Blog

शुक्रवार, 3 मार्च 2017

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें


   
लखनऊ-सीएम अखिलेश यादव की महत्वपूर्ण प्रेस कांफ्रेंस आज,शाम 6.15 बजे सपा दफ्तर में करेंगे प्रेस कांफ्रेंस,सीएम अखिलेश यादव पत्रकारों से सीधे होंगे रू-ब-रू,पत्रकारों के सवालों का सीएम अखिलेश खुलकर देंगे जवाब 

वाराणसी में शाम 7 बजे अमित शाह की प्रेस कांफ्रेंस,चौकाघाट मीडिया सेंटर में अमित शाह की पीसी 

आगरा-जवाहरबाग कांड मामले में CBI टीम पहुंची मथुरा,सदर थाने में मामले की ले रहे जनकारी,HC ने जवाहरबाग़ कांड में दिया है CBI जांच का आदेश

दिल्ली-बाबू सिंह कुशवाहा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका,एनआरएचएम घोटाले में बाबू सिंह कुशवाहा को बड़ा झटका,कुशवाहा की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की,सुप्रीम कोर्ट ने कुशवाहा को हाईकोर्ट जाने की दी सलाह,कुशवाहा ने सुप्रीम कोर्ट से नियमित जमानत की भी मांग की थी,हाईकोर्ट से 11 नवंबर को याचिका खारिज होने के बाद SC पहुंचे थे,घोटाले के समय कुशवाहा यूपी में परिवार कल्याण मंत्री थे

लखनऊ-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो का समय बदला,कल काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोडशो,कल सुबह 9 बजे से BHU द्वार से निकलेंगे प्रधानमंत्री,रविदास गेट लंका,अस्सी,भदैनी,सोनारपुरा,मदनपुरा,गौदौलिया,बास फाटक,ज्ञानवापी तक जाएगा रोड शो,बाबा विश्वनाथ के दर्शन करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,चौक,निचिबाघ,मैदागिन,कोतवाली थाना तक रोड शो,विश्वेश्वरगंज से गुजरात विद्या मंदिर जाएगा रोड शो,काल भैरवके दर्शन भी करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 

वाराणसी-केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल और भूपेन्द्र सिंह की प्रेस कांफ्रेंस,वाराणसी के घौसबाद मीडिया सेंटर में हो रही है पीसी,कल सुबह 9 बजे बीएचयू के सिंह द्वार से निकलेंगे पीएम मोदी-गोयल,काशी के लोगों से मिलते हुए बाबा विश्वनाथ के करेंगे दर्शन-पीयूष,उसके बाद बाबा काल भैरव मंदिर जाएंगे पीएम मोदी-पीयूष गोयल,प्रधानमंत्री इस दौरान खुली जीप पर सवार होंगे-पीयूष गोयल,6 मार्च को पंडित लाल बहादुर शास्त्री के रामनगर आवास जाएंगे,उन्हे श्रद्धांजलि देने जाएंगे पीएम मोदी-पीयूष गोयल,प्रधानमंत्री का कार्यक्रम 4 ,5 और 6 तारीख को वाराणसी में 

लखनऊ-4 मार्च को बीएसपी सुप्रीमो मायावती की जनसभा वाराणसी में,कल रोहनिया के जगतपुर कॉलेज में जनसभा को करेंगी सम्बोधित
 
शाहजहांपुर-प्रेमी की पीट-पीटकर दर्दनाक हत्या,प्रेमिका के घरवालों पर हत्या का आरोप,6 लोगों पर हत्या का केस दर्ज,सिधौली थाना क्षेत्र की घटना 

इलाहाबाद-इलाहाबाद विश्वविद्यालय में कर्मचारियों की हड़ताल का मामला,वीसी रतनलाल हांगलू हड़ताल को लेकर हुए सख्त,अध्यापक संघ ने परीक्षा के समय हुई हड़ताल को अनुचित बताया,वीसी आज कर्मचारियों को जारी कर सकते हैं कारण बताओ नोटिस 

अमेठी-गायत्री प्रजापति कहां हैं कि जानकारी नहीं-एसपी,सुरक्षा में लगे कर्मी पुलिस लाइन लौटे-एसपी,अमेठी जनपद से सभी कर्मी पुलिस लाइन पहुंचे-एसपी 

देवरिया-91 प्रत्याशियों के भाग का कल होगा फैसला,देवरिया में 2178829 मतदाता करेंगे मतदान,1630 मतदान केंद्र पर डाले जाएंगे वोट,11 हजार से अधिक मतदानकर्मी लगाए गए,बिहार राज्य की सीमा पर 18 रास्तों को किया सील,1190621 पुरुष,988138 महिला मतदाता डालेंगे वोट,देवरिया की 7 सीटों में 5 सपा,1 कांग्रेस,1 बीजेपी के पास 

इटावा-नहर में 2 नवजात शिशुओं के शव मिलने से हड़कम्प,पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,इकदिल थाना क्षेत्र के चितभवन के पास का मामला 

आगरा-ताजनगरी आगरा में फिल्म अभिनेता संजय दत्त का बयान-हमारे नाना-नानी यूपी के रहने वाले थे-संजय दत्त,फिल्म 'भूमि' की शूटिंग आगरा में होने से खुशी-संजय दत्त,फिल्म में आगरा, ताजमहल को बेहद अच्छे ढंग से दिखाया गया,आगरा में बनी फिल्म 'भूमि' लोगों को आएगी पसंद-संजय दत्त 

लखीमपुर-शहर में 3.30 से शाम 6 बजे तक कर्फ्यू में ढील,डीएम,एसपी समेत लोगों ने निकाला शांतिमार्च,लोगों की दिक्कतों को लेकर प्रशासन का फैसला

वाराणसी-क्राइम ब्रांच ने पकड़ा फर्जी दारोगा,वाराणसी कचहरी के पास से पकड़ा गया फर्जी दरोगा,पुलिस को तलाशी में यूपी पुलिस का फर्जी परिचय पत्र मिला,बाइक और 27,500 रुपया भी बरामद,कैंट थाने में दर्ज हुआ मुकदमा

हाथरस-स्कूल में छात्रा का शव मिलने से सनसनी,क्लास के पास जंगल में लटकता मिला शव,पुलिस मामले की छानबीन में जुटी,कांशीराम टाउनशिप प्राथमिक विद्यालय की घटना 

आगरा-सेल्फी के चक्कर में संजय दत्त से उलझे मीडियाकर्मी,बाउंसर ने मीडिया कर्मियों से की धक्कामुक्की,संजय दत्त के खिलाफ मीडिया कर्मी ने दी थाने में तहरीर,आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र का मामला 

लखनऊ-नाका खोया मंडी में एफडीए टीम का छापा,होली के मद्देनजर चल रही छापेमारी,मिलावटी खोया बेचने की आशंका पर छापा 
 
मथुरा-नंदगाँव बरसना की लठ्ठमार होली की तैयारी जोरों पर,ब्रज में छाने लगा होली का रंग,घर-घर में चल रही तैयारी,6 मार्च को बरसाना में होगी लट्ठमार होली 

अंबेडकरनगर-गाजीपुर में इंजीनियरों को हिरासत में रखने का मामला,घटना पर यूपी इंजीनियर्स एसोसिएशन ने जताया विरोध,जिलाधिकारी को इंजीनियरों ने सौंपा ज्ञापन 

मऊ-टेम्पो अनियंत्रित होकर पलटी,टेम्पो सवार एक दर्जन श्रद्धालु घायल,घायलों का जिला अस्पताल में चल रहा है इलाज,कोपागंज थाना छेत्र के शहरोज गांव की घटना

मथुरा-जीआरपी ने चार शातिर चोरों को किया गिरफ्तार,4 लैपटॉप,18 मोबाइल,7 तोले सोने के आभूषण बरामद,3 चाकू, 1 तमंचा भी बरामद,जीआरपी को मिली सफलता

लखीमपुर खीरी-कर्फ्यू में ढील होते ही युवकों ने किया हुड़दंग,हुड़दंग कर रहे युवकों पर पुलिस ने भांजी लाठियां,इमली चौराहे के पास युवक कर रहे थे नारेबाजी 

हमीरपुर-निर्माणाधीन कलेक्ट्रेट भवन का DM ने किया निरीक्षण,निर्माण कर रही संस्था को डीएम ने दिया नोटिस,15 दिनों में कार्य पूर्ण करने का दिया आदेश

चंदौली-एमपी सीएम शिवराज सिंह का बयान-'यूपी में विकास का रंग सपा,बसपा नहीं,BJP भर सकती','सपा सरकार में बलात्कार का आरोपी मंत्री बन बैठा है','यूपी में गुंडों का राज, गुण्डा राज को समाप्त करना है'

आज़मगढ़-बेकाबू कार दीवार तोड़कर घर में घुसी,ग्रामीण समेत 3 लोग घायल,अस्पताल रेफर,अहरौला थाना क्षेत्र के मदनपुर की घटना 

आज़मगढ़-करंट की चपेट में आने से युवक झुलसा,युवक गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया,महरागंज थाना क्षेत्र के सहदेवगंज की घटना

हाथरस-तेज़ रफ़्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार 2 युवकों को रौंदा,1 की मौके पर मौत,दूसरा गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर,सिकंदराराऊ क्षेत्र के अलीगढ़ रोड की घटना

कानपुर देहात-हाईवे पुलिस ने 10 ओवरलोड ट्रकों को किया सीज,थाना भोगनीपुर क्षेत्र का मामला 

नोएडा-NGT के आदेश का नोएडा ARTO डिपार्टमेंट पर नहीं असर,पुराने डीजल, पेट्रोल के कमर्शियल वाहनों को हटाने के थे आदेश,लेकिन 8000 वाहन रजिस्टर्ड होने के बावजूद लापरवाही,एआरटीओ को नहीं मिली सीज करने के लिए एक भी सिटी बस

आगरा-उत्तर प्रदेश ने हमें बहुत प्यार दिया-संजय दत्त,प्रेसवार्ता में संजय दत्त ने मांगी माफी,बाउंसर से मीडिया की झड़प पर मांगी माफ़ी,पीसी में साइकिल का ज़िक्र आने पर चौंके संजय दत्त,बोले मैं मोटरसाइकिल की बात कर रहा-संजय दत्त,आगरा शहर के लोग बहुत अच्छे- संजय दत्त 

ग़ाज़ीपुर-जनसभा में अमित शाह का बयान-राहुल बाबा सरकार के ढाई साल का हिसाब मांगते है-शाह,जनता उनसे 60 साल के काम का हिसाब मांग रही है-शाह,यूपी के दोनों शहजादे यूपी को लूटने के लिए एक हुए-शाह,अखिलेश पूछते हैं अच्छे दिन कब आएंगे-अमित शाह,11 मार्च को उत्तर प्रदेश के अच्छे दिन आ जाएंगे-अमित शाह,मोदी सरकार ने 93 योजनाएं भेजी
-अमित शाह,सपा की निकम्मी सरकार ने जनता तक योजनाएं नही पहुँचने दी,बहन जी गुंडागर्दी ख़त्म करने का दावा करती हैं-अमित शाह,उनके प्रत्याशी मुख्तार, अफ़ज़ाल की फोटो लेकर वोट मांग रहे,मैं दूसरों को गाली देकर वोट मांगने नही आया-अमित शाह,मैं यूपी की तस्वीर बदलने का खाका लेकर वोट मांग रहा-शाह,हम बगैर धर्म जाति पूछे लैपटॉप देंगे-अमित शाह,हम नौकरी में इंटरव्यू खत्म करेंगे-अमित शाह,बीजेपी सरकार किसानों का कर्ज माफ करेगी-अमित शाह,बीजेपी सरकार गन्ना किसानों का तुरन्त भुगतान करेगी
-शाह 

गोरखपुर-बीजेपी के फायर ब्रांड नेता महंत आदित्यनाथ का बयान-हम तीन तलाक के मुद्दे पर मुस्लिम महिलाओं के साथ हैं,उनके अधिकार से हम वंचित नहीं रख सकते-आदित्यनाथ,चुनाव आयोग से बुर्के वाली शिकायत पर बोले आदित्यनाथ,चुनाव में निष्पक्षता को देखते हुए की गई है शिकायत-महंत,आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन के लिए की है शिकायत,देश में तेजी से बढ़ रहा जनसंख्कीय असंतुलन-महंत,जनसंख्कीय असंतुलन किसी भी देश और राष्ट्र के लिए खतरा,काशी क्षेत्र में बीजेपी नेताओं के जमावड़े पर बोले आदित्यनाथ,पार्टी प्रत्याशियों की मांग के हिसाब से लगाये जा रहे हैं नेता,भारतीय जनता पार्टी का कोई कार्यकर्ता ही बनेगा सीएम

गोरखपुर-उत्तराखंड के पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक का बयान-उत्तरांखड में हम बनाने जा रहे हैं सरकार-निशंक,उत्तराखंड में बीजेपी के पास सीएम पद के लिए कई चेहरे,पूरे देश में खत्म हो रहा है कांग्रेस का आस्तित्व-निशंक,जिसको हमारा नेतृत्व कहेगा वहीं सीएम बनेगा-निशंक,हमारे लिए व्यक्ति नहीं पार्टी जरूरी-निशंक,भाजपा राज्य का विकास चाहती है-निशंक,उत्तराखंड और यूपी में मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है,जो भी नेतृत्तव कहेगा वो मैं करने को तैयार हूं-निशंक,पहले से ज्यादा जुनून मोदी जी को लेकर इस समय देश में है,सपा बसपा कांग्रेस ने यूपी को रसातल में पहुंचा दिया-निशंक,बीजेपी को लेकर लोगों में आशा का संचार है-निशंक,यूपी के विकास के लिए डबल इंजन की जरूरत है-निशंक,केन्द्र, राज्य में बीजेपी की सरकार बनने के बाद तेजी से होगा विकास

गोरखपुर-बुर्के वाले विवाद पर बोले रमेश पोखरियाल निशंक,तीन तलाक और बुर्के का विवाद अलग अलग है,कांग्रेस ने पचास सालों से मुस्लिमों को उभरने नहीं दिया,मुस्लिमों को बीजेपी के नाम पर डराया गया-निशंक,इस बार मुस्लिम भी मोदी जी को वोट कर रहे हैं-निशंक,कट्टर मुस्लिम देशों और पाकिस्तान में भी मोदी जी की गूंज है,लोकतंत्र की पवित्रता बनी रहे इसलिए आयोग से की शिकायत,पिछली बार पुरुष भी महिला के वेश में बुर्का पहन कर दे रहे थे वोट,बीजेपी की मांग पर नहीं होनी चाहिए राजनीतिककरण

मिर्जापुर-जनसभा में पीएम नरेंद्र मोदी का बयान-जहां भी जाता हूं,एक से बढ़कर एक रैलियां हो रही-मोदी,आज आपने भी अपने खुद के रिकार्ड तोड़े-मोदी,बीजेपी की सरकार बनना अब तय हो चुका है-मोदी,सपा-कांग्रेस-बसपा की मुक्ति का अवसर है-मोदी,उत्तर प्रदेश का चुनाव एक अवसर है-पीएम मोदी,यूपी अगर अलग देश होता तो दुनिया का 5वां देश होता-मोदी,जनसंख्या के हिसाब से देश का 5वां देश होता-मोदी,गरीबी मिट जाए तो भारत आगे बढ़ जाएगा-मोदी,अकेला उत्तर प्रदेश भारत को आगे ले जाने की ताकत रखता है-मोदी,आज नौजवानों के भविष्य का चुनाव है-पीएम मोदी,यूपी की बहन,बेटियों की सुरक्षा की गारंटी का चुनाव है-मोदी,गरीबी से मुक्ति दिलाने का प्रयास कौन करेगा-मोदी,जात-पात के भेद और वादों के खेल बहुत हुए-मोदी,आपका प्यार मैं कभी भूल नहीं सकता-पीएम मोदी,आपके काम से काम करने की प्रेरणा मिलती है-मोदी,सिर्फ काम को ढोल पीटने का फैशन बनाया है-मोदी,आजकल अखिलेश जी मुझे भी काम बताते है-मोदी,उनका हक बनता है काम बताने का-पीएम मोदी,बिजली का तार पकड़कर देखने को कहा है-मोदी

मिर्जापुर-जनसभा में पीएम नरेंद्र मोदी का बयान-27 साल से यूपी बेहाल के लोग गले लगते हैं-मोदी,खाट किसकी खड़ी होगी मुझे मालूम नहीं है-मोदी,खाट सभा में खटिया उठा ले गए थे लोग-मोदी,राहुल हाथ एक तार में लग गया था-मोदी,राहुल ने भी बताया था कि यहां बिजली नहीं आती-मोदी,राहुल ने कहा था ये यूपी है,तार में बिजली नहीं-मोदी,नए यार ने मिर्जापुर में इस बात का एकरार किया था-मोदी,अब क्या मुझे तार छूने की जरूरत है-पीएम मोदी,लेकिन अब जनता ने ऐसा तार बिछा रखा है-मोदी,11 मार्च को सपा-बसपा-कांग्रेस को करंट लगेगा-मोदी,खाट तो ले गए,खटिया भी खड़ी कर दो-पीएम मोदी,अखिलेश का काम या मिर्जापुर का पत्थर बोलता है-मोदी,आखिर मिर्जापुर के पत्थरों से बहन जी को नफरत क्यो-मोदी,जांच में राजस्थान से पत्थर लाने को बताया गया-मोदी,मिर्जापुर के पत्थरों को राजस्थान का बताया गया है-मोदी,सैफई में काम के लिए 13 साल इंतेजार नहीं करते-मोदी,मिर्जापुर में 13 साल से पुल बनने का इंतेजार-मोदी,चुनाव में इन्हे चुन-चुनकर साफ कर दीजिए-मोदी,मिर्जापुर को परेशान करने का परिणाम बता दो-मोदी

मिर्जापुर-जनसभा में पीएम नरेंद्र मोदी का बयान-मिर्जापुर में पीतल का उद्योग बर्बाद किया-पीएम मोदी,अगर उद्योग होता तो नौजवानों को बाहर न जाना पड़ता-मोदी,होनहार नौजवान को यूपी में नौकरी की गारंटी है क्या - मोदी,सरकारी भर्ती में जातिवाद का जहर घोला गया-मोदी,उत्तर प्रदेश को हर चीज का रेट लगा है-पीएम मोदी,थाने में शिकायत का रेट,पेंशन का रेट,राशन कार्ड का रेट,जिसके कारण गरीब आदमी मरता है-पीएम मोदी,उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार को जाना चाहिए-पीएम मोदी,भ्रष्टाचार के भी किसी ने 4 प्रकार बताए हैं-पीएम मोदी,नजराजाना,शुकराना,हकराना,जबराना चार प्रकार हैं-मोदी,यूपी टूरिज्म का हब है, पर सरकार को चिंता नहीं-मोदी,यूपी में टूरिस्ट आने लगे तो सभी का हित होगा-पीएम,यूपी के टूरिस्ट प्लेसेज को विकसित करना होगा-पीएम,यूपी में शक्तिशाली मानव सम्पदा भरी है- पीएम,गुजरात के गैस की पाइप लाइन गोरखपुर ला रहे हैं-पीएम,हजारों करोड़ की लागत से लगेगी गैस लाइन- पीएम,हम लोगों को घरों में नलके से गैस देंगे-प्रधानमंत्री,हम 5 वर्षों में यह काम पूरा करके दिखाएंगे-प्रधानमंत्री

मिर्जापुर-जनसभा में पीएम नरेंद्र मोदी का बयान-मैने लाल किले से शौचालय बनाने का ऐलान किया था-पीएम,मां-बहनों की सुरक्षा और सुविधा के लिए शौचालय बनाए-पीएम,शौचालय बनने से स्वच्छता अभियान सफल - प्रधानमंत्री,मेरे कहने पर लाखों लोगों ने गैस की सब्सिडी छोड़ी-प्रधानमंत्री,लोगों को मेरी सरकार की ईमानदारी पर भरोसा है-प्रधानमंत्री,हम गरीबों का बात नहीं गरीबों के लिए काम करते हैं-प्रधानमंत्री,गरीबी क्या होती है मुझे अच्छी तरह पता है-प्रधानमंत्री,मुझे गरीबी जानने के लिए कोई किताब नहीं पढ़ना है-प्रधानमंत्री,खेतो में भांति भांति के फर्टीलाइजर डाल दिए हैं- पीएम,केमिकल युक्त फर्टीलाइजर से खेतों को नुकसान हुआ-पीएम,हमने किसानों की खेती के लिए रोड मैप तैयार किया है-पीएम,अब किसान योजनाबद्ध तरीके से खेती करेगा-प्रधानमंत्री,खेत की जुताई से लेकर अनाज बिकने तक का खाका तैयार-पीएम,हम खेत की जांच कराकर खेत की जरूरत परखेंगे-पीएम,खेत की मिट्टी के हिसाब से फसल लगाने की सलाह देंगे-पीएम

मिर्जापुर-जनसभा में पीएम नरेंद्र मोदी का बयान-हमने खेतों की सिंचाई के लिए भी योजना बनाई है- प्रधानमंत्री,यूरिया के लिए लोगों को रात-रात भर लाइन लगानी पड़ती थी-पीएम,हमने यूरिया की कालाबाजारी पर रोक लगाने का इंतजाम किया-पीएम,अब समितियों और बाजारों में भरपूर यूरिया उपलब्ध है-पीएम,फसलों की बर्बादी के लिए फसल बीमा योजना लागू की-पीएम,11 मार्च को चुनाव के नतीजे आएंगे, बीजेपी की जीत होगी-पीएम,13 मार्च को विजय की होली का उत्सव मनाया जाएगा-पीएम,होगी के बाद बीजेपी की नई सराकर बनेगी-प्रधानमंत्री मोदी,कैबिनेट की पहली मीटिंग में किसानों के कर्ज माफी का निर्णय होगा-पीएम,बीजेपी को जिताइए हम 15 साल का काम 15 महीने में करेंगे-पीएम,आप लोग ऐसी सरकार बनाइए जो गरीबों के काम आए-प्रधानमंत्री,मै देश के गरीबो के लिए काम करना चाहता हूं-प्रधानमंत्री

जौनपुर-बीएसपी सुप्रीमो मायावती का जनसभा में बयान-इस चुनाव में आप को प्रदेश का भविष्य तय करना है-मायावती,बीजेपी इस चुनाव में पहले ही हार मान चुकी है-मायावती,सपा सरकार ने हमारी जनहित योजनाओं का नाम बदला-माया,नाम बदलकर हमारी योजनाएं ही चला रही है सपा-मायावती,मुलायम सिंह ने पुत्र मोह में शिवपाल को अपमानित किया-माया,आज समाजवादी पार्टी दो खेमों में बंट चुकी है- मायावती,सपा के दोनो खेमे एक दूसरे को हराने में जुटे हुए हैं-मायावती,मुस्लिम समाज के लोगों से अपील है कि बीएसपी को वोट दें-माया,अन्य किसी पार्टी को वोट दिया तो बीजेपी को फायदा होगा-माया,अब तो लोग बीजेपी को भारतीय जुमला पार्टी कहने लगे हैं-माया,क्यों कि ये लोग काम नहीं सिर्फ जुमलेबाजी ही करते हैं-मायावती,पीएम खुद को यूपी का गोद लिया बेटा बोलकर नाटक करते हैं-माया,यूपी में बीजेपी दागी और बागी नम्बर वन पार्टी बन गई है-मायावती,बीजेपी में भारी संख्या में दागो लोगों को टिकट दिया है-मायावती,पीएम ने अपना एक चौथाई वादा भी पूरा नहीं किया-मायावती

जौनपुर-बीएसपी सुप्रीमो मायावती का जनसभा में बयान-बीजेपी को अपने विरोधियों पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं-माया,पीएम बताएं नोटबंदी से कितना काला धन एकत्र हुआ- मायावती,बीजेपी आरएसएस के एजेंडे पर काम कर रही है-मायावती,बीजेपी आरक्षण को खत्म करने की साजिश कर रही-मायावती,बीजेपी की सरकार बनी तो ये आरक्षण खत्म कर देंगे-मायावती,बीएसपी ने मंडल कमीशन लागू कराने का प्रयास किया-मायावती,1989 में बीएसपी के तीन लोकसभा सदस्य जीते थे-मायावती,बीएसपी ने मंडल कमीशन लागू करने की शर्त पर समर्थन दिया-माया,हम बाबा साहब को भारत रत्न से सम्मानित करना चाहते थे-माया,बीएसपी के दबाव में वीपी सिंह सरकार ने मंडल कमीशन लागू किया-माया,मंडल कमीशन के खिलाफ बीजेपी के लोगों ने प्रदर्शन किया-मायावती,देश भर में जगह जगह बीजेपी वालों ने विरोध प्रदर्शन करवाया-मायावती,क्या आप लोग ऐसी बीजेपी को वोट देना पसंद करेंगे-मायावती,बीजेपी ने पिछले वर्ग के वोटों के लिए अपना प्रदेश अध्यक्ष बदला-मायावती,बीजेपी अगर सत्ता में आई तो दलितों का उत्पीड़न होगा-मायावती,बीएसपी अपर क्लास को भी आर्थिक आधार पर आरक्षण देगी-माया

जौनपुर-बीएसपी सुप्रीमो मायावती का जनसभा में बयान-बीजेपी अल्पसंख्यकों की शिक्षण संस्थाओं पर भी हमला कर रही है-माया,'अलीगढ़ मुस्लिम विवि,जामा मिलिया का अल्पसंख्यक दर्जा छीन रही है',बीजेपी के लोग किस्म किस्म की नाटकबाजी कर रहे हैं-मायावती,बीजेपी यूपी को नम्बर वन प्रदेश बनाने का झूठा वादा करते हैं-मायावती,यूपी में दूध दही की नदियां बनाने का भी झूठा वादा करते हैं-मायावती,जब पहले बीजेपी की सरकार थी तो ये सब काम क्यों नहीं किया-माया,यूपी में तब दूध दही की नदियां बीजेपी ने क्यों नहीं बहाई-मायावती,बीजेपी जब दिल्ली को नहीं संभाल पा रही तो यूपी को कैसे संभालेगी-माया,उत्तर प्रदेश दो दिल्ली से कई गुना बड़ा राज्य है-मायावती,बीजेपी मीडिया पर भी जीत का झूठा प्रचार करवा रही है-मायावती,चुनाव परिणाम आते ही सपा ऑक्सीजन पर चली जाएगी-मायावती,बची खुची कमी सीएम के चाचा शिपवाल पूरा कर देंगे-मायावती,सपा के जंगलराज से बचाने के लिए बीएसपी को जिताएं-मायावती,बीजेपी का अपनी जीत का दावा दिन में तारे देखने जैसा-मायावती,बीजेपी के लोगों में दलितों के प्रति हीन मानसिकता है-मायावती

जौनपुर-बीएसपी सुप्रीमो मायावती का जनसभा में बयान-अभी तक हर चरण में बीएसपी को भारी वोट मिले हैं-मायावती,बीजेपी-सपा-कांग्रेस दूसरे व तीसरे नम्बर के लिए लड़ रहे हैं-माया,हार की आशंका से बीजेपी ने गैस सिलेंडर के दाम बढाए-माया,बीच चुनाव में ही केंद्र सरकार ने गैस का दाम बढ़ा दिया-मायावती,बीएसपी की सरकार बनी तो जनहित के काम शुरू होंगे,बीएसपी की सरकार बनी तो जिलों के पुराने नाम बहाल होंगे-मायावती,बीएसपी बेरोजगारी भत्ता नहीं रोजगार दिलाएगी-मायावती,प्राथमिक स्कूलो में बच्चों को दूध,बिस्किट,चना,फल देगी-मायावती,दुखी और पीड़ित लोगों का एक लाख तक का कर्ज माफ होगा-माया,जमीनों से अवैध कब्जों को तत्काल हटवाया जाएगा- मायावती,अवैध कब्जा करने वालों को जेल भी भेजा जाएगा- मायावती,पूर्वांचल को अलग राज्य बनाने के लिए केंद्र पर दबाव बनाएंगे-मायावती,पूर्वांचल अलग राज्य बनेगा तो इस क्षेत्र का भी विकास होगा-मायावती,बुनकरों की समस्या का भी निराकरण किया जाएगा-मायावती,पुलिस प्रशासन को भी चुस्त दुरुस्त किया जाएगा-मायावती

लखनऊ-कल काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो,कल सुबह 9 बजे से BHU द्वार से निकलेंगे प्रधानमंत्री,रविदास गेट लंका,अस्सी,भदैनी,सोनारपुरा,मदनपुरा,गौदौलिया,बास फाटक तक जाएगा रोड शो,बाबा विश्वनाथ के दर्शन करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,चौक,निचिबाघ,मैदागिन,कोतवाली थाना तक रोड शो,विश्वेश्वरगंज से गुजरात विद्या मंदिर जाएगा रोड शो,काल भैरव के दर्शन भी करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम के रोड-शो को लेकर वाराणसी में उत्साह,जगह-जगह पीएम मोदी का स्वागत करेंगे काशीवासी

चंदौली-सीएम अखिलेश यादव का बयान,'प्रधानमंत्री पुलिस थानों को समाजवादी बता रहे',पुलिस वालों को सपा की मदद करनी चाहिए-अखिलेश,काशी में 24 घंटे बिजली आती है-अखिलेश यादव,आप लोग बिजली का तार मत छूना-अखिलेश यादव,हमने अपना 5 साल का रिपोर्ट कार्ड दिया-अखिलेश,केन्द्र तीन साल में विकास का काम बताए-अखिलेश

लखनऊ-लाल प्रताप यादव,राजदेव यादव सपा से निष्कासित,जौनपुर के मड़ियाहूं में प्रत्याशी के विरोध में लड़ रहे थे चुनाव,राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया निष्कासित

लखनऊ-छठे चरण के मतदान को लेकर सीईओ की प्रेस कॉन्फ्रेंस,7 जिलों की 49 विधानसभा सीटों पर कल डाले जाएंगे वोट,49 सीटों पर कुल मतदाताओं की संख्या 17286327,9478923 पुरुष,मतदाता, 7806416 महिला मतदाता,सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा मतदान,635 प्रत्याशी मैदान में,जिसमे 63 महिला उम्मीदवार,सबसे ज़्यादा मतदाता मऊ सदर में 441589 मतदाता
सबसे कम मतदाता बलिया के सिकंदरपुर में 285968,युवा मतदाता 232398, दिव्यांग मतदाता 85717,सबसे अधिक गोरखपुर शहर में 23 प्रत्याशी मैदान में,सबसे कम आज़मगढ़ शहर में 7 उम्मीदवार मैदान में,667 डिजिटल कैमरे,1081 वीडियो कैमरे लगाए गए,1781 जगहों पर वेब कॉस्टिंग कराई जा रही है-सीईओ,2007 माइक्रो ऑब्ज़र्वर,1221 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए,123 जोनल मजिस्ट्रेट,139 स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए,1186 क्रिटिकल पोलिंग स्टेशन,83286 मतदानकर्मी लगाए गए,निर्भीक वातावरण में चुनाव में कराना हमारा लक्ष्य-ADGLO,राष्ट्रीय, अंतराष्ट्रीय सीमाओं पर खास इंतेजाम किए गए-ADGLO,लखीमपुर खीरी में हालात सुधर रहे हैं-ADGLO

अंबेडकरनगर-बीजेपी सांसद योगी आदित्यनाथ का बयान,प्रदेश में भाजपा की पुर्ण बहुमत की सरकार बनेगी-योगी,सपा के कुशासन का अंत होगा-योगी आदित्यनाथ,सर्वाधिक उत्पीड़न की शिकायतें अंबेडकरनगर से मिलती-योगी,आज यूपी की पहचान अराजक प्रदेश के रूप में होती है-योगी 
किसानों और व्यापारियों की ज़मीन पर कब्जे हुए-योगी,सपा और बसपा ने प्रदेश में विकास नहीं किया-योगी,सपा-कांग्रेस गठबंधन अवसर वादी है-योगी आदित्यनाथ 

औरैया-थाने में तैनात सिपाही ने एसओ पर लगाया गंभीर आरोप,एसओ पर सिपाही की पत्नी से अवैध संबंध का आरोप,सिपाही की शिकायत पर एसपी ने दिए जांच के आदेश,अछलदा थाना क्षेत्र की घटना

पीलीभीत-लखीमपुर में वीडियो वायरल होने का मामला,डीएम ने जिले के 14 थानों में किया अलर्ट जारी

बरेली-विवाहिता की मिट्टी का तेल डालकर हत्या,परिजनों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप,शीशगढ़ क्षेत्र के बंजरिया गांव की घटना   

गोरखपुर-चुनाव ड्यूटी के दौरान असबदुला खां की मौत मामला,DM ने 5 लाख रुपए सहायता देने का किया ऐलान,चिल्लूपार क्षेत्र में लगी थी असबदुला खां की ड्यूटी

सहारनपुर-अवैध रूप से बने शॉपिंग कॉम्पलेक्स पर चला बुल्डोजर,विकास प्राधिकरण ने अवैध बिल्डिंग पर चलवाया बुल्डोजर,विकास प्राधिकरण की कार्यवाही का लोगों ने किया विरोध,दिल्ली रोड स्थित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

उन्नाव-तेज रफ्तार बोलेरों ने 2 बाइक सवारों को रौंदा,1 की मौत,1 की हालत गम्भीर,बांगरमऊ कोतवाली के मदारनगर की घटना

एटा-7 माह के मासूम के साथ विवाहिता को जिंदा जलाया,दोनों की हुई मौत,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप,एटा के पिलुवा थाना क्षेत्र के कंचन गड़ी की घटना

वाराणसी-अनियंत्रित ट्रक ने पैदल जा रहे दम्पति को कुचला,पत्नी की मौके पर मौत,पति की हालत गंभीर,कपसेठी थाना क्षेत्र के सकलपुर की घटना
 
औरैया-महिला ने गांव के 3 युवकों पर लगाया गैंगरेप का आरोप,आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने नहीं दर्ज किया मुकदमा,औरैया के दिबियापुर थाना क्षेत्र का मामला

बदायूं-पतंग उड़ाते समय छत से गिरकर बालक की मौत,कुंवरगांव थाना के गांव बाबट की है घटना

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me