद भीड़ के दबाव से गिरी बाउंड्री,कोई हताहत नहीं,बाउंड्री के अंदर कई दो पहिया वाहन दबे
इलाहाबाद-बाहुबली अतीक अहमद की लगातार बढ़ रही मुश्किलें,एक और मामले में जमानत निरस्त कराने की दी गई अर्जी,जिला कोर्ट ने अर्जी की प्रतिलिपि अतीक को भेजने का दिया आदेश,4 अप्रैल को मामले में जिला कोर्ट में होगी सुनवाई,राजूपाल हत्याकाण्ड के गवाह महेन्द्र पटेल के अपहरण का है मामला,अबतक अतीक के 8 मामलों में जमानत निरस्त करने की दी गई है अर्जी,शियाट्स मामले में 11 फरवरी से नैनी जेल में बन्द है अतीक अहमद
इलाहाबाद-चैत्र नवरात्र से इलाहाबाद से जम्मू चलेगी स्पेशल ट्रेन,29 मार्च से 28 जून तक हर बुधवार चलेगी स्पेशल ट्रेन,30 मार्च से हर गुरुवार जम्मू से आयेगी ट्रेन इलाहाबाद,ट्रेन में चार जनरल, 12 स्लीपर, दो एसी टू टियर कोच होंगे
गोरखपुर-चौरी चौरा इलाके में कई मतदाताओं के नाम सूची से गायब,मतदाता आईडी प्रूफ लेकर मतदान केंद्र के लगा रहे चक्कर
देवरिया-रुद्रपुर के बीजेपी प्रत्याशी का वाहन सीज,जय प्रकाश निषाद के वाहन को सीज किया गया,गाड़ी पर था बीजेपी का झंडा,प्रचार सामाग्री भी बरामद,चेकिंग में गाड़ी के कागज भी नही मिले
फिरोजाबाद-मकान का जर्जर छज्जा गिरा,तीन लोग घायल,घायलों में माँ और उसके बेटा, बेटी शामिल,सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव नगला मधे का मामला
गाजियाबाद-बाइक सवार युवकों ने महिला से चेन छीनी,चेन छीनने के दौरान महिला गिरकर हुई घायल,कानों से कुन्डल खींचकर महिला को बाल पकड़कर घसीटा,कविनगर थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर इलाके की घटना
मेरठ-फांसी के फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव,मायके वालों ने ससुरालियों पर लगाया दहेज हत्या का आरोप,आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में लिया,सरधना थाना क्षेत्र के छावनी मोहल्ले की घटना
आजमगढ़-दुर्गा प्रसाद यादव पर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज,पार्टी का सिंबल लगाकर मतदान करने पर दर्ज हुआ केस
एटा-शातिर बदमाश सोनू को पुलिस ने किया गिरफ्तार,8 माह पूर्व कंपनी के मुनीम से की थी पौने 8 लाख की लूट,सोनून पर एटा,मैनपुरी में डेढ़ दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज,बागवाला पुलिस ने निगोह हसनपुर से हुई गिरफ्तारी
एटा-पुलिस ने असलहा फैक्ट्री पकड़ी,दो लोग गिरफ्तार,दो तमंचे और उपकरण भी पुलिस ने किये बरामद,जैथरा के परौली गाँव में चल रही थी असलहा फैक्ट्री
लखनऊ-कल राहुल गांधी यूपी में 3 जनसभाओं को करेंगे संबोधित,12.30 बजे सोनभद्र के दुद्धि में जनसभा करेंगे राहुल गांधी,2 बजे मिर्ज़ापुर के मड़िहान में राहुल गांधी की जनसभा,3.45 बजे जौनपुर शहर में राहुल गांधी करेंगे जनसभा
इटावा-दो ट्रकों से भारी मात्रा में शराब बरामद,2 लोग गिरफ्तार,95 लाख रुपये की बतायी जा रही बरामद शराब,चौबिया और बलरई पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा
गोरखपुर-चुनाव के दौरान एजेंटों के अपहरण का मामला,बीएसपी प्रत्याशी जीएम सिंह के बेटों पर मुकदमा दर्ज,4 नामजद,15 अज्ञात लोगों पर पुलिस ने दर्ज किया केस,एजेंटों की तहरीर पर सहजवा थाने में दर्ज हुआ मुकदमा,बंधक बनाने और जान से मारने की धमकी के तहत केस,गोरखपुर के सहजनवा विधानसभा क्षेत्र का मामला
लखनऊ-एलयू के आर्ट कॉलेज में छात्रों का हंगामा,सुविधाओं की मांग को लेकर छात्रों का हंगामा,आर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य को हटाने की कर रहे मांग
सीतापुर-बोरवेल में काम करते समय युवक की मौत,मिट्टी का ढेला गिरने से युवक की हुई मौत,नैमिषारण्य क्षेत्र के लक्ष्मणनगर की घटना
जौनपुर-जौनपुर की रैली में पीएम नरेंद्र मोदी का बयान-जौनपुर के वीर सीमा पर सबसे आगे रहते हैं-पीएम,जौनपुर की कोख में पला इतिहास-पीएम मोदी,राजनीतिक स्वार्थ में डूबे लोग जवानों पर सवाल खड़ा कर रहे-मोदी,हमसे पूछ रहे थे कि क्या सर्जिकल स्ट्राइक हुआ था क्या-मोदी,देश की सुरक्षा भी इनके लिए राजनैतिक हथकंडा बन गया-पीएम,देवरिया में मैने सपा सरकार का चिट्ठा खोल दिया था-पीएम,काम बोलता है कि कारनामा बोलता है?-पीएम मोदी,वेबसाइट में सपा सरकार ने यूपी का बुरा हाल किया-PM,यूपी के 90 प्रतिशत गांवों में बिजली पहुंच गई-पीएम मोदी,अबतक पौने 2 करोड़ गरीबों तक गैस का सिलेंडर पहुंचा-PM,BJP का मंत्र 'सबका साथ सबका विकास'-पीएम मोदी,कई नेताओं का मंत्र 'उसका साथ उसका ही विकास'-पीएम
वाराणसी-रोहनिया में बीएसपी सुप्रीमो मायावती की जनसभा,विपक्षी पार्टिया दूसरे,तीसरे नम्बर के लिए लड़ रहीं-माया,सपा,बीजेपी की रैलियों में तमाशबीनों की भीड़-मायावती,पीएम मोदी के रोड शो में स्थानीय भीड़ कम-मायावती,जिन जगहों पर चुनाव हुए वहां से रोड शो में लोग आए-माया,ऐसा करके मोदी थोड़ी देर के लिए वाहवाही लूट सकते हैं-माया,लेकिन इससे मोदी को वोट मिलने वाला नहीं है-मायावती,बीएसपी को इस भीड़ से अच्छा रिजल्ट मिलने वाला है-मायावती,जनता बीएसपी प्रत्याशियों को जिताने का मन बना चुकी-माया,जनता बीजेपी और मोदी की कार्यशैली से बहुत परेशान-मायावती,मंदिरों में आराधना करने से भी बेहतर रिजल्ट नहीं मिलेगा-माया,बीएसपी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही-मायावती,छठे चरण में भी बीएसपी को भारी वोट पड़ रहा-मायावती,7वें चरण में भी बीएसपी पीछे रहने वाली नहीं-मायावती,बीएसपी की सरकार बनने पर कांशीराम का सपना साकार होगा-माया,बीजेपी सिर्फ रोड शो करके सड़कें नाप रही-मायावती,बीजेपी यूपी में सीएम चेहरा पेश नहीं कर पा रही-मायावती,सपा सरकार कानून व्यवस्था के मामले में फेल-मायावती,कांग्रेस सपा के दागियों के साथ चुनाव लड़ रही-मायावती,सपा सरकार यूपी में जंगलराज की प्रतीक मानी जाती है-माया,सपा विज्ञापनों पर सरकारी पैसा खर्च कर रही-मायावती,सपा बीएसपी योजनाओं को नाम बदलकर आगे बढ़ा रही-मायावती,मुस्लिम समाज सपा को वोट न देकर बीएसपी को वोट दें-मायावती
वाराणसी-रोहनिया में बीएसपी सुप्रीमो मायावती की जनसभा,बीएसपी का दलित वोट एक जुट है,मुस्लिम भी साथ आए-मायावती,'मोदी ने 100 दिनों में कालाधन विदेशों से लाने का झूठा वादा किया',रोजगार देने,किसानों के कर्ज माफी का भी झूठा वादा किया-मायावती,15 लाख खाते में आने का भी BJP ने झूठा वादा किया-मायावती,आज तक किसी के खाते में एक भी रुपया आया ?-मायावती,जनता का गोद लिए बाहरी बेटे को गुजरात भेजने का मन है-माया,लोग अपनी, बेटी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे-मायावती,काशी के मंदिर के पुजारी भी मोदी को आशीर्वाद नहीं देंगे-मायावती,अंदर ही अंदर पुजारी दुखी,हो सकता है बीजेपी को वोट न दें-माया,बीजेपी ने दागी और बागियों को टिकट दिया-मायावती,एक-एक सीट के टिकट के लिए पैसा लिया गया-मायावती,केंद्र की बीजेपी सरकार ने वादे का एक चौथाई कार्य भी नहीं किया-माया,मोदी के विकास न करने का वाराणसी शहर खुद गवाह है-मायावती,मोदी ने स्मार्ट सिटी के नाम पर लोगों को कोरा सपना दिखाया-माया,वाराणसी में गंदगी फैली रहती है,सफाई अभियान का असर भी नहीं-माया,'गंगा मैया के नाम पर बेवकूफ बनाया,गंगा सफाई के नाम पर धोखा दिया',इस बार गंगा मैया के नाम पर धोखा देने की सजा मिलेगी-मायावती,बीजेपी ने नोटबंदी का जनपीड़ादायी फैसला लिया-मायावती,'नोटबंदी से पहले ही अपने लोगों का मोदी ने कालाधन ठिकाने लगाया',नोटबंदी को लेकर खुलासा न होने से पूरी दाल काली लग रही-मायावती,राजनैतिक स्वार्थ के लिए मोदी ने नोटबंदी का फैसला लिया-मायावती
वाराणसी-रोहनिया में बीएसपी सुप्रीमो मायावती की जनसभा,मोदी सरकार में पिछड़ों,अल्पसंख्यकों का शोषण बढ़ा-मायावती,मोदी सरकार RSS के एजेंडे पर काम कर रही-मायावती,आरक्षण खत्म करने की बीजेपी साजिश रच रही-मायावती,मौका पाते ही बीजेपी आरक्षण को खत्म या प्रभावहीन बना देगी-माया,बाबा साहब ने पिछड़ों को आरक्षण देने की व्यवस्था की-मायावती,दलितों,आदिवासियों की तरह अन्य पिछड़ी जाति को भी आरक्षण की बात की,'मंडल कमीशन की रिपोर्ट को भी केंद्र की कांग्रेस सरकार ने लागू नहीं किया', रिपोर्ट को लागू कराने के लिए कई महीनों तक दिल्ली में धरना दिया-माया,सत्ता परिवर्तन के बाद केंद्र में वीपी सिंह की सरकार बनी-मायावती,बाबा साहब को भारत रत्न की उपाधि की मांग की-मायावती,बीजेपी ने मंडल कमीशन की रिपोर्ट के खिलाफ धरना दिया-मायावती,इसी मुद्दे को लेकर बीजेपी ने वीपी सिंह सरकार गिरा दी थी-मायावती,पिछड़े वर्ग के लोग बीजेपी के बहकावे में आने वाले नहीं-मायावती,बीजेपी ने बैकवर्ड क्लास का वोट लेने के लिए चालाकी की-मायावती,बैकवर्ड क्लास के आदमी को प्रदेश का प्रेसिडेंट बनाया था-मायावती,आर्थिक आधार पर गरीबों को आरक्षण देने के पक्ष में है बीएसपी-माया,अल्पसंख्यक समाज मजहब की सुरक्षा को लेकर चिंतित-मायावती,'आतंकवाद के नाम पर अल्पसंख्यकों को शक की निगाह से देखा जा रहा',मोदी और अमित शाह ध्यान भटकाने के लिए नाटकबाजी कर रहे-माया
उत्तर प्रदेश-विधानसभा चुनाव के छठवें चरण का मतदान समाप्त,7 जिलों की 49 विधानसभा सीटों पर मतदान समाप्त,छठे चरण के 635 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद,गोरखपुर, देवरिया, बलिया, मऊ में मतदान हुआ खत्म,आजमगढ़, कुशीनगर, महराजगंज में वोटिंग हुई खत्म,लाइन में लगे लोग 5 बजे के बाद भी डाल सकेंगे वोट,11 मार्च को होगी विधानसभा चुनाव की मतगणना
लखनऊ-शाम 5 बजे तक कुल 57.07 प्रतिशत मतदान,7 जिलों की 49 सीटों पर हुआ मतदान
लखनऊ-रेप के आरोपी मंत्री गायत्री प्रजापति पर कसा शिकंजा,4 हफ्ते के लिए गायत्री प्रजापति का पासपोर्ट रद्द हुआ,गायत्री समेत 7 आरोपियों के खिलाफ जारी हुआ NBW,विदेश जाने के सारे रास्ते बंद,जारी हुआ "लुक आउट सर्कुलर"
लखनऊ-पीएम मोदी कल भी वाराणसी में रहेंगे,कल 2 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे पीएम मोदी,कल भी वाराणसी की जनता के बीच रहेंगे पीएम मोदी,पुलिस लाइन से पांडेपुर चौराहा जाएंगे पीएम मोदी,हुकुलगंज, चौकाघाट,तेलियाबाग से जाएंगे पीएम,पटेल धर्मशाला से मेडिकल चौराहा भी जाएंगे पीएम
वाराणसी-बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने पहुंचे राहुल-अखिलेश,सांसद डिंपल यादव भी साथ में दर्शन करने पहुंची,बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेने पहुंचे राहुल-अखिलेश
फैज़ाबाद-फैजाबाद में राज्यपाल राम नाईक का बयान,प्रजापति को न्यायालय के सामने करना चाहिए आत्मसमर्पण-गवर्नर,जेएनयू पर भी बोले राज्यपाल राम नाईक,विश्वविद्यालय विचारों के आदान प्रदान का केंद्र-गवर्नर,विश्वविद्यालय राजनीति का ट्रेनिंग ग्राउंड-राज्यपाल नाईक,किसी को नहीं लांघनी चाहिए लक्ष्मण रेखा-राम नाईक,आने वाले दिनों में हिंदी में होगी कृषि क्षेत्र की पढ़ाई-राज्यपाल
लखनऊ-कल राहुल गांधी यूपी में 3 जनसभाओं को करेंगे संबोधित,12.30 बजे सोनभद्र के दुद्धि में जनसभा करेंगे राहुल गांधी,2 बजे मिर्ज़ापुर के मड़िहान में राहुल गांधी की जनसभा,3.45 बजे जौनपुर शहर में राहुल गांधी करेंगे जनसभा
जौनपुर-सपा सांसद डिम्पल यादव का बयान,किसान एवं गरीब विरोधी है केंद्र सरकार-डिम्पल,जातिवाद की राजनीति कर रहा है विपक्ष-डिम्पल,क़ानून व्यवस्था खराब होने की अफवाह फैला रहा विपक्ष,प्रदेश को नजर लगने से बचाने को काले रंग की चल रही डायल हैंड्रेड,केंद्र सरकार प्रदेश सरकार के साथ कर रही है सौतेला व्यवहार,बुआ जी पर कसा तंज,महिलाओं की सुरक्षा की चिंता न करे बुआ
बाराबंकी-पति ने महिला की हत्या कर कमरे में दफनाया शव,16 फरवरी को हत्या के बाद दफनाया गया था शव,मृतका के भाई की शिकायत पर जांच में हुआ खुलासा,मजिस्ट्रेट की निगरानी में शव निकालने की तैयारी,हत्यारोपी पति,ससुरालीजन फरार,पुलिस तलाश में जुटी
असंधरा थाना क्षेत्र के बेलपुर गांव का मामला
मुरादाबाद-3 दिन से लापता बच्चे का शव मिलने से हड़कम्प,हत्या के बाद शव को जंगल में फेंकने की आशंका,पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा,मूढापांडे थाना क्षेत्र के खानपुर गांव की घटना
लखीमपुर-कर्फ्यू में नौ बजे तक रहेगी ढील,खुल सकेंगी दुकानें,प्रशासन ने स्थिति के मद्देनजर लिया ढील का निर्णय,अब शहर में रात नौ बजे तक खुली रह सकेंगी दुकानें
बरेली-ट्रक ने चार बाइक सवारों को रौंदा,3 लोगों की मौत,एक युवक गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती,शाही थाना क्षेत्र के जुन्हाई मोड़ के पास हुआ हादसा
हाथरस-तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से 2 बाइक सवारों की मौत,मुरसान थाना क्षेत्र के करवन नदी के पुल की घटना
लखनऊ-बॉलीवुड कलाकार आलिया भट्ट और वरूण धवन कल लखनऊ में,अपनी फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' का करेंगे प्रमोशन,वेव मॉल में कल 11.45 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
कानपुर-कार सवार व्यापारी पर दबंगों ने किया देशी बमों से हमला,कार चालक गंभीर रूप से घायल,पैसे के लेनदेन को लेकर चल रहा था विवाद,विधनु थाना क्षेत्र के सागरपुर का मामला
मथुरा-पुलिस की गाड़ी से बाइक सवार भाई-बहन घायल,गंभीर हालत में दोनों को आगरा रेफर किया गया,पुलिस के व्रज वाहन से बाइक में लगी थी टक्कर,मथुरा रोड स्थित जचोन्दा चौराहे की घटना
फर्रूखाबाद-शराब के लिए पैसे न देने पर पत्नी को मारी गोली,गंभीर हालत में पत्नी लोहिया अस्पताल में भर्ती,कमालगंज क्षेत्र के पेरी नवादा गांव की घटना
बरेली-डम्पर की चपेट में आने से 2 बच्चियों की मौत,भोजीपुरा थाने के ओवरब्रिज के पास की घटना
गोरखपुर-एजेंटों के अपहरण के मामले में पुलिस ने कसी नकेल,बीएसपी प्रत्याशी के 3 समर्थकों को किया अरेस्ट,BSP प्रत्याशी के बेटों के साथ मिलकर अपहरण का आरोप,सहजनवा पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
पीलीभीत-जमीनी विवाद ने दबंगो ने युवक को जमकर पीटा,धारदार हथियार से किया घायल,
जिला अस्पताल में भर्ती,जहानाबाद क्षेत्र के सहगंवा नगरीय इलाके का मामला
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me