Blog

गुरुवार, 30 मार्च 2017

तीखी आवाज़ पर ब्रेकिंग समाचार


लखनऊ-महोबा रेल हादसे पर डीजी रेलवे गोपाल गुप्ता का बयान-पूरे हादसे में 43 लोग हुए घायल,मौत की खबर नहीं-गोपाल,'7 डिब्बे पटरी से उतरे,सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया',मौके पर आईजी जीआरपी इलाहाबाद,डीआईजी रेंज बांदा मौजूद,पूरे इलाके को घेर कर मौके पर की जा रही है जांच-डीजी रेलवे,रेल हादसे पर डीजी रेलवे गोपाल गुप्ता का बड़ा बयान,फिलहाल कोई आपराधिक षडयंत्र की आशंका नहीं-गोपाल,अंडरपास के रेलवे लाइन क्षतिग्रस्त होने की आशंका-डीजी रेलवे,रेलवे की टेक्निकल टीम कर रही मामले की जांच-डीजी रेलवे,आपराधिक साजिश होने से डीजी गोपाल ने किया साफ इनकार 

लखनऊ-महोबा ट्रेन हादसे पर ADG एलओ दलजीत चौधरी का बयान-घटना के बाद से डीजीपी मुख्यालय सक्रिय-दलजीत चौधरी,एटीएस फॉरेंसिक की टीमों को जांच के लिए भेजा गया-एडीजी,राहत कार्य के लिए एनडीआरएफ की टीम भी रवाना-एडीजी,ट्रेन हादसे की जांच रेलवे पुलिस करेगी-एडीजी एलओ,जीआरपी से जांच रिपोर्ट के बाद होगी आगे कार्रवाई-एडीजी

लखनऊ-महोबा में महाकौशल एक्सप्रेस रेल हादसे का मामला,डीजी रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर,9454401688 पर सीधे दें सूचना-डीजी रेलवे,हादसे से जुड़ी जानकारी और मदद के लिए हेल्पलाइन जारी

लखनऊ-महोबा रेल दुर्घटना पर स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह का बयान-चिकित्सकों को अस्पताल में मौजूद रहने के दिए आदेश-सिद्धार्थनाथ,घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए 21 एंबुलेंस को लगाया-सिंह,अबतक 38 घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया-सिंह,हादसे में अबतक नहीं हुई किसी यात्री की मौत-सिद्धार्थनाथ सिंह

लखनऊ-महोबा रेल हादसे में UP सरकार ने मुआवजे का किया ऐलान,गंभीर को 50 हजार,आंशिक घायलों को 25 हजार की घोषणा,मुख्यमंत्री के आदेश पर स्वास्थ्य मंत्री महोबा के लिए रवाना,अपर मुख्य सचिव भी हेलीकॉप्टर से महोबा रवाना हुए

इलाहाबाद-महोबा रेल हादसे के बाद कई ट्रेने कैंसिल,ट्रेन नम्बर 22447,51822,54159 कैंसिल,ट्रेन नम्बर 51808,51805,51821 भी रद्द की गई

इलाहाबाद-महोबा में महाकौशल एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला,जीएम दुर्घटना स्थल के लिए हुए रवाना ,जीएम के साथ कई वरिष्ठ अधिकारी,सीपीआरओ मौजूद ,जीएम दुर्घटना स्थल का करेंगे निरीक्षण ,इलाहाबाद जंक्शन से जीएम स्पेशल घटना स्थल के लिए रवाना 

इलाहाबाद-महोबा में महाकौशल एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला,एडीआरएम दुर्घटना राहत ट्रेन के साथ घटना स्थल पहुंचे ,बांदा से भेजी गई दुर्घटना राहत ट्रेन,बचाव कार्य जारी ,रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नम्बर,मथुरा-0565-2402008, 2402009,इलाहाबाद-0532-1072, 2408149,कानपुर-0512-1072, 2323015,2323016,2323018

बांदा-महोबा में महाकौशल एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला,हादसे के चलते मानिकपुर-झांसी पैसेंजर ट्रेन रद्द,बांदा से घटना स्थल के लिए 6 एंबुलेंस भेजी गई,बांदा रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नम्बर-05192-227634  

रायबरेली-जंगल में लापता बच्ची का शव मिलने से हड़कम्प,रेप के बाद हत्याकर शव फेंकने की आशंका,शहर कोतवाली के मटिहा इलाके में मिला शव

बाराबंकी-पति के तलाक देने से परेशान महिला ने की आत्महत्या,10 साल से पति के खिलाफ कोर्ट में लड़ रही थी मुकदमा,तीन तलाक देने के बाद पति आज कर रहा था दूसरी शादी,घर के बाहर पेड़ में फंदा से फांसी लगाकर की आत्महत्या,नगर कोतवाली के मझपुरवा इलाके की घटना

हमीरपुर-ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत,ट्रक चालक मौके से ट्रक लेकर हुआ फरार,सदर कोतवाली के जयपुरिया स्कूल के पास की घटना

वाराणसी-समय पर मुकदमा न लिखने पर रामनगर थाना प्रभारी लाइन हाजिर,एसएसपी ने मुकदमा लिखने में लापरवाही पर किया सस्पेंड

बहराइच-प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी,25 प्रशिक्षु पुलिसकर्मी घायल,सीएचसी में कराए गए भर्ती,चुनार से फायरिंग के प्रशिक्षण से लौट रहे थे प्रशिक्षु कर्मी,पयागपुर थाना क्षेत्र के पंडितपुरवा के पास हुआ हादसा 

बिजनौर-गंगा नदी में नांव पलटने का मामला,लापता महिला का गोताखोरों ने निकाला शव,4 बहे लोगों को गंगा नदी में बचाया गया,नांव पर बैठकर 29 लोग कर रहे थे नदी पार,मंडावर थाना क्षेत्र के बालावाली क्षेत्र की घटना 

वाराणसी-जी-20 की फ्रेमवर्क वर्किंग ग्रुप के सदस्यों ने किया निरीक्षण,सारनाथ के धम्मेख स्तूप का निरीक्षण,पर्यटन स्थलों को भी देखा 

बरेली-दो कारों की टक्कर में 4 लोग घायल,घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती,नवाबगंज थाना क्षेत्र के पीलीभीत रोड की घटना
  
जौनपुर-संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत,परिजनों ने दबंगों पर लगाया हत्या का आरोप,मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव की घटना

जौनपुर-नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत,1 गंभीर रुप से घायल,पीएचसी में कराया भर्ती,मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के रजमल गांव की घटना 

गाजियाबाद-दो पक्षों में चले लाठी डंडे,आधा दर्जन लोग घायल,टावर को लेकर दो पक्षों में चल रहा था विवाद,लोनी बार्डर क्षेत्र के गोविंद टाउन चौराहे की घटना

लखनऊ-शकुंतला मिश्रा विश्वविद्यालय में आज से संगोष्ठी का आयोजन,मंत्री ओम प्रकाश
राजभर,लक्ष्मीनारायण चौधरी होंगे मुख्य अतिथि,कुलपति डॉक्टर निशीथ राय करेंगे संगोष्ठी की अध्यक्षता

हापुड़-महोबा हादसे के बाद भी नहीं जागा रेलवे प्रशासन,पिलखुवा रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक के टूटे हैं क्लिप,रेलवे की लापरवाही से कभी भी हो सकता बड़ा हादसा,प्रतिदिन क्षतिग्रस्त ट्रैक से गुजरती हैं दर्जनों ट्रेनें

कौशाम्बी-महिला के खाते से उचक्कों ने की ऑनलाइन शॉपिंग,पीड़ित महिला ने थाने में दर्ज कराई मामले की शिकायत,मंझनपुर थाना क्षेत्र के नारा गांव की है पीड़ित महिला 

लखनऊ-महोबा में हुए रेल हादसे का मामला,डीजी रेलवे गोपाल गुप्ता मौके के लिए रवाना,डीजी ने एटीएस आईजी से की फोन पर बात ,डीजी ने आईजी एटीएस को मौके पर जाने को कहा

महोबा में हुए रेल हादसे का मामला,जीएम रेलवे इलाहाबाद मौके पर पहुंचे,आईजी आरपीएफ भी महोबा में मौजूद,जिला अस्पताल में घायलों का जाना हाल

दिल्ली-मीटबंदी को लेकर नरेश अग्रवाल ने यूपी सरकार पर बोला हमला,विशेष संप्रदाय के लोगों को किया जा रहा परेशान-नरेश अग्रवाल,अवैध बूचड़खानों के फेर में छोटे दुकानदारों को किया जा रहा परेशान
,6 महीने बाद यूपी सरकार को घेरने की रणनीति बनाई जाएगी-नरेश,विपक्ष जनता की हर समस्या को उठाएगा-नरेश अग्रवाल

बुलंदशहर-नहर के पास मवेशी का शव मिलने का मामला,ग्रामीणों ने लगाया जाम,पुलिस मौके पर,अरनिया थाना क्षेत्र के रनियावली नहर की घटना 

बुलंदशहर-नहर के पास मवेशी का शव मिलने का मामला,ग्रामीणों ने लगाया जाम,पुलिस मौके पर,अरनिया थाना क्षेत्र के रनियावली नहर की घटना 

दिल्ली-केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने GST बिल पास होने पर जताई खुशी,लोकसभा में GST बिल पास होना एतिहासिक कदम-संतोष गंगवार,'PM मोदी के नेतृत्व में अब लोगों को मिल रही आर्थिक आजादी',यूपी में योगी सरकार बेहतर दिशा में आगे बढ़ रही है-संतोष गंगवार

इलाहाबाद-महोबा रेल हादसे में जीएम नार्थ ने दिए जांच के आदेश,सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड ऑफीसर्स कमेटी करेगी जांच,एम.सी चौहान है जीएम नार्थ सेन्ट्रल रेलवे

इलाहाबाद-महोबा रेल हादसे का मामला,इलाहाबाद-झांसी पैसेंजर रेलवे रद्द

वाराणसी-2 दिन पहले गोलीकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार,दो तमंचा और दो बाइक भी बरामद ,लंका थाना क्षेत्र के मदरवा की घटना 

लखनऊ-महोबा में हुए ट्रेन हादसे का सीएम योगी ने लिया संज्ञान,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ली मामले की जानकारी,सीएम ने पूरे मामले की गंभीरता से जांच के दिए आदेश,आईजी एटीएस असीम अरुण मौके पर भेजे गए,डीजी रेलवे गोपाल गुप्ता भी महोबा पहुंच रहे हैं,सीएम ने लिया संज्ञान तो लखनऊ में बैठे अफसर महोबा भागे 

लखनऊ-उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा नकल को लेकर अफ़सरों पर बिफरे,बोर्ड परीक्षा में अब तक 5.25 लाख नकलचियों नें परीक्षा छोड़ी,4 प्रबंधकों, 327 केन्द्र व्यस्थापकों के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज,178 कक्ष निरीक्षकों,111 केंन्द्र व्यवस्थापकों के विरुद्ध भी मुक़दमा,70 नकलचियों के ख़िलाफ़ भी FIR,600 कक्ष निरीक्षक बदले गये,54 सेंटरों पर निरस्त की गई परीक्षा,57 बोर्ड परीक्षा सेंटर रद्द किये

ग्रेटर नोएडा-केन्या की छात्रा से मारपीट का मामला निकला फ़र्ज़ी,गौतमबुद्धनगर के एसएसपी ने मामले में की प्रेस कॉंफ्रेंस,केन्या की छात्रा के लगाए गए आरोप गलत-एसएसपी,कैब ड्राइवर ने छात्रा को उसके मित्र के पास छोड़ा-एसएसपी,ड्राइवर ने बताया रास्ते में छात्रा से कोई मारपीट नहीं हुई-SSP,केन्या की छात्रा ने पुलिस को गलत जानकारी दी-एसएसपी,केन्या की छात्रा दिमागी रूप से बीमार है-एसएसपी,'केन्या के प्रतिनिधिमंडल ने FIR वापस लेने की बात कही'

इलाहाबाद-यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल की शिकायत पर कार्रवाई,अब तक 32 केंद्रों की अलग-अलग विषयों की परीक्षाएं निरस्त,10 परीक्षा केंद्रों को डिबार किये जाने की हुई संस्तुति,3 केंद्रों के उत्तर पुस्तिकाओं की स्क्रीनिंग किये जाने की संस्तुति,इलाहाबाद 9,अलीगढ़ 2,मऊ 3,फतेहपुर में 1 केंद्र की परीक्षा निरस्त,जौनपुर में 3,बहराइच में 1,बस्ती में 1,औरैया 2 केंद्रों की परीक्षाएं निरस्त,भदोही 2,ग़ाज़ीपुर 1,फर्रुखाबाद 1,आजमगढ़ में 5 पर परीक्षा निरस्त,गोंडा में 1 केंद्र पर अलग अलग प्रश्नपत्रों की परीक्षाएं की गयीं निरस्त

लखनऊ-विधानसभा अध्यक्ष होंगे एचएन दीक्षित,विधानमंडल दल की बैठक में लगी मुहर 

लखनऊ-सीएम योगी की विधायकों,मंत्रियों को नसीहत,अपने आचरण में सुधार करने की दी नसीहत,अधिकारी व जनता को नहीं दें धमकी व धौंस,लाल बत्ती, हूटर का इस्तेमाल विपरीत परिस्थितियों में हीं करें,हूटर का इस्तेमाल बंद करें मंत्री और विधायक-सीएम,विधायकों को सिखाए सरकार चलाने के तौर तरीके 

महोबा-ट्रेन हादसे के बाद घटनास्थल पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री,जांच में ट्रैक का एक हिस्सा टूटा मिला-सिद्धार्थनाथ सिंह,ट्रैक क्यों टूटा इसकी जांच होगी-सिद्धार्थनाथ सिंह,जांच के बाद पता चलेगा ट्रैक कैसे टूटा-सिद्धार्थनाथ सिंह,पहले की घटनाओं की जांच NIA कर रही-सिद्धार्थनाथ सिंह,ट्रेन डिरेल कराना साजिश हुई तो कड़ी कार्रवाई होगी-सिंह,घायलों को राज्य सरकार की तरफ से मदद-सिद्धार्थनाथ सिंह

बांदा-मुख्तार अंसारी की जेल शिफ्टिंग का मामला,जिला प्रशासन ने शासन को शिफ्ट न करने के लिए लिखा पत्र,मुख्तार की पर्याप्त सुरक्षा न होने का पत्र में दिया गया हवाला ,लखनऊ जेल से आज मंडलकारागार बांदा में होनी है शिफ्टिंग

आजमगढ़-दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे 4 मुन्नाभाई पकड़े गए,कृष्णन PG कालेज में मुन्नाभाई दे रहे थे BA की परीक्षा,तरवां थाना क्षेत्र के श्री कृष्णन पीजी कॉलेज का मामला

लखनऊ-हिस्ट्रीशीटर का मददगार दरोगा हो गया सस्पेंड,एसएसपी ने माल के दरोगा जगपाल को सस्पेंड किया ,दरोगा से तंग युवक ने किया था आत्महत्या का प्रयास,हिस्ट्रीशीटर पर दर्ज केस में बना रहा था सुलह का दबाव 

महोबा-स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह पहुंचे महोबा,जिला अस्पताल में जाना घायलों का हाल,दो गंभीर घायलों को 50-50 हजार की मदद,सभी 45 घायलों 25-25 हजार की सहायता 

लखनऊ-महिला की लाठी डंडो से पीट पीटकर हत्या,महिला के साथ रेप के बाद हत्या की आशंका,गोसाईगंज के बाजपुर गांव में घटना से हड़कम्प

आगरा-तेल माफिया मनोज गोयल पर थी किसकी मेहरबानी?,बिना मानकों के कैसे दी गई गोयक के पेट्रोल पंपों को NOC,NOC जारी करने वाले अधिकारियों पर कब होगी कार्रवाई?,भ्रष्टाचार के खेल में गोयल को मिला नेताओं,अधिकारियों का संरक्षण,डीएम ने गोयल के 7 पेट्रोल पंपों की एनओसी की है रद्द

बाराबंकी-दो बाइकों की टक्कर में तीन घायल,हाईस्कूल परीक्षा के दो छात्र भी घायल,दरियाबाद थाने के भिटरिया की घटना 

बाराबंकी-वन विभाग के अफसरों की भूमिका की होगी जांच,हरे पेड़ों की अवैध कटान के चलते जांच के आदेश,दरियाबाद,टिकैतनगर,रामनगर में पेड़ों की कटान 

लखनऊ-पीएम नरेंद्र मोदी का 2 अप्रैल को इलाहाबाद दौरा,प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर वीडियो कॉंफ्रेंसिंग आज ,इलाहाबाद प्रशासन के साथ 12 बजे मुख्य सचिव की वीसी,वीसी में डीजीपी,एडीजी एलओ,एडीजी सिक्योरिटी होंगे शामिल,अन्य विभागों के प्रमुख सचिव भी वीडियो कॉंफ्रेंसिंग में रहेंगे मौजूद

गोंडा-स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर महिला ने बच्चे को दिया जन्म,12566 बिहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस से यात्रा कर रहा था दम्पत्ति,गोंडा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोककर कराई गई डिलीवरी

भदोही में हाईस्कूल की साइंस की परीक्षा निरस्त,सामूहिक नकल में दो केन्द्रों की परीक्षा निरस्त,23 मार्च को साइंस के पेपर में हुई थी सामूहिक नकल,डा. लोहिया इंटर कालेज सागरपुर बवई की परीक्षा निरस्त,शारदा मिश्र इंटर कालेज बिसौली कृपालपुर का मामला,माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव के निर्देश पर कार्रवाई 

बदायूं-नगर पालिका इंटर कालेज में नकल कराते पकड़े गए शिक्षक,सचल दल टीम ने केंद्र पर नकल कराते कई शिक्षकों को पकड़ा,खिड़की और मोबाइल फोन से छात्रों नकल कर रहे थे शिक्षक,DIOS ने 6 टीचरों की खिलाफ थाना अलापुर में दी तहरीर,सामाजिक विज्ञान हाईस्कूल और उर्दू इंटर की हो रही थी परीक्षा  

अयोध्या विवाद मामला,हिंदू पक्षकार महंत धर्मदास दिल्ली रवाना,SC के मुख्य न्यायाधीश से करेंगे मुलाकात,अयोध्या मामले में पेश करेंगे नया फार्मूला

गोरखपुर-सड़क किनारे युवक का शव मिलने से हड़कम्प,बारात जाने के लिए घर से निकला था युवक,गुलरिहा थाना के करमहा गांव की घटना

लखनऊ-नवरात्रि पर्व का आज तीसरा दिन,मंदिरों में किए जा रहे विशेष आयोजन,चौक के बड़ी काली मंदिर में मां का भव्य श्रृंगार,मंदिर में मखानों से किया गया मां का श्रृंगार,छोटी काली,संतोषी मां मंदिर में भी भव्य आयोजन

लखनऊ-बीएड आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई,अब 5 अप्रैल तक किया जा सकता है बीएड के लिए आवेदन,3 मई को एलयू कराएगा बीएड प्रवेश परीक्षा 2017,बीएड प्रवेश परीक्षा 3 लाख से ज्यादा आवेदन हो चुके,lubed.nic.in पर ऑनलाइन किया जा सकता है आवेदन

बरेली-पति और पत्नी का बीच सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा,दोनों ने शराब के नशे में बीच रोड पर किया हंगामा,नशे में पत्नी ने पति की दौड़ा दौड़ाकर की पिटाई,दोनों को नशे की हालत में पुलिस ने हिरातस में लिया,शहर कोतवाली इलाके के चौपला रोड का मामला

वाराणसी-नर्सिंग की छात्राओं का DM कार्यालय पर प्रदर्शन,संतुष्टि अस्पताल की डायरेक्टर पर धोखाधड़ी का आरोप,छात्राओं ने डायरेक्टर रितु गर्ग पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप,जिलाधिकारी से छात्राओं ने लगाई न्याय की गुहार

ग्रेटर नोएडा-अफ़्रीकी छात्रों के साथ मारपीट करने का मामला,कासना पुलिस ने आरोपी जतन भाटी को किया अरेस्ट

फर्रुखाबाद-बाघ के हमले में दो लोगों के घायल होने का मामला,बाघ को पकड़ने के लिए वन विभाग लापरवाह,लखनऊ से टीम आने का अफसर कर रहे बहाना,वन विभाग के अफसर कर रहे बड़ी घटना का इंतजार,नवाबगंज थाना क्षेत्र के सिरमौरा गांव में दहशत 

वाराणसी-युवक को गोली मारने का मामला,पुलिस ने 3 आरोपियों को  किया गिरफ्तार,पुलिस ने 2 बाइक,2 तमंचे किए बरामद,लंका थाना क्षेत्र के गड़वाघाट की घटना

इटावा-गृह कलह में महिला ने आग लगाकर दी जान,परिजनों ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप,इटावा के चौबिया थाना क्षेत्र का मामला 

औरैया-मामूली विवाद में दबंगों ने प्रधान को पीटकर किया घायल,गंभीर हालत में घायल प्रधान को सैफई रेफर किया गया,बिधूना कोतवाली क्षेत्र के डोडापुर गांव की घटना

लखनऊ-आज दोपहर 1 बजे विधानसभा अध्यक्ष का होगा चुनाव,विधानसभा में सभी विधायकों की मौजूदगी में होगा चुनाव,बीजेपी विधायक हृदय नारायण दीक्षित ने किया है नामांकन,हृदय नारायण दीक्षित का निर्विरोध चुना जाना तय,दोपहर 2 बजे सभी विधायकों के लिए लंच की भी व्यवस्था 

अमरोहा-चूल्हे की चिगांरी से 59 घर जलने का मामला,पीड़ितों ने प्रशासन से लगाई मदद कि गुहार ,प्रशासन पर मदद न करने का आरोप,हसनपुर के सतेड़ा मड़इया की घटना  

महोबा-स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह का बयान-एटीएस को अहम सबूत मिले-सिद्धार्थनाथ,रेल हादसे के अहम सबूत मिले हैं-सिद्धार्थनाथ,आतंकवादी साजिश की भी हो रही जांच-सिद्धार्थनाथ,घटनास्थल रवाना हुए स्वास्थ्य मंत्री 

इटावा-तालाब पर दबंगों का कब्जा,शिकायतों के बाद हो रही कार्रवाई की खानापूर्ति,गांव के प्रधान ने कर रखा तालाब पर कब्जा,जसंवतनगर थाना क्षेत्र के महलई गांव की घटना

कासगंज-दुष्कर्म के आरोपी को 7 साल की सजा का ऐलान,घर में घुसकर महिला के साथ किया था दुष्कर्म,एडीजे प्रथम ने आरोपी को सुनाई 7 साल की सजा

मेरठ-नेशनल हॉकी की रेफरी बनीं मेरठ की शिवानी,हॉकी के शानदार सफर में मेरठ ने नया मुकाम हासिल किया,15 अप्रैल से होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रेफरी होंगी शिवानी,2010 में शिवानी का नेशनल हॉकी महिला टीम में चयन

बांदा-दबंग ने 5 ग्रामीणों को लाठी-डंडों से पीटा,थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी फरार,दबंग पर एक दर्जन से अधिक मामले हैं दर्ज,तिंदवारी थाना क्षेत्र के अमलीकौर गांव का मामला

दिल्ली-अयोध्या राम मंदिर विवाद मामले में फिर आया नया मोड़,मुख्य पक्षकार हाशिम अंसारी के बेटे इकबाल ने लिखी चिट्ठी,सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को इकबाल ने लिखी चिट्ठी,सुब्रमण्यम स्वामी की अर्जी का पत्र लिखकर किया विरोध,अयोध्या मामले में कल होनी है सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

इलाहाबाद-बंद घर में संदिग्ध हालत में आग लगने से हड़कम्प,दमकल की गाड़ी मौके पर आग बुझाने में जुटी,इलाहाबाद के नैनी इलाके में लगी आग

अलीगढ़-DS कालेज चीफ प्रॉक्टर का छात्रों ने फूंका पुतला,छात्र को भगवा पगड़ी बांधकर आने से रोका था ,एबीवीपी ने भी जताया विरोध,कालेज के गेट के सामने किया प्रदर्शन,चीफ प्राक्टर को हटाने की मांग की 

बस्ती-सीएम योगी के आदेश का दिखने लगा असर,जिले की 26 सड़कों की डीएम ने कराई जांच,ठेकेदारों को सड़क ठीक कराने का दिया आदेश,सड़के ठीक न होने पर की जाएगी कड़ी कार्रवाई-डीएम

मथुरा-परीक्षा केंद्र में सामूहिक नकल मिलने पर परीक्षा निरस्त,DIOS ने परीक्षा केंद्र डिबार घोषित करने की भेजी संस्तुति,10 नकलचियों समेत एक विषय अध्यापक पुलिस को सौंपा,माठ के ब्रज हितकारी इंटर कालेज में चल रही थी नकल

बुलंदशहर-नहर के पास प्रतिबंधित पशु का शव मिलने का मामला,अवशेष मिलने के बाद ग्रामीण और पुलिस में झड़प,एसएसपी ने एसएचओ को लाइन हाजिर किया,अरनिया थाना क्षेत्र के रनियावली नहर की घटना 

ग्रेटर नोएडा-नाईजीरियन छात्र पर हुए हमले का मामला,जिला कोर्ट में नाराज वकीलों ने काम काज किया बंद,नामजद वकील का केस से नाम हटाने की मांग,मांग को लेकर वकीलों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

शामली-हथियारबंद बदमाशों ने युवक से की 1.5 लाख की लूट,लूट के बाद बाइक सवार बदमाश मौके से हुए फरार,झिंझाना क्षेत्र के कस्बे इलाके में युवक से की लूट

आजमगढ़-नगर पालिका परिषद स्वच्छता अभियान की उड़ा रही धज्जियां,नगर के चौराहों पर लगा कूड़ें का अम्बार,राहगीर परेशान 

बागपत-DM ने बड़ौत तहसील ब्लॉक का किया निरीक्षण,कार्यालय में नदारद मिलने पर SDM का रोका वेंतन,बड़ौत ब्लॉक के 4 कर्मचारियों का भी रोका वेतन

प्रतापगढ़-अपना दल के सदर MLA के खिलाफ प्रदर्शन,संगम लाल गुप्ता के खिलाफ प्रदर्शन,नारेबाजी,सैकड़ों लोगों ने एसपी आफिस में किया प्रदर्शन,दो पक्षों के विवाद में विधायक ने लगाई थी अदालत,पीड़ित पक्ष पर दबाव बनाकर छुआए थे पैर,पीड़ित पक्ष पर ही लगाया था 10 हजार जुर्माना,विधायक की करतूत का वीडियो भी वायरल,एएसपी से मिलकर लोगों ने कार्रवाई की मांग की  

मेरठ-तालाब में चोर के गिरने से हड़कम्प,देर रात कर रहा था चोरी का प्रयास,ग्रामीणों के दौड़ाने पर तालाब में गिरा था चोर,परतापुर थाना क्षेत्र के कुंडा का मामला

आगरा-तिहरे हत्याकांड में दो भाइयों को उम्रकैद,जमीनी विवाद में जगदीशपुरा क्षेत्र में हुई थी हत्या 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me