Blog

मंगलवार, 28 मार्च 2017

तीखी आवाज़ पर ब्रेकिंग समाचार


दिल्ली: कल शाम 6.30 बजे पीएम आवास पर नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों के साथ करेंगे बैठक, यूपी में जीत के बाद मंत्रिमंडल के सदस्यों की पहली बैठक।

दिल्ली: यूपी कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा का बयान सीएम ने नवरात्रि पर 24 घंटे बिजली के दिए आदेश, सभी शक्तिपीठों पर 24 घंटे बिजली देने के निर्देश, मथुरा,अयोध्या,वाराणसी में 24 घंटे बिजली, एंटी रोमियो स्क्वॉयड पर बोले श्रीकांत शर्मा, विपक्ष अपनी बहन,बेटियों से पूछे।

दिल्ली: AAP विधायकों के ऑफिस ऑफ प्रॉफिट का मामला, 21 एमएलए के मामले में फाइनल सुनवाई पूरी , चुनाव आयोग ने फैसला रखा रिज़र्व, एक घंटे में ही हो गई सुनवाई पूरी।

दिल्ली: कनविक्टेड नेताओं के इलेक्शन लड़ने की पेटिशन पर सुनवाई कल सुप्रीम कोर्ट में, पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा था जवाब।

उत्तराखंड: रुड़की में भगवानपुर पुलिस ने शराब के ठेके से 500-500 के 50 हजार के नकली नोट किए बरामद, ठेके के एक कर्मचारी को भी किया गिरफ्तार।

लखनऊ: हजरतगंज इलाके में पुलिस अफसरों सहित एसएसपी मंजिल सैनी कर रहीं पैदल गश्त, डीजीपी ने 90 मिनट रोज पैदल गश्त का दिया आदेश।

लखनऊ: सभी पीएचसी, सीएचसी के टाइम टेबल बदले गए, अब सुबह 8 बजे से 2 बजे तक देखे जाएंगे मरीज, सीएमओ जेएस बाजपेयी ने आदेश किया जारी।

महोबा: सपा की पूर्व जिला पंचायत का जलवा आज भी कायम, अनाधिकृत रूप से जिला पंचायत के आवास जमाया कब्जा, डीएम ने आवास खाली कराने के दिए निर्देश, बीजेपी जिला पंचायत सदस्य ने की शिकायत, अंशु शिवहरे हैं पूर्व सपा की जिला पंचायत अध्यक्ष।

महराजगंज: सुरक्षा कारणों के चलते 450 नेपाली टैंकरों पर भारत ने लगाया प्रतिबंध, पेट्रोलियम पदार्थों को ले जाने वाले ट्रकों पर रोक।

मेरठ: नौचंदी क्षेत्र के पीवीएस रोड  पर बाइक सवार 7 लड़कों ने ट्यूशन पढ़कर आ रही छात्रा के साथ मारपीट,  छात्रा की पिटाई की, छात्रा के साथ जा रहे दोस्त की भी पिटाई की, विरोध पर लड़कों ने अपहरण का किया प्रयास।

मऊ: मोहम्दाबाद के कबीराबाद में रिहायसी झोपड़ियों में आग लगने से हड़कम्प, आग में लाखों रुपए का सामान जलकर राख, सूचना के बाद भी नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड, ग्रामीणों ने आग पर पाया काबू।

लखनऊ-मुख्यमंत्री ने नव संवत्सर व बासन्तीय नवरात्रि पर दी बधाई,सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

लखनऊ-राम गोविंद चौधरी को नेता विरोधी दल बनाया गया,समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं रामगोविंद चौधरी

लखनऊ-MLC अहमद हसन को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,अहमद हसन विधान परिषद में विपक्ष के नेता बने,MLC अहमद हसन समाजवादी पार्टी में वरिष्ठ नेता है,अहमद हसन पहले भी विधान परिषद में नेता सदन थे

सुल्तानपुर-डिप्टी सीएम केशव मौर्या का सुल्तानपुर में बयान,सपा बसपा की सरकारों में बड़े पैमाने पर हुआ भ्रष्टाचार-केशव,गुंडों और माफियाओं के चंगुल से मुक्त होगा पीडब्लूडी विभाग,किसानों के कर्जे होंगे माफ़ बनाई जा रही है योजना-डिप्टी सीएम,भू माफियाओं के खिलाफ चलने जा रहा है अभियान- केशव,पिछली सरकार में किसान मुआवजे के लिए तड़पता रहा-केशव,मुआवजा बांटने में लापरवाह अधिकारियों पर होगी कार्रवाई- केशव

लखनऊ-राजधानी की सबसे बड़ी 14 करोड़ की डकैती का मुख्य आरोपी गिरफ्तार,यूपी एसटीएफ ने गाजीपुर इलाके से किया विनय शुक्ला को गिरफ्तार,अमेठी के मोहनगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर है विनय शुक्ला,विनय शुक्ला के पास से 1.56 किलो सोना हुआ बरामद,विनय ने ही रचा था राहुल दीक्षित के साथ डकैती का प्लान,चौक के मुकुंद ज्वैलर्स के यहां पड़ी थी 14 करोड़ की डकैती 

लखनऊ-यूपीएटीएस ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार,जाली दस्तावेजो पर ECNR  की मुहर लगाने का चल रहा था धंधा,इस फर्जीवाड़े से राष्ट्रीय सुरक्षा व्यवस्था होती है प्रभावित,पासपोर्ट कार्यालय का स्टाफ भी संदेह के घेरे में

लखनऊ-हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने राज्य सरकार,नगर निगम से मांगा जवाब,'मीट,बूचड़खानों के लाइसेंस की प्रक्रिया का 2014 से क्यों नहीं हुआ नवीनीकरण',3 अप्रैल को हाईकोर्ट में जवाब दाखिल करने का दिया समय 

चंदौली-मुगलसराय स्टेशन पर लावारिस बैग मिलने से हड़कंप,रेलवे स्टेशन के पास पार्सल ब्रिज पर मिला बैग,जीआरपी जांच में जुटीं

लखनऊ-बाजारों की सुरक्षा को लेकर राजधानी में पैदल मार्च,एसएसपी समेत आलाधिकारियों ने किया पैदल मार्च,राजधानी के प्रमुख बाजारों,दुकानों पर SSP ने की चेकिंग,प्रमुख सर्राफा दुकानदारों से भी SSP ने की मुलाकात

सीतापुर-समाज कल्याण विभाग का फर्जी ऑफिस पकड़ा गया,अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में की गयी छापेमारी,4 लोग हिरासत में,सीडी और दस्तावेज़ मौके से बरामद,शहर कोतवाली के बट्सगंज का मामला

बाराबंकी-मामी से अवैध संबंध पर कलयुगी भांजे की हत्या,मामा ने भांजे की धारदार हथियार से की हत्या,मामी से मिलने आए भांजे की घर में की हत्या,रामनगर थाना क्षेत्र के गौराचक गांव की घटना

ग्रेटर नोएडा-कैंडल मार्च निकाल रहे लोगों पर पुलिस ने किया लाठी चार्च,दो दिन पूर्व हुई छात्र की मौत के विरोध में निकाल रहे थे मार्च,परी चौक में पुलिस ने कैंडल मार्च निकाल रहे लोगों पर किया लाठी चार्ज

फिरोजाबाद-व्यापारी की गोली मारकर हत्या,बाईक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम,दुकान बंद कर घर लौट रहे थे व्यापारी,मक्खनुपर थाना क्षेत्र के नगला सुराखियां की घटना

बुलंदशहर-बीजेपी विधायक को मिली जान से मारने की धमकी,सदर विधायक रवींद्र सिरोही को फोन पर मिली धमकी,अवैध बूचड़खाना चलाने वालों पर धमकी देने का आरोप,नगर कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी

बलिया-विकास भवन के कमरों में मिली शराब की बोतलें,सफाई के दौरान मिली शराब की बोतलें,मामलों को लेकर CDO ने दिया जांच का आदेश,सदर कोतवाली के विकास भवन का मामला 

वाराणसी-G-20 फ्रेमवर्क वर्किंग ग्रुप के प्रतिनिधि पहुंचे बाबतपुर एयरपोर्ट,एयरपोर्ट से होटल ताज के लिए प्रतिनिधि हो रहे रवाना,19 देशों के 100 डेलीगेट्स होंगे सम्मेलन में शामिल 

फैज़ाबाद-फर्जी MLA बनकर युवक ने 3 अधिकारियो से मांगी रंगदारी,बीएसए, डीएसओ व आरईएस इंजिनियर से मांगी रंगदारी,पुलिस मामला दर्ज कर युवक की तलाश में जुटी

गोंडा-नकल के लिये बदनाम जिले में दिखा सख्ती का असर,अब तक 39688 परीक्षार्थियों से छोड़ी यूपी बोर्ड परीक्षा,केंद्र व्यवस्थापकों और कक्ष निरीक्षकों पर भी कार्रवाई,जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग कर रहा कार्रवाई    

एटा-बिना सूचना के महीनों से अनुपस्थित 25 शिक्षक बर्खास्त,लेखाधिकारी के खिलाफ विजलेंस जांच कराने का निर्देश,शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार न होने पर नपेंगे शिक्षक,जिलाधिकारी ने जांच के बाद दिया कार्रवाई का निर्देश

कन्नौज-राज्यमंत्री अर्चना पांडेय ने मेडिकल कालेज में किया औचक निरीक्षण,अस्पताल में अव्यवस्था देख सीएमएस पर भड़की मंत्री अर्चना पाण्डेय,सीएमएस को दिया निर्देश- व्यवस्थाएं सुधारें नहीं तो होगी कार्यवाही

प्रतापगढ़-प्रसूता महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत,परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप,महिला सिपाही भदोही के ज्ञानपुर कोतवाली में थी तैनात,प्रतापगढ़ के सदर कोतवाली क्षेत्र का मामला

कासगंज-प्रधानाध्यापक के चार्ज को लेकर दो शिक्षकाओं में मारपीट,मारपीट में एक शिक्षका हुई बेहोश,अस्तपाल में भर्ती कराया गया,कासगंज कोतवाली धनटोरिया प्राथमिक विद्यालय का मामला 

बाराबंकी-कांग्रेस प्रदेश सचिव गौरीशंकर मिश्रा ने दिया इस्तीफा,नेताओं के विवादित बयानों से आहत होकर दिया इस्तीफा,पीएम के सबका साथ सबका विकास नारे की प्रशंसा की

हाथरस-बाइक सवार बदमाशों ने हथियारों के बल पर की लूटपाट,दिनदहाड़े वृद्ध से 1.60 लाख रुपये लूटकर बदमाश फरार,मौके पर पहुँची पुलिस कर रही मामले की जांच,थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के एटा रोड की घटना

कानपुर-गेट की परीक्षा में उत्तर प्रदेश वस्त्र संस्थान के छात्रों का दबदबा,टॉप 50 की सूची में संस्थान के 25 छात्रों को मिला स्थान,अनुज गुप्ता को प्रथम, तेजस अग्रवाल को मिला दूसरा स्थान

शाहजहांपुर-सीएचसी में वार्ड ब्वाय ने किशोरी के साथ की छेड़छाड़,वार्ड ब्वाय के खिलाफ मुकदमा दर्ज,सीएमओ ने दिए जांच के आदेश,थाना निगोहा के सीएचसी केन्द्र का मामला

लखनऊ-फतेहगढ़ जिला कारागार में बवाल का मामला,शासन ने भेजे आईजी जेल समेत सभी जेल अधिकारियों को निर्देश,जेलों में जल्द पूरा किया जाए सीसीटीवी लगाने का काम पूरा,दोबारा हुई किसी जेल में घटना तो अफसरों पर कड़ी कार्रवाई तय

लखनऊ-बलराज भाटी गैंग का ईनामी शूटर अमित मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार,यूपी एसटीएफ ने मुजफ्फरनगर के भौराकला से किया गिरफ्तार,हत्या,लूट के 5 मामलों में एसटीएफ को थी अमित की तलाश

ग़ाज़ियाबाद-कोर्ट में पेशी के दौरान हत्या का आरोपी हुआ फरार,दीपक को कोर्ट नंबर 18 में पेशी के लिए लाया गया था,होमगार्ड दफ्तर से पुलिस ने हत्यारोपी को फिर से पकड़ा,कविनगर के कोर्ट परिसर का मामला

वाराणसी-बीएचयू स्पन्दन कार्यक्रम के औपचारिक उद्घाटन समारोह,मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव,हंसोड़े अंदाज से छात्रों को राजू श्रीवास्तव ने जमकर हंसाया

मथुरा-ट्रक ने बाईक सवार सिपाही को रौंदा,सिपाही की मौके पर हुई मौत,फिरोजाबाद के सिरसागंज में तैनात था सिपाही,हाईवे थाना क्षेत्र के भरतपुर रोड की घटना

इलाहाबाद-बाइक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर,दम्पत्ति गम्भीर रूप से घायल,अस्पताल में भर्ती,बहारिया थाना के कटरा गांव के मामला 

इटावा-बइक सवार बदमाशों ने 90 हजार की लूट की,सदर क्षेत्र के नगर पालिका चौराहे की घटना

बरेली-पुलिस ने 2 शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार,2तमंचे 25 कारतूस,चोरी की बाइक बरामद,आँवला थाना क्षेत्र के पिपरिया तिराहे से हुई गिरफ़्तारी

बांदा-पेड़ से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,नरैनी कोतवाली क्षेत्र के कालिंजर रोड की घटना 

बाराबंकी-डीएम के आदेश पर जिले में राशन की दुकानों पर छापा,10 दुकाने सीज,6 कोटेकारों पर केस दर्ज करने के आदेश,16 राशन की दुकाने निलंबित,71 दुकानों की जांच के आदेश,अनियमितता पाए जाने पर एसडीएम ने की कार्रवाई

फ़िरोज़ाबाद-अनियंत्रित ट्रक ने दो बाइकों को मारी टक्कर,4 गंभीर रुप से घायल,अस्पताल में भर्ती,शिकोहाबाद के मैनपुरी रोड़ की घटना

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me