Blog

बुधवार, 15 मार्च 2017

वायुसेना का हेलिकॉप्टर चेतक बुधवार की सुबह कौशाम्बी जिले के एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त

इलाहाबाद में ट्रेनिंग के दौरान वायुसेना का हेलिकॉप्टर चेतक बुधवार की सुबह कौशाम्बी जिले के एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ये हादसा बम्हरौली एयरबेस स्थित ट्रेनिंग कैंप से तकरीबन एक किमी पहले गौसपुर कटौला गांव में सुबह 7.30 से 7.45 बजे के बीच हुआ। हालांकि इस हादसे में दोनों पायलट सुरक्षित बच गए। सेना ने घटना की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए हैं।

बम्हरौली स्थित बेसिक फ्लाइंग ट्रेनिंग स्कूल में थल सेना के जवानों को उड़ान का प्रशिक्षण दिया जाता है। एयरफोर्स के ट्रेनर पायलट थलसेना के प्रशिक्षु को बुधवार सुबह हेलीकॉप्टर उड़ाना सिखा रहे थे। इस दौरान हेलीकॉप्टर का इंजन फेल हो गया।

पायलट ने आपातकालीन लैंडिंग का निर्णय लिया लेकिन जमीन ऊबड़-खाबड़ होने के कारण वह कौशाम्बी जिले के पिपरी थानाक्षेत्र के गौसपुर कटौला गांव के खेत में पलट गया।

सेना के पीआरओ कैप्टन बीबी पांडेय ने बताया कि निंग कैंप के एक किमी पहले इमर्जेंसी लैडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर पलटा है। शुरूआती रिपोर्ट में इंजन फेल होने की सूचना मिली है। हालांकि सेना ने दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए हैं। सुबह 6 बजे उड़ान भरने के बाद 7 से 7.15 बजे के बीच हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आई।

पास ही था गैस का गोदाम, बच गया बड़ा हादसा 
हेलीकॉप्टर दुर्घटना में बड़ी घटना होने से बच गई। दरअसल जिस जगह हेलीकॉप्टर गिरा वहीं बगल में गैस का गोदाम था। यदि हेलीकॉप्टर थोड़ा आगे गोदाम में गिर जाता तो बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता। गांव के नरेश पाल के अनुसार सुबह दुर्घटना की खबर मिलते ही वे मौके पर पहुंचे लेकिन सेना ने पास जाने से रोक दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me