लखनऊः सीएम योगी आज जाएंगे दिल्ली, मोदी, अमित शाह से करेंगे मुलाकात, सुबह 9 बजे पहुंचेंगे इंदिरा गांधी एयरपोर्ट, अंतरराज्यीय परिषद की 11वीं बैठक में लेंगे भाग, राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में होगी बैठक, बैठक में कई राज्यों के सीएम होंगे शामिल.
लखनऊः राज्यपाल रामनाईक का सीतापुर दौरा आज, एक निजी कार्यक्रम में करेंगे शिरकत.
देहरादूनः सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत आज लखनऊ में, सीएम योगी से केरेंगे शिष्टाचार भेंट.
लखनऊः सपा महिला सभा की सुबह 10 बजे पार्टी कार्यालय पर होगी बैठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी होंगे शामिल.
लखनऊः राजधानी लखनऊ में चल रहा उत्तराखण्ड महोत्सव, मंत्री प्रकाश पंत ने दीप जलाकर प्रोग्राम की शुरुआत, आज होगा महोत्सव का समापन, सीएम रावत करेंगे कल्चर सभ्यता को दर्शाने का प्रयास.
लखनऊः आवास विकास की समीक्षा के समय सीएम ने समाजवादी पार्टी पर बोला हमला, कहा- समाजवादी व्यवस्था नहीं, सामंतवादी व्यवस्था थी, पैसे का दुरुपयोग बिलकुल बर्दास्त नहीं होगा- सूत्र
लखनऊः ट्रेनिंग के लिए नियुक्ति विभाग ने 13 आईएएस अधिकारियों को किया रिलीव.
लखनऊः नगर विकास विभाग का प्रजेंटेशन- हर माह होगा स्वच्छता अभियान का आयोजन, अभियान के तहत आदर्श नगर पंचायत बनाई जाएंगी, पेयजल स्ट्रीट लाइट बेहतर हो नगरों में इस पर निर्देश दिए, वाराणसी में टंकी बनाएं जाने में भ्रष्टाचार की जांच होगी, महानगरों में वातानुकूलित बसें चलाई जाएंगी.
लखनऊः परिवहन विभाग प्रेजेंटेशन- डग्गामार वाहनों पर कसा शिकंजा, उत्तर प्रदेश परिवहन की बसे बढ़ाई जाएंगी, बस स्टेशनों को वाई फाई करने की योजना.
लखनऊः सूचना प्रौद्योगिकी विभाग का प्रेजेंटेशन- समाज कल्याण, विकलांग कल्याण, अल्पसंख्यक, पिछड़ावर्ग कल्याण विभाग का प्रजेंटेशन अब 11 अप्रैल को, पहले 10 अप्रैल को होना था प्रेजेंटेशन, 15 अप्रैल को होने वाला प्रजेंटेशन अब 21 अप्रैल को, चिकित्सा शिक्षा, बाल विकास, कृषि शिक्षा विभाग का होगा प्रजेंटेशन.
लखनऊः 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के अवसर पर जिला तहसील ब्लाक और गांव स्तर पर डिजि धन योजना पर प्रधानमंत्री के भाषण को सुनाया जाएगा.
लखनऊः यूपी राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष राम आसरे विश्वकर्मा ने दिया इस्तीफा, मुलायम सरकार में मंत्री रह चुके हैं विश्वकर्मा, हाल ही में आयोग ने प्रस्ताव पास कर संस्तुति की थी, क्रीमी लेयर की सीमा बढ़ाई जाने का दिया प्रस्ताव, आय की सीमा 8 से बढ़ाकर 10 लाख करने की मांग.
लखीमपुर खीरीः स्टेट बैंक की कृषि विकास शाखा में चोरी का प्रयास, सायरन बजने पर फरार हुए चोर, पुलिस मौके पर पहुंचकर कर रही जांच, सीसीटीवी फुटेज से तलाश रही सुराग, शहर कोतवाली क्षेत्र का मामला.
फर्रुखाबादः जंगली जानवर को पकड़ने के लिए पुलिस का ऑपरेशन जारी, वनविभाग और कानपुर पुलिस टीम कर रही काम्बिंग, काम्बिंग के दौरान चली गोली, ग्रामीण हुआ घयाल, लोहिया अस्पताल में कराया गया भर्ती, जंगली जानवर ने पिछले 15 दिनों में 4 लोगों को बनाया निशाना, 6 मवेशियों को भी बना चुका है अपना शिकार, मेरापुर थाना क्षेत्र के लाहोरी की घटना.
बुलंदशहर- जिला कारागार में डीएम और एसएसपी ने अचानक मारा छापा, मचा हडकंप, जेल में चलाया सघन तलाशी अभियान.
बुलंदशहर- शहर के रोडवेज बस अड्डे के पास हनुमान मंदिर में गेट को लेकर चल रहा विवाद, पुलिस ने दोनों पक्षों का समझौता ना होने पर मुचलकों में किया पाबंद.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me