खुटहन जौनपुर बीरमपुर गाँव में सोमवार की रात गृह कलह से तंग आकर एक 30 वर्षीय विवाहिता ने अपने कमरे की छत मे लगे हुक के सहारे साड़ी का फंदा बनाकर खुद फांसी पर झूल गयी। उसी कमरे में उसकी दो बेटियाँ और बेटा भी सोया हुआ था। अपने बच्चों की ममता भी मौत के आवेग को नही रोक सकी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अन्त्यपरीक्षण हेतु भेज दिया है। घंटों चली पंचायत के बाद मामला न सुलझने पर मृतका के चचेरे भाई ने थाने में तहरीर दे दिया है। आरोप के आधार पर पुलिस पति, सास और ससुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गाँव निवासी संतोष तिवारी पुत्र राम आसरे का विवाह लगभग 15 वर्ष पूर्व बक्सा थाना क्षेत्र के बलुआ लकेसर गाँव निवासी रामसूरत मिश्रा की पुत्री ललिता देवी के साथ धूमधाम से हुआ था। उससे एक पुत्र शिवा 5 वर्ष, पुत्री दिशा 7 व शिवानी 11 वर्ष भी है। पति संतोष मिलेट्री कैन्टीन में नौकरी करता है।
सोमवार की रात अपने तीनों बच्चों के साथ ललिता कमरे में सोने चली गई। सुबह जब उसकी बड़ी बेटी शिवानी की नींद खुली तो माँ का शरीर साड़ी के फंदे में झूलता देख वह जोर जोर से रोने लगी। मौके पर जुटे आस पास के लोगों ने फंदे को काट शव नीचे उतारा। लेकिन तब तक उसके प्राण पखेरू उड़ चुके थे। मामले की सूचना पुलिस और मायके पक्ष को दी गई। गाँव में घंटों चली पंचायत के बाद भी मामला सुलझ नही सका। मृतका के चचेरे भाई ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसे विवाह के बाद से ही प्रताड़ित किया जाता रहा है। जिससे आजिज आकर उसने इहलीला समाप्त कर लिया। आरोप के आधार पर पुलिस ने पति संतोष, सास दुर्गा देवी और ससुर रामआसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me