महाराजगंज जौनपुर थाना क्षेत्र के गौरा खुर्द गांव में बीती रात लगभग 11:00 बजे अज्ञात कारणों से लगी आग में 6 रिहायशी छप्पर एवं उसमें बंधी 14 बकरिया जलकर मर गयी।रात 12:00 बजे पहुंची फायर बिग्रेड एवं ग्रामीणों ने घंटो कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया।मिली जानकारी के अनुसार रात 11:00 बजे अचानक खिलाडी खरवार के छप्पर में आग पकड़ लिया। देखते ही देखते पडोसी नागा खरवार,धीरेंद्र कहार,सुरेंद्र कहार,राजेंद्र कहार के रिहायशी छप्परों में भी आंग पकड़ लिया।आंग मे फसकर छप्पर में बंधी खिलाड़ी की दो बकरी,नागा की चार बकरी, वीरेंद्र कहार की तीन बकरी, सुरेंद्र कहार की तीन बकरी, राजेंद्र कहार की दो बकरियां जलकर मर गयी।इनके छप्परों में रखा अनाज,बिस्तर,चारपायी,टीवी मोबाइल,साइकिल,पंखा आदि सबकुछ जलकर नष्ट हो गया। घंटो कड़े प्रयास के बाद रात लगभग एक बजे किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक इस बस्ती के 5 लोग बेघर हो चुके थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me