Blog

शनिवार, 8 अप्रैल 2017

कोतवाली के 27 आरोपियों पर डकैती का मुकदमा , दोनो मामलों के तीस आरोपियों की जमानत निरस्त


जौनपुर - कोतवाली थाना क्षेत्र व शाहगंज थाना क्षेत्र में शराब को लेकर हुए आगजनी और तोड़फोड़ के मामले में 42 आरोपियों को गिरफ्तार कर गुरुवार की रात रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

शुक्रवार को कोतवाली थाना क्षेत्र के 27 आरोपियों में 15 आरोपियों की तरफ से सीजेएम अभिनय मिश्र की कोर्ट में जमानत प्रार्थना पत्र दिया गया कोर्ट ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की जमानत निरस्त कर दिया। आरोपियों के खिलाफ डकैती व अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है ।उधर शाहगंज थाना क्षेत्र के 15 आरोपियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में सभी आरोपियों की जमानत एसीजेएम प्रथम कोर्ट शैलेंद्र कुमार वर्मा ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए निरस्त कर दिया ।कोतवाली के थाना क्षेत्र के 27 आरोपियों में 20 महिलाएं हैं तथा शाहगंज के 15 आरोपियों में 6 महिला आरोपी बनाई गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me