Blog

शनिवार, 25 मार्च 2017

तीखी आवाज उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें


लखनऊः पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बयान- एंटी रोमियो दल से युवा परेशान किए जा रहे, ये सरकार सिर्फ झाड़ू मार रही है, सीएम योगी उम्र में तो बड़े हो सकते हैं पर काम में पीछे हैं, 2022 में सपा की सरकार बनाएंगे.

दिल्लीः नमामि गंगा के तहत उत्तराखंड को 877 करोड़ की मंजूरी, 20 प्रस्तावों को हाल ही में केंद्र ने दी मंजूरी, सीएम त्रिवेंद्र ने पीएम, उमा भारती का आभार व्यक्त किया.

लखनऊः पूर्व सीएम अखिलेश ने ईवीएम पर उठाया सवाल- कहा- पोस्टल से जीते, ईवीएस से हारे बात समझ नहीं आई बात.

लखनऊः नेशनल वॉयस की खबर का बड़ा असर- नकल 'महोत्सव' के बाद हरकत में आई सरकार, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण कर बोर्ड परीक्षा का लिया जायजा.

लखनऊः केजीएमयू वीसी प्रो रविकांत का बयान-‘सीएम ने केजीएमयू में सुधार व एसिड अटैक पीड़िता के इलाज के आदेश दिए’.

लखनऊः केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का बयान- एंटी रोमियो दल पर सीएम से बात हुई, सीएम ने कहा बेवजह किसी को परेशानी नहीं.

दिल्लीः 15,16 अप्रैल को भुवनेश्वर में होगी बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, प्रधानमंत्री, अमित शाह बैठक में होंगे शामिल, कार्यकारिणी बैठक में सभी सांसद होंगे शामिल.

देहरादूनः सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का बयान-'शिकायतों और सुझावों के लिए विकसित करेंगे सिस्टम, सेंटर्स में 24 घंटे शिकायत/सुझाव देने की होगी व्यवस्था, दो घंटे में शिकायत/सुझाव पर होगा काम'. 

कानपुरः हिन्दू युवा वाहिनी ने अमेरकी अखबार न्यूयार्क टाइम्स का पुतला फूंका, पीएम और यूपी के सीएम को मुस्लिम विरोधी बताया था, बर्रा के बाईपास चौराहे पर फूंका पुतला.

रामपुरः महिला पुलिस ने मनचलों की क्लास ली, उठक-बैठक करवाकर मनचलों को दी चेतावनी, कोतवाली के महिला कॉलेज के सामने का मामला.

हरदोईः युवक की हत्या के मामले में नया मोड़, सट्टे की रकम के लिए दोस्त ने ही की हत्या, शहर कोतवाली के चरौली का मामला.

देहरादून: उत्तराखंड में 5 सीओ के तबादले, रायमन सिंह नबियाल सीओ नैनीताल, मिथलेश कुमार सिंह सीओ चमोली, मनोज कुमार कत्याल सीओ हरिद्वार,राजीव मोहन सीओ देहरादून, हिमांशु शाह सीओ ऊधमसिंहनगर बनाए गए।

लखनऊ:  सीएम योगी आदित्यनाथ ने एयरपोर्ट पर वीआईपी लाउंज में राज्यपाल राम नाईक से की भेंट, राज्यपाल गोरखपुर दौरे से वापस लौटे थे।

गोरखपुर: सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता है पीएम मोदी, यूपी ने बीजेपी को प्रचंड बहुमत दिया है, प्रचंड बहुमत से यूपी का विकास होगा, लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा, मेरे साथ आप सबकी जिम्मेदारी बढ़ती है, यूपी के लोग रोजगार के लिए बाहर जाते थे, माताएं-बहनें यूपी में परेशान थीं, यूपी में विकास के लिए किसी से भेदभाव नहीं, गांव,किसान और गरीब के लिए तत्परता से काम, मजहब के नाम पर भेदभाव नहीं होगा, यूपी की हर समस्या का समाधान होगा, न्याय,सुरक्षा की गारंटी के लिए सहयोग चाहिए, कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए एक लाख का अनुदान, जोश में होश खोने की स्थिति नहीं आनी चाहिए-योगी। 

लखनऊ: मोहसिन रजा ने अमीर मुस्लिम परिवारों से हज सब्सिडी छोड़ने की अपील की, सबका साथ-सबका विकास में भागीदारी बढ़ेगी, मुस्लिमों के सब्सिडी छोड़ने से भागीदारी बढ़ेगी।

लखनऊ: नई सरकार आते ही एनआरएचएम घोटाले के आरोपी बाबू सिंह कुशवाहा पर आय से अधिक मामले में केस दर्ज।

आगरा: नेहरू नगर कोठी पर तेल माफिया मनोज गोयल को मुनादी के बाद कुर्की से पूर्व का नोटिस चस्पा, गिरफ्तारी न होने पर आलीशान कोठी की होगी कुर्की।

मेरठ: 23 मार्च को पुलिस को चेकिंग में मिला 1.8 करोड़ रुपया, ट्रेजरी में भिजवाया रुपयों से भरा बक्सा, एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी का बताया जा रहा था पैसा, 3 दिन बाद भी रुपयों के संबंधित कोई कागजात नहीं मिले।

रामनगर: वन कर्मचारी की कल हत्या का मामला, 4 वन अधिकारियों पर प्रशासन की कार्रवाई, रामनगर सीओ मिथलेश कुमार, डीएफओ ट्राई वेस्ट, एसडीओ, रेंज अधिकारी भी तत्काल हटाए गए।

बुलंदशहर: बराल चौकी क्षेत्र में पिकअप और कार की टक्कर में 13 घायल, हादसे की चपेट में आई दर्जनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त, 5 गंभीर घायल हायर सेंटर किए गए रेफर।

ग्रेटर नोएडा: दादरी स्थित बीआरसी खण्ड में सरकारी शिक्षकों पर नहीं दिख रहा असर, प्रशिक्षण केंद्र में 21 शिक्षक हाजिरी लगाकर नदारत, 30 शिक्षकों को लेनी थी आईटी की ट्रेनिंग।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me