जौनपुर ,05 मार्च ।जौनपुर जिले के सिगरामऊ थाना क्षेत्र में आज रोडवेज और ट्रक की टक्कर में बस सवार दो यात्रियों की मृत्यु हो गयी तथा 11 लोग घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार जौनपुर डिपो की बस तडके पांच बजे सुल्तानपुर से जौनपुर जा रही थी। सिंगरामऊ बाजार में विपरीत दिशा से आ रही ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस में सवार मिथिलेश पांडेय (36) और मैनेजर राय (34) की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी जबकि 11 अन्य यात्री घायल हो गए।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me