Blog

बुधवार, 19 अप्रैल 2017

समस्त जनपदवासियों से दोपहर 1 बजे भण्डारी रेलवे स्टेशन पहुंच कर मुम्बई जाने वाली नई ट्रेन का स्वागत करने की अपील

जौनपुर। जौनपुर जनता के बहुप्रतिक्षित मांग जौनपुर से मुम्बई के लिए ट्रेन की मांग को रेल मंत्रालय ने स्वीकार कर लिया है जो कल दिनांक 20 अप्रैल 2017 को गाजीपुर रेलवे स्टेशन से रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हां जी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे। यह ट्रेन गाजीपुर से औढ़िहार, केराकत होते हुए जौनपुर जक्शन (भण्डारी स्टेशन) पर दोपहर 1 बजे पहुचेगी जहाँ पर जौनपुर के सांसद डा0 केपी सिंह हरी झण्डी दिखाकर मुम्बई के लिए रवाना करेंगे। उक्त ट्रेन गाजीपुर सिटी लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस है, जो जफराबाद, मड़ियाहूं, जंघई, प्रयाग, इलाहाबाद होते हुए मुम्बई जायेगी। मड़ियाहूँ रेलवे स्टेशन पर दोपहर 2 बजे मछलीशहर के सांसद रामचरित्र निषाद जी हरी झण्डी दिखा कर रवाना करेंगे। उक्त आशय की जानकारी देते हुए जेड.आर.यू.सी.सी. दिल्ली रेलवे के सलाहकार सदस्य कृष्ण कुमार जायसवाल (मुन्नू) व डी.आर.यू.सी.सी. रेलवे लखनऊ मण्डल के सलाहकार सदस्य राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया ने देते हुए समस्त जनपदवासियों से दोपहर 1 बजे भण्डारी रेलवे स्टेशन पहुंच कर मुम्बई जाने वाली नई ट्रेन का स्वागत करने की अपील किया। मुम्बई के लिए नई ट्रेन चलने पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय व जौनपुर सदर के विधायक व नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हां व सांसद डा0 केपी सिंह व सांसद रामचरित्र निषाद के प्रति आभार प्रकट करते हुए बधाई दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me