महराजगंज थाना क्षेत्र के यूनियन बैंक आफ़ इंडिया शाखा तेजीबाज़ार ब्रांच में बीती रात अग्यात चोरो ने चोरी करने का प्रयास किया !
स्थानीय ब्रांच में बीती रात अग्यात चोरो ने बैंक के पीछे की रोशन दान (खिडकी) तोडकर बैंक में घुस गये, खिड़की के बगल लगे सी0सी0टी0वी0 कैमरा तोडते हुए अंदर कूदकर धारदार हथियार से कैशरूम के दरवाजे की कुन्डी काटकर कैश रूम में घुस गये ! कैशरूम की तिजोरी का ताला तोडने का प्रयास कर रहे थे कि अचानक सायरन की आवाज होने लगी चोरों ने डर के मारे बिना चोरी किये ही बैंक से बाहर भाग गये !
मंगलवार की सुबह जब बैंक कर्मचारी बैंक में आये तो बैंक कैशियर गोविंद सिंह ने देखा कि कैश रूम का दरवाजा खुला हैं, खिडकी भी टूटी हैं यह सब देखकर बैंक कैशियर के होश उड़ गये उन्होने घटना की जानकारी बैंक मैनेजर रविन्द्र कुमार सिन्हा को दिया !
बैंक मैनेजर ने तत्काल इसकी सूचना थाने पर दी,
थानाअध्यक्ष विजय बहादुर सिंह हमराहियो संग फ़ौरन बैंक पर पहुंच गये तथा पुलिसचौकी तेजीबाज़ार के एस0आई0 शिव शंकर सिंह, गिरी बाबा सहित सभी लोग मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया और मैनेजर द्वारा अग्यात चोरों के खिलाफ़ लिखित तहरीर लेकर थानाअध्यक्ष विजय बहादुर सिंह आवश्यक कार्यवाही करने में जुट गये,
बैंक मैनेजर ने घटना की सूचना बैंक सिक्योरटी अफसर (आर0ओ0) जहीर अब्बास को दी वो भी मौके पर उपस्थित हुए बैंक कर्मचारियों से घटना की जानकारी लेकर लिखा पढी कर वापस गये ! इस घटना के बारे में बैंक मैनेजर से पूछे जाने पर उन्होने बताया कि कुछ नुकसान नही हुआ हैं चोर अपने मकसद में कामयाब नही हुए !
मौके पर काफ़ी भीड़ ईकट्ठा हो गई, बैंक ग्राहको को लगभग तीन घंटे बैंक से लेन-देन करने के लिये इंतजार करना पडा !
Blog
▼
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me